टीम इंडिया ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टी20 सीरीज में 0-4 से हार का सामना किया. अब दोनों टीमें वनडे सीरीज के लिए आमने-सामने होंगी, जिसमें 3 मैच खेले जाएंगे. ODI सीरीज में भारत की तरफ से रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाज भी खेलते हुए नजर आएंगे.
50 ओवर फॉर्मेट की सीरीज 14 जुलाई (मंगलवार) से शुरू होगी. वहीं आखिरी मैच 19 जुलाई (रविवार) को खेला जाएगा. तो आइए जानते हैं कि आप इस सीरीज के पहले मैच को फ्री में कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.
कब होगा भारत-इंग्लैंड का पहला वनडे?
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे 14 जुलाई (मंगलवार) को खेला जाएगा. भारतीय समय के अनुसार मैच की शुरुआत दोपहर में 3:30 बजे से होगी. टॉस आधा घंटा पहले 3 बजे होगा.
कहां खेला जाएगा मैच?
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा.
टीवी पर ‘फ्री’ में कहां देखें लाइव?
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले पहले वनडे को भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए लाइव प्रसारित किया जाएगा. यहां मैच देखने के लिए आपको पैसे खर्च करने होंगे. मुकाबला दूरदर्शन की फ्री डिश के डीडी स्पोर्ट्स पर भी लाइव प्रसारित किया जाएगा. इस तरह आप मैच को फ्री में लाइव देख पाएंगे.
कहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग?
पहले वनडे को जियोहॉटस्टार के एप और वेबसाइट के जरिए लाइव स्ट्रीम किया जाएगा. इसके जरिए आप मुकाबले को मोबाइल, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी पर लाइव देख पाएंगे. यहां मैच देखने के लिए आपको सब्सक्रिप्शन के पैसे देने होंगे. लेकिन अगर आप जियो की सिम चलाते हैं और 399 या उससे ज्यादा वाला रिचार्ज करते हैं, तो जियोहॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन फ्री में मिलेगा. इस तरह मोबाइल पर भी मैच को फ्री में देखा जा सकता है.
वनडे सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव, शिवम दुबे, प्रसिद्ध कृष्णा.
वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड का स्क्वॉड
बेन डकेट, विल जैक्स, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, सैम करन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, साकिब महमूद, टॉम बैंटन, जोश टंग, गस एटकिंसन, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद.
यह भी पढ़ें: कैफ ने याद किया नेटवेस्ट फाइनल, 24 साल पहले रचा था इतिहास; लॉर्ड्स में दादा ने उतारी थी जर्सी