Govt Jobs Form Last Date 2026: इस हफ्ते रेलवे, बैंक, एम्स, यूपीएससी की जरूरी और अहम भर्तियों की एप्लिकेशन विंडो बंद होने वाली है, अगर अभी तक फॉर्म अप्लाई नहीं कर सकें हैं, तो फटाफट कर लें।

AIIMS नर्सिंग ऑफिसर वैकेंसी 2026
मेडिकल की पढ़ाई करने वालों के लिए एम्स में अभी नौकरी का बढ़िया चांस है। देश के बड़े अस्पतालों में नर्सिंग ऑफिसर की 2200 से ज्यादा वैकेंसी निकली हुई हैं। यह भर्ती नर्सिंग ऑफिसर रिक्रूटमेंट कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (NORCET 11) के अंतर्गत की जाएगी। जिन भी उम्मीदवारों के पास बीएससी नर्सिंग की डिग्री/जनरल नर्सिंग मिडवाइफ में डिप्लोमा है और वो स्टेट/इंडियन नर्सिंग काउंसिल में बतौर नर्सिंग मिडवाइफ रजिस्टर्ड हैं, वो www.aiimsexams.ac.in पर अप्लाई कर सकते हैं। अंतिम तिथि 13 अगस्त 2026 शाम 5 बजे तक है। (फोटो क्रेडिट- Pexels)
RRB सेक्शन कंट्रोलर भर्ती 2026
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा सेक्शन कंट्रोलर भर्ती के आवेदन लिए जा रहे है। इस भर्ती की भी एप्लिकेशन विंडो इसी हफ्ते बंद होने वाली है। अगर आपने अभी तक इसमें अप्लाई नहीं किया है, तो 14 अगस्त आधिकारिक वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in की मदद से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। फीस की पेमेंट 16 अगस्त (रविवार) तक भी की जा सकती है। आवेदन के लिए अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। (फोटो क्रेडिट- Pexels)
UPSC प्रिंसिपल-वाइस प्रिंसिपल भर्ती 2026
संघ लोक सेवा आयोग द्वारा दिल्ली के शिक्षा विभाग में प्रिंसिपल -वाइस प्रिंसिपल के 800 से ज्यादा पद भरे जा रहे हैं। जिन अभ्यर्थियों के पास ग्रेजुएशन-मास्टर्स की डिग्री के साथ टीचिंग का 2 से 10 साल का अनुभव है, वो इस पोस्ट के एलिजिबल हैं। प्रिंसिपल के लिए जनरल/ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट्स की अधिकतम उम्र 50 वर्ष और वाइस प्रिंसिपल के लिए 35 वर्ष तय की गई है।
ऊपरी उम्र में रिजर्व कैटेगिरी को छूट मिलेगी। ऐसे में जो अभ्यर्थी प्रिंसिपल-वाइस प्रिंसिपल की नौकरी पाना चाहते हैं, वो UPSC वेबसाइट upsconline.nic.in के माध्यम से इस भर्ती में अप्लाई कर सकते हैं। अंतिम तिथि 14 अगस्त 2025 है। (फोटो क्रेडिट- Pexels)
यूनियन बैंक वैकेंसी 2026
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर, सीनियर मैनेजर, चीफ मैनेजर, असिस्टेंट जनरल मैनेजर और डिप्टी जनरल मैनेजर के 395 पदों पर रिक्तियां निकली हैं। जो कैंडिडेट्स बैंक में बड़ी पोस्ट पर नौकरी पाना चाहते हैं, उनके लिए अच्छी अपॉर्चुनिटी हो सकती है। सभी पोस्ट रेगुलर हैं। जिनपर सेलेक्शन के बाद उम्मीदवारों को ₹64820-₹156500/- मंथली सैलरी मिलेगी। इस वैकेंसी में फॉर्म भरने अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 है, इस दिन तक अभ्यर्थी www.unionbankofindia.bank.in पर अप्लाई कर सकते हैं। (फोटो क्रेडिट- Pexels)
NDMC रिक्रूटमेंट 2026
अच्छी कंपनी में जॉब ढूंढ रहे हैं, तो आपको सरकारी कंपनी एनडीएमसी स्टील (NDMC) में मौका मिल रहा है। कंपनी एग्जीक्यूटिव ट्रेनी की पोस्ट पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन ले रही है। केमिकल, सिविल, फाइनेंस, समेत विभिन्न फील्ड में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी की पोस्ट निकली हैं। 102 पद भरे जाएंगे। जिसपर नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थी अंतिम तिथि 11 अगस्त तक अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। इसके बाद एप्लिकेशन विंडो बंद हो जाएगी। (फोटो क्रेडिट- Pexels)
