Kfd Vacancy:10वीं पास के लिए फॉरेस्ट ऑब्जर्वर के 774 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी – Karnataka Forest Observer Recruitment 2026: Apply For 774 Class 10 Pass Vacancies Without Written Exam


Karnataka Forest Observer Recruitment 2026: कर्नाटक वन विभाग ने मुख्य वन संरक्षक एवं चयन प्राधिकरण के तहत फॉरेस्ट ऑब्जर्वर (ग्रुप-डी) के 774 पदों पर सीधी भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 31 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट aranya.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।


खास बात यह है कि इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन 10वीं (एसएसएलसी) के अंकों की मेरिट, शारीरिक मापदंड (PST), शारीरिक सहनशक्ति (PET) और दक्षता परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

 



Leave a Comment