IND vs ENG: केएल राहुल आखिर क्‍यों दूसरे वनडे में नहीं खेल रहे हैं? भारतीय कप्‍तान शुभमन गिल ने किया खुलासा


स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय टीम ने गुरुवार को इंग्‍लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे के लिए अपनी प्‍लेइंग 11 में एक बदलाव किया है। टीम इंडिया ने केएल राहुल की जगह ईशान किशन को शामिल किया।

भारतीय कप्‍तान शुभमन गिल ने टॉस के समय बताया कि केएल राहुल बीमार हैं और इसी वजह से वो इस मुकाबले में हिस्‍सा नहीं ले रहे हैं। ईशान किशन टीम में विकेटकीपर बल्‍लेबाज की कमी को पूरा करेंगे।

शुभमन गिल ने क्‍या कहा

हम भी पहले गेंदबाजी करना पसंद करते। हमारी टीम अच्‍छा प्रदर्शन कर रही है और बहुत खुश हैं। पहला वनडे हमारे लिए अच्‍छा बीता और उम्‍मीद है कि हम आज भी विजयी लय को बरकरार रखे। हमने अच्‍छी शुरुआत की और तेज गेंदबाजों को बेहतर प्रदर्शन करते देख अच्‍छा लगा। यहां की यादें अच्‍छी हैं। हमारी टीम में एक बदलाव है। केएल राहुल बीमार हैं तो उनकी जगह ईशान किशन आए हैं।

शुभमन गिल, भारतीय कप्‍तान

इंग्‍लैंड ने किए दो बदलाव

भारतीय टीम ने अपनी प्‍लेइंग 11 में यही एकमात्र बदलाव किया। वहीं, इंग्‍लैंड ने अपनी प्‍लेइंग 11 में दो बदलाव किए हैं। इंग्लिश कप्‍तान हैरी ब्रूक ने बताया कि जोश टंग और लियाम डॉसन की जगह साकिब महमूद और गस एटकिंसन को शामिल किया गया है।

इंग्‍लैंड के लिए दूसरा वनडे करो या मरो की स्थिति का है। भारत ने पहला वनडे 6 विकेट से जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना रखी है। टीम इंडिया की कोशिश कार्डिफ में मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करने की होगी। वहीं, मेजबान टीम दूसरा वनडे जीतकर सीरीज बराबर करना चाहेगा।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है:

भारत – रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्‍तान), विराट कोहली, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, गुरनूर बराड़, जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्‍णा।

इंग्‍लैंड – बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्‍तान), जोस बटलर, सैम करन, विल जैक्‍स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और साकिब महमूद।

यह भी पढ़ें- India vs England 2nd ODI LIVE Score: भारत की शानदार बल्लेबाजी जारी, रोहित-विराट की जोड़ी क्रीज पर जमी

यह भी पढ़ें- 4341 दिन बाद कार्डिफ में खेलेगी टीम इंडिया, सिर्फ RoKo को है यहां का अनुभव; नए मैदान पर पहली बार खेलेंगे शेष खिलाड़ी



Leave a Comment