Top News:सैनिकों की मौत से बौखलाया Us, ईरान पर हमले, लॉर्ड्स में भारत-इंग्लैंड Odi; फर्जी Omr शीट पर Nta सख्त – Top News 19 July 2026 Us Air Strikes Iran Nta Omr Sheet Ram Mandir Theft Case


आज रविवार, 19 जुलाई 2026 की तारीख में देश-दुनिया की बड़ी खबरों के साथ आपका अपना अमर उजाला फिर हाजिर है। आज की पहली बड़ी खबर वेस्ट एशिया से है, जहां सैनिकों की मौत से बौखलाए अमेरिका ने ईरान को दंडित करने के लिए नए सिरे से भीषण हवाई हमले शुरू कर दिए हैं। दूसरी खबर नीट परीक्षा विवाद से जुड़ी है। फर्जी ओएमआर शीट मामले में एनटीए ने सख्त रुख अपनाते हुए एआई से तैयार दस्तावेजों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है और अभिभावकों से सतर्क रहने की अपील की है। तीसरी खबर अयोध्या के राम मंदिर से है। चढ़ावा चोरी के आरोपी टिन्नू ने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा है कि इस पूरे मामले के लिए अनिल मिश्रा जिम्मेदार हैं। उसने सवाल उठाया कि जब हम जेल में हैं तो वह बाहर क्यों हैं? चौथी खबर खेल जगत से है, जहां इंग्लैंड ने फ्रांस को 6-4 से हराकर फीफा विश्व कप इतिहास के सबसे रोमांचक मुकाबलों में से एक जीत दर्ज की और कांस्य पदक अपने नाम किया। पांचवीं खबर कूटनीति से जुड़ी है। जांजीबार के राष्ट्रपति चार दिवसीय भारत दौरे पर पहुंच चुके हैं, जहां दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को नई मजबूती देने पर जोर रहेगा। छठी खबर क्रिकेट के मैदान से है। भारत और इंग्लैंड के बीच आज करो या मरो का मुकाबला खेला जाएगा। लॉर्ड्स में होने वाले इस निर्णायक मैच में रोहित शर्मा की अग्निपरीक्षा होगी। सातवीं खबर राजधानी दिल्ली से है। पुनर्वास के बाद दिल्ली SIR प्रक्रिया में हजारों परिवार उजड़े घर और उलझे वोटों के बीच फंस गए हैं। अधूरी जानकारी और दस्तावेजों की परेशानी ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। आठवीं खबर अंतरराष्ट्रीय मोर्चे से है। कनाडा में भारतीय मूल के एक ड्राइवर की संदिग्ध मौत हो गई है। पुलिस हत्या समेत कई एंगल से मामले की जांच कर रही है। नौवीं खबर कूटनीतिक रिश्तों से जुड़ी है। पनामा के विदेश मंत्री जेवियर आज भारत दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान उनकी विदेश मंत्री एस. जयशंकर और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से अहम मुलाकात होगी। दसवीं खबर ईरान से है। सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए शांति समझौता खत्म करने की धमकी दी है और कहा है कि अगर हमले जारी रहे तो ऐसा जवाब मिलेगा, जिसे दुनिया कभी नहीं भूलेगी। ग्यारहवीं खबर पाकिस्तान की सियासत से है। इमरान खान की बहन ने दावा किया है कि पाकिस्तान इस्राइल को मान्यता देने की तैयारी कर रहा था और मुनीर को फील्ड मार्शल बनाने के पीछे बड़ी साजिश रची गई। बारहवीं खबर विज्ञान और तकनीक से जुड़ी है। भारत ने डिजिटल आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए अपना सुरक्षित राष्ट्रीय समय नेटवर्क तैयार कर लिया है। इससे अब विदेशी समय प्रणालियों पर निर्भरता कम होगी। आज की आखिरी यानी तेरहवीं खबर मनोरंजन जगत से है। 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में कार्तिक आर्यन और ममूटी ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का सम्मान जीतकर इतिहास रच दिया, जबकि यामी गौतम ने भी शानदार प्रदर्शन के दम पर अपनी अलग पहचान बनाई। देश-दुनिया की इन सभी बड़ी खबरों को विस्तार से पढ़िए…




 



Leave a Comment