IND vs ENG: जोस बटलर को रोकना हुआ मुश्किल, भारत को खिलाफ जड़ा शतक, दमदार वापसी – jos buttler score century against india in 5th t20i england cricket team


इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का कप्तान श्रेयस अय्यर का फैसला बैकफायर कर गया। इंग्लिश कप्तान जोस बटलर ने भारतीय गेंदबाजों की धुनाई करते हुए एक धमाकेदार शतक जड़ दिया है।

Jos Buttler
जोस बटलर(फोटोANI)
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांचवें और आखिरी टी20 मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर का फैसला पूरी तरह से गलत साबित हुआ है। इंग्लैंड के कप्तान और सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने मैदान पर आते ही भारतीय गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। बटलर ने बेहद आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ कुछ ही गेंदों में अपना ऐतिहासिक शतक पूरा कर लिया है। इंग्लैंड के इस तूफानी बल्लेबाज ने मैदान के हर कोने में चौके और छक्के बरसाए, जिसके सामने भारतीय गेंदबाजी आक्रमण पूरी तरह बेबस नजर आया।

बटलर को मिला ब्रुक का साथ

बटलर के इस विध्वंसकारी शतक के अलावा, उन्हें दूसरे छोर पर हैरी ब्रुक का बेहतरीन साथ मिला। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर भारतीय टीम के खिलाफ एक कमाल की और विशाल साझेदारी की है, जिसने इंग्लैंड को एक बेहद मजबूत और बड़े स्कोर की ओर अग्रसर कर दिया है। सीरीज में पहले ही 3-0 से पीछे चल रही श्रेयस अय्यर की टीम के लिए बटलर और ब्रुक की यह जोड़ी इस आखिरी मुकाबले में भी एक बड़ा सिरदर्द बन गई है। टीम इंडिया का कोई भी गेंदबाज हो, इन दोनों ने मिलकर हर एक को जमकर धोया है।

सिर्फ 51 गेंदों पर जड़ा शतक

जोस बटलर ने इस मुकाबले में सिर्फ 51 गेंदों पर अपना शतक जड़ा है। उनकी इस पारी के कारण इंग्लैंड की टीम मुश्किल स्थिति से बाहर निकल सकी। इंग्लैंड ने सिर्फ 8 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट खो दिया था, लेकिन उसके बाद हैरी ब्रुक और जोस बटलर ने मिलकर इंग्लैंड की पारी को संभाव दिया। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 200 से भी ज्यादा रनों की साझेदारी हुई।

ऋषिकेश कुमार सिंह

लेखक के बारे मेंऋषिकेश कुमार सिंहऋषिकेश कुमार सिंह (डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर)

ऋषिकेश कुमार सिंह वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) डिजिटल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने साल 2022 में ‘इंडिया टीवी’ से अपने करियर की शुरुआत की और बहुत कम समय में अपनी सटीक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन से पहचान बनाई। वे अप्रैल 2025 में टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के नवभारत टाइम्स, डिजिटल विंग से जुड़े। पत्रकारिता में ऑनलाइन न्यूज डेस्क पर उन्हें काम करने का 3.5 साल का अनुभव है।

विशेषज्ञता: ऋषिकेश कुमार सिंह खास तौर पर खेल की खबर, ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें, एक्सप्लेनर और रिसर्च आधारित खबरें करते हैं। इसके अलावा वह क्रिकेट, WWE, हॉकी और टेनिस जैसे खेलों की गहरी समझ रखते हैं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वह वीडियो एंकरिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग और वीडियो एडिटिंग में निपुण।

शिक्षा: मूल रूप से झारखंड के बोकारो के रहने वाले ऋषिकेश कुमार सिंह ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से बैचेलर इन मीडिया में स्नातक किया। उन्होंने साल 2022 में अपनी स्नातक डिग्री पूरी की थी।और पढ़ें