IND vs ENG: चौथे T20 में टीम इंडिया की हार से शशि थरूर हुए आगबबूला, बोले- ये अपमान से ज्यादा है – shashi tharoor angry on team india after 9 wickets lost against england in 4th t20


भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 में 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद कांग्रेस नेता शशि थरूर ने अपनी नाराजगी जाहिर की।

Shashi Tharoor
चौथे टी20 में टीम इंडिया की हार से गुस्साए शशि थरूर
नई दिल्ली: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम ने अबतक जीत का स्वाद नहीं चखा है। जिस टीम की दुनिया मिसाल देती थी कि इन्होंने टी20 क्रिकेट खेलने का तरीका बदल दिया है अब खुद एक जीत के लिए तरस रही है। जिसके बाद चौतरफा आलोचना का सामना भी करना पड़ रहा है। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने इंग्लैंड के खिलाफ मिली चौथे टी20 में हार के बाद कहा कि ‘यह अपमान से ज्यादा है’

शशि थरूर का फूटा गुस्सा

कांग्रेस नेता शशि थरूर अक्सर क्रिकेट से जुड़े मुद्दो पर अपनी आवाज रखते हैं। उनकी ओर के भारतीय टीम की जीत पर सराहना की जाती है। वहीं प्रदर्शन ठीक नहीं होने पर वह अपनी नाराजगी भी जाहिर करते हैं। टीम इंडिया की इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद थरूर गुस्सा हो गए। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर रात के 1 बजकर 51 मिनट पर पोस्ट शेयर किया। जिसमें लिखा, ‘मैं सचमुच अवाक हूं। हक्का-बक्का रह गया हूँ। दंग हूं। ये अपमान हद से ज्यादा है। सच कहूं तो, अब कुछ कहने को बचा ही नहीं है।’

9 विकेटों से हारी टीम इंडिया

भारतीय टीम की इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में वापसी की उम्मीद भी अब बेइमानी सी लगती है। ब्रिस्टल में खेले गए चौथे टी20 में श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उन्होंने खुद 49 गेंदों का सामना कर 80 रन की नाबाद पारी खेली। लेकिन सामने से किसी भी बल्लेबाज का साथ नहीं मिला।

वैभव सूर्यवंशी (15), अभिषेक शर्मा (15), ईशान किशन (4), तिलक वर्मा (11) और शिवम दुबे (22) एक बार फि बेअसर साबित हुए। जैसे-तैसे टीम इंडिया ने 158 रन बनाए। जिसे इंग्लैंड ने 13.5 ओवर में सिर्फ एक विकेट के नुकसान पर चेज कर लिया। फिल सॉल्ट और हैरी ब्रूक ने क्रमश: 59 और 79 रन की पारियां खेली।

अब आगे क्या?

आयरलैंड के बाद इंग्लैंड की सीरीज भी हाथ से जा चुकी है। मौजूदा श्रंखला का एक मैच शेष है जो 11 जुलाई को खेला जाने वाला है। इसके बाद 23 जुलाई से जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैच की टी20 सीरीज खेलनी है। बीसीसीआई की ओर से टीम का ऐलान भी कर दिया गया है। जिसमें संजू सैमसन की जगह नहीं है।

जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया – श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)।

मोहित कुमार

लेखक के बारे मेंमोहित कुमारमोहित कुमार नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं । उन्हें क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, कुश्ती और बैडमिंटन सहित विभिन्न खेलों को कवर करने में विशेष रुचि है। खेल जगत की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर रियल टाइम अपडेट्स और मैच एनालिसिस तक, वह पाठकों को तेज और सटीक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मोहित जून 2026 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़े हैं।पत्रकारिता के क्षेत्र में मोहित कुमार ने वर्ष 2022 में स्पोर्ट्सविकी के साथ अपने करियर की शुरुआत की। यहां उन्होंने मुख्य रूप से खेल पत्रकारिता पर काम किया और विभिन्न राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया। अपने करियर के दौरान उन्होंने टी20 विश्व कप 2022, वनडे विश्व कप 2023, टी20 विश्व कप 2024, चैंपियंस ट्रॉफी और ओलंपिक 2024 जैसे प्रतिष्ठित खेल आयोजनों को कवर किया है।विशेषज्ञता:मोहित खेल जगत की सभी प्रमुख खबरों पर बारीकी से नजर रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम अपडेट्स, मैच रिपोर्ट, प्रीव्यू, रिव्यू और गहन विश्लेषण उनकी प्रमुख विशेषज्ञता है। लेखन के साथ-साथ कैमरे के सामने आत्मविश्वास के साथ खबरों को प्रस्तुत करना भी उनकी विशेष पहचान है।शिक्षा: मोहित कुमार ने वर्ष 2020 में गुरु जंबेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हरियाणा से पत्रकारिता में स्नातक (बैचलर डिग्री) प्राप्त की। इसके अलावा उन्होंने आईआईएमएमआई (IIMMI) से एंकरिंग और रिपोर्टिंग में डिप्लोमा भी किया है।और पढ़ें