Ipl 2026:ऋषभ पंत ने छोड़ी लखनऊ सुपर जाएंट्स की कप्तानी, टीम प्रबंधन ने स्वीकार की मांग; खराब रहा था प्रदर्शन – Ipl 2026: Rishabh Pant Steps Down As Lucknow Super Giants Captain; Team Management Accepts Request


लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया है। फ्रेंचाइजी ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि ऋषभ ने कप्तानी की जिम्मेदारियों से मुक्त किए जाने का अनुरोध किया था, जिसे तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया गया है। फ्रेंचाइजी के क्रिकेट निदेशक टॉम मूडी ने इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पंत ने खुद टीम प्रबंधन से कप्तानी छोड़ने की इच्छा जताई थी और टीम ने उनके निर्णय का सम्मान किया है।




क्या बोले मूडी?


टॉम मूडी ने अपने बयान में कहा, ‘ऋषभ पंत ने फ्रेंचाइजी से कप्तानी छोड़ने का अनुरोध किया और हमने सम्मानपूर्वक इसे स्वीकार किया। ऐसे फैसले कभी आसान नहीं होते। कप्तान के रूप में ऋषभ ने ड्रेसिंग रूम के लिए जो योगदान दिया है, उसके लिए हम आभारी हैं। अब हमारा पूरा फोकस टीम के पुनर्निर्माण और बेहतर प्रदर्शन पर है।’ हालांकि, फ्रेंचाइजी की ओर से नए कप्तान के नाम का अभी तक आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में टीम प्रबंधन नए नेतृत्व को लेकर फैसला ले सकता है।


Leave a Comment