IND vs ENG: लॉर्ड्स वनडे में क्यों नहीं खेल रहे जसप्रीत बुमराह? BCCI के बयान ने बढ़ा दी टेंशन


स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स मैदान पर आज भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे मैच में उतरी है। ये मैच निर्णायक है क्योंकि इसी पर सीरीज का फैसला निर्भर है, लेकिन इस मैच में भारत के मुख्य गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नहीं खेल रहे हैं।

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीत बल्लेबाजी चुनी। टॉस के समय जब कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि वह तीन बदलावों के साथ उतर रहे हैं जिसमें से एक ये है कि जसप्रीत बुमराह इस मैच का हिस्सा नहीं हैं। ये सुनकर हर कोई हैरान रह गया।

ये है कारण

बुमराह टीम के अहम गेंदबाज हैं और अपनी घातक गेंदबाजी से मैच का रुख पलट सकते हैं। इसलिए इस अहम मैच में उनका बाहर जाना सभी को हैरान करता है, लेकिन बीसीसीआई ने इसके पीछे की वजह बताई है। बीसीसीआई ने एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि बुमराह के घुटने में चोट है और इसी कारण वह बाहर गए हैं। इससे बुमराह की चोट को लेकर टेंशन भी बढ़ गई है कि कंही ये ज्यादा गंभीर तो नहीं है। हालांकि, बीसीसीआई ने इस बारे में जानकारी नहीं दी है।

बीसीसीआई ने बताया, “जसप्रीत बुमराह को कार्डिफ में खेले गए दूसरे वनडे मैच में फील्डिंग के दौरान बाएं घुटने में चोट लग गई थी। उनके घुटने में सूजन है और इसी कारण वह तीसरे वनडे के लिए उपलब्ध नहीं हैं।”

 

टीम इंडिया ने बांधी काली पट्टी

इस मैच में दोनों टीमों काली पट्टी बांधकर उतरी है। इसके पीछे वजह महान ऑलराउंडर गैरी सोबर्स का निधन है। वेस्टइंडीज के सोबर्स का गुरुवार रात को निधन हो गया था। वह दुनिया के महान ऑलराउंडरों में गिने जाते हैं। उनको श्रृद्धांजलि देने के लिए दोनों टीमों ने काली पट्टी बांधी है।

यह भी पढ़ें- IND vs ENG Playing-11: तीन बदलाव के साथ उतरी टीम इंडिया, जसप्रीत बुमराह बाहर; कुलदीप यादव फिर निराश





Leave a Comment