भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे आज कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा. शुभमन गिल एंड टीम इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त बनाना चाहेगी. पिछले मुकाबले में विराट कोहली और रोहित शर्मा का बल्ला नहीं चला था, लेकिन मिडिल आर्डर और निचले क्रम के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत को जीत दिलाई थी. जसप्रीत बुमराह के आने से गेंदबाजी में भी धार नजर आई, गुरनूर ने दोनों ओपनर को आउट किया और अक्षर पटेल ने 4 विकेट लिए. लेकिन आज के मुकाबले में पिच का बर्ताव कैसा रहेगा, ये गेंदबाजों के लिए मददगार रहेगी या बल्लेबाजों के लिए? पढ़िए पिच रिपोर्ट
सबसे पहले आज होने वाले भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे वनडे में वेदर रिपोर्ट के बारे में जानते हैं. बारिश की संभावना नहीं है. कार्डिफ में मैच दोपहर 1 बजे से शुरू होगा. तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जो दूसरी पारी के दौरान कम हो जाएगा. हवाएं भी ज्यादा तेज नहीं चलेंगी, जो बल्लेबाजों के लिए राहत भरी खबर है.
सोफिया गार्डन्स स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे वनडे में शुरुआत में बल्लेबाजों के लिए मदद रहेगी, जैसे जैसे खेल आगे बढ़ेगा स्पिनर्स का रोल महत्वपूर्ण हो जाएगा क्योंकि उनके लिए पिच से मदद होगी. हवाएं भी तेज नहीं चलेंगी, जो बल्लेबाजों के फेवर में रहेगा. एक अच्छा स्कोर देखने को मिल सकता है. इस ग्राउंड पर खेले गए पिछले 4 वनडे लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीते हैं, ऐसे में आज टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला सही रहेगा.
यह भी पढ़ें- रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
भारतीय स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), प्रसिद्ध कृष्णा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव.
इंग्लैंड का स्क्वॉड
हैरी ब्रूक, जोस बटलर, जो रुट, बेन डकेट, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, साकिब महमूद, ब्रायडन कार्स, सैम करन, जोश टंग, टॉम बैंटन (विकेटकीपर), विल जैक्स, गस एटकिंसन, जेम्स कोल्स, जैकब बेथेल, रेहान अहमद. जोफ्रा आर्चर.
यह भी पढ़ें- CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
IND vs ENG 2nd ODI का लाइव प्रसारण कहां?
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे भारतीय समयनुसार शाम को 5:30 बजे से शुरू होगा, टॉस 5 बजे होगा. मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर होगा. जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी.