IND vs ENG: नर्वस 90 में फंसे जेकब बेथल, शतक से इतने रन पहले हुए आउट, रोहित-प्रसिद्ध की जोड़ी ने किया कमाल – jacob bethell scored 91 runs against india in lords odi ind vs eng


इंग्लैंड के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज जेकब बेथल लॉर्डस में खेले गए तीसरे वनडे में नर्वस 90 का शिकार हो गए। प्रसिद्ध कृष्णा और रोहित शर्मा की जोड़ी ने उन्हें पवेलियन की राह दिखाई।

Jacob Bethell
जेकब बेथल ने लॉर्ड्स वनडे में जड़ा शतक
लंदन: इंग्लैंड के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज जेकब बेथल ने भारत के खिलाफ तीसर वनडे में शतक जड़ने से चूक गए। जसप्रीत बुमराह के बिना खेलने उतरी टीम इंडिया की गेंदबाजी लचर नजर आई। जिसका फायदा उठाते हुए बेथल ने 91 रन की पारी खेली। शुरुआत से ही इंग्लिश बल्लेबाजी आक्रामक रुख अपनाती हुई नजर आई। जिसकी नींव बेथल ने अपनी बल्लेबाजी से रखी। वैसे भी टीम इंडिया के सामने उनका प्रदर्शन सराहनीय रहता है। उन्होंने एक बार फिर इसका प्रमाण दिया। हालांकि नर्वस 90 में पहुंचकर प्रसिद्ध कृष्णा ने उन्हें मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया। रोहित शर्मा ने शानदार कैच लेकर बेथल की पारी पर लगाम लगाई।
मोहित कुमार

लेखक के बारे मेंमोहित कुमारमोहित कुमार नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं । उन्हें क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, कुश्ती और बैडमिंटन सहित विभिन्न खेलों को कवर करने में विशेष रुचि है। खेल जगत की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर रियल टाइम अपडेट्स और मैच एनालिसिस तक, वह पाठकों को तेज और सटीक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मोहित जून 2026 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़े हैं।पत्रकारिता के क्षेत्र में मोहित कुमार ने वर्ष 2022 में स्पोर्ट्सविकी के साथ अपने करियर की शुरुआत की। यहां उन्होंने मुख्य रूप से खेल पत्रकारिता पर काम किया और विभिन्न राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया। अपने करियर के दौरान उन्होंने टी20 विश्व कप 2022, वनडे विश्व कप 2023, टी20 विश्व कप 2024, चैंपियंस ट्रॉफी और ओलंपिक 2024 जैसे प्रतिष्ठित खेल आयोजनों को कवर किया है।विशेषज्ञता:मोहित खेल जगत की सभी प्रमुख खबरों पर बारीकी से नजर रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम अपडेट्स, मैच रिपोर्ट, प्रीव्यू, रिव्यू और गहन विश्लेषण उनकी प्रमुख विशेषज्ञता है। लेखन के साथ-साथ कैमरे के सामने आत्मविश्वास के साथ खबरों को प्रस्तुत करना भी उनकी विशेष पहचान है।शिक्षा: मोहित कुमार ने वर्ष 2020 में गुरु जंबेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हरियाणा से पत्रकारिता में स्नातक (बैचलर डिग्री) प्राप्त की। इसके अलावा उन्होंने आईआईएमएमआई (IIMMI) से एंकरिंग और रिपोर्टिंग में डिप्लोमा भी किया है।और पढ़ें