Income Tax Vacancy 2026:इनकम टैक्स में 10वीं पास के लिए नौकरी, 56 हजार तक मिलेगा वेतन; कैसे होगा चयन? जानें – Income Tax Recruitment 2026: Canteen Attendant Posts Announced, Apply From August 11


Income Tax Recruitment 2026: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ क्षेत्र के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त कार्यालय ने कैंटीन परिचारक (Canteen Attendant) के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत ग्रुप-C के 7 पद भरे जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार 11 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि भर्ती के लिए किसी भी वर्ग के उम्मीदवारों से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। चयन शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।


क्या है आवेदन के नियम?

आयकर कैंटीन परिचारक भर्ती 2026 के लिए केवल भारतीय नागरिक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार की उम्र 31 अगस्त 2026 को 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके लिए आवेदक का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। यह पद ग्रुप-C, गैर-राजपत्रित और गैर-मंत्रालयी श्रेणी के तहत आता है। चयनित उम्मीदवार की परिवीक्षा अवधि 2 वर्ष होगी।


आयु में छूट
































वर्ग आयु में छूट
ओबीसी उम्मीदवार 3 वर्ष
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (SC/ST) 5 वर्ष
PwBD (अनारक्षित) 10 वर्ष
पूर्व सैनिक (ESM) सैन्य सेवा की अवधि घटाने के बाद 3 वर्ष
केंद्र सरकार के कर्मचारी (कम से कम 3 वर्ष की लगातार सेवा) 40 वर्ष की आयु तक




Leave a Comment