IND vs ENG: कार्ड‍िफ ODI में 65 रन जड़कर व‍िराट कोहली ने रचा नया इतिहास, विव रिचर्ड्स की बराबरी… निशाने पर कुमारा संगकारा का रिकॉर्ड – Virat Kohli Equals Viv Richards Record 65 Run Cardiff ODI England sangakkara next tspok


भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में गुरुवार को खेले गए दूसरे वनडे में विराट कोहली ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली. कोहली ने अपनी क्लास दिखाते हुए 66 गेंदों में 65 रन की शानदार पारी खेली.

कोहली ने अपनी पारी के दौरान 8 चौके लगाए और शुरुआत से ही इंग्लैंड के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा. हालांकि, वह अपनी पारी को शतक में नहीं बदल सके. 32वें ओवर की चौथी गेंद पर जोफ्रा आर्चर ने उन्हें पवेलियन भेज दिया.

आर्चर की बैक ऑफ लेंथ गेंद को कोहली ने लेग साइड में खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर थर्ड मैन की दिशा में गई, जहां आदिल राशिद ने आगे दौड़ते हुए शानदार कैच लपक लिया. कोहली 66 गेंदों में 65 रन बनाकर आउट हुए.

इस अर्धशतक के साथ विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में अपना 14वां 50+ स्कोर दर्ज किया. इस मामले में उन्होंने वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विव रिचर्ड्स की बराबरी कर ली है. दोनों खिलाड़ियों के नाम अब इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में 14-14 बार 50 या उससे अधिक का स्कोर दर्ज है.

इस खास सूची में अब सिर्फ श्रीलंका के महान बल्लेबाज कुमार संगकारा विराट और विव रिचर्ड्स से आगे हैं. संगकारा ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में 15 बार 50 या उससे अधिक का स्कोर बनाया है. यानी कोहली अब इस रिकॉर्ड की बराबरी से सिर्फ एक बड़ी पारी दूर हैं.

इंग्लैंड के खिलाफ विराट कोहली का रिकॉर्ड लगातार शानदार रहा है. उन्होंने इस टीम के विरुद्ध वनडे में अब तक 14 फिफ्टी प्लस स्कोर में 3 शतक भी लगाए हैं. यही वजह है कि इंग्लैंड के खिलाफ उनका प्रदर्शन हमेशा खास माना जाता है.

अगर विराट की हालिया वनडे फॉर्म पर नजर डालें तो वह लगातार रन बना रहे हैं. उनकी पिछली नौ वनडे पारियां क्रमशः 74, 135, 102, 65, 93, 23, 124, 5 और 65** रही हैं. यह आंकड़े बताते हैं कि 37 वर्षीय स्टार बल्लेबाज इस समय शानदार लय में हैं और भारत के लिए लगातार बड़ी पारियां खेल रहे हैं.
 

—- समाप्त —-





Leave a Comment