Khagaria News: जिले में ओलंपिक खेल के लिए तैयार होंगे तैराक, मल्टी परपस स्पोर्टस कांप्लेक्स में मिलेगी ट्रेनिंग जिले में ओलंपिक खेल के लिए तैयार होंगे तैराक, मल्टी प
Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि/राजीव कुमार सात नदियों से घिरे व बाढ़ की विभँषिका हर साल झेलने वाले खगड़िया जिले में अब तैराकी के लिए खिलाड़ी खुद को बेहतर निखारकर ओलंपिक खेल के लिए तैयार करेंगे। यहीं नहीं बेंडमिंटन, बास्केट बॉल, वालीबॉल, लॉन टेनिस आदि ओलंपिक खेलों के लिए खिलाड़ियों को निखारा जाएगा। जिले के बेलदौर प्रखंड स्थित गांधी हाईस्कूल मैदान को स्पोटर्स कांप्लेक्स (उत्कृष्ट स्वीमिंग) के रूप में स्थापित किया जा रहा है। जहां अगले साल से खिलाड़ियों को तैराकी से लेकर अन्य खेलों में और दक्ष बनाने के लिए ट्रेनिंग मिलने लगेगी। ट्रेनिंग पश्चात से खिलाड़ी निकलकर 2039 की ओलंपिक खेल में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए जाएंगे। यह सब होगा खेल विभाग की ओर से खेलो इंडिया के तहत मल्टी परपस स्पोर्टस कांप्लेक्स में आवासीय व्यवस्था में। यह मल्टी परपस स्पोटर्स कांपलेक्स करीब 13 करोड़ 86 लाख की लागत से बन रहा है। जिसे आगामी 31 जनवरी 2027 में बनकर तैयार होने की उम्मीद है। जहां तैराकी से लेकर अन्य अन्य खेल के खिलाड़ियोंं को निखारा जाएगा। साथ ही इंडोर स्टेडियम की भी सुविधा की जा रही है。
मल्टी परपस कांपलेक्स से खगड़िया जिले को खेल में मिलेगी अलग पहचान
मल्टी परपस कांपलेक्स से जहां खगड़िया को खेल में विशेष पहचान होगी। वहीं खिलाड़ियों के लिए आने वाले दिनों में ओलंपिक खेल में जाने का अवसर मिल सकेगा। जो खिलाड़ियों के लिए कल बेहतर होने वाला है। करीब दो एकड़ में बन रहा कम्पलेक्स में प्रैक्टिस पुल, डाइविंग पुल से लेकर तैराकी के लिए पुल बनना है। साथ ही किड्स पुल की भी व्यवस्था रहेगी। आउटडोर मल्टिपरपस कोर्ट तीन मंजिला भवन में 30 बेड का हॉस्टल व मेस भी बनना है। यहां एकेडमिक, स्पोट्स साइंस सेंटर बनना है। भव्य मल्टिपरपस कम्पलेक्स का साइट प्लान अनुसार काम शुरू की जा चुकी है।
प्रखंड स्तर पर बन रहा है आउटडोर स्टेडियम
जिले के सातों प्रखंडों में आउटडोर स्टेडियम भी बन रहा है। हालांकि कुछ जगहों पर जमीन के पेच में स्टेडियम शुरू होने का इंतजार है। जिले के चौथम प्रखंड अंतर्गत रोहियार में तीन करोड़ 18 लाख 90 हजार की लागत से निर्माण होना है। यहां दो सौ मीटर ट्रैकयुक्त फुटबॉल स्टेडियम बनना है। इससे पहले अलौली, खगड़िया व बेलदौर में आउटडोर निर्माण के लिए राशि की स्वीकृति दे दी गई है। वहीं मानसी में अभी जमीन की खोज की जा रही है। जबकि परबत्ता व गोगरी में स्टेडियम निर्माण कार्य के लिए फिर से प्राक्कलन तैयार किया जा रहा है।
गांवों से खिलाड़ियों को तैयार करने की है योजना
खगड़िया। निज प्रतिनिधिखेल विभाग अब गांव स्तर से खिलाड़ियों को निखारने की योजना तैयार कर काम शुरू कर दी है। पंचायतों में खेल क्लब गठित हो भी गई। साथ ही पंचायत स्तर पर खेल मैदान भी बनने लगा है। जिले के 113 ग्राम पंचायत व चार नगर पंचायतों में गठित खेल क्लब के माध्यम से कराटे, एथेटिक्स, फुटबॉल, हॉकी, बैडमिंटन, योगा, कबड्डी, खो-खो आदि खेल गतिविधि से लेकर ट्रेनिंग की व्यवस्था होनी है। बताया गया कि जिले में 58 पंचायतों में 60 खेल मैदान का निर्माण मनरेगा योजना के तहत किया जा रहा है। अब सरकार अगले अक्टूबर से दिसंबर के बीच पंचायत खेल महाकंुभ कराने की तैयारी कर रही है। जिसके माध्यम से गांव से खिलाड़ियों को निकालकर देश स्तर पर खेल तक पहंुचाया जा सके। इधर स्कूल स्तर पर भी खेल गतिविधि हो रही है।
बोल खेल पदाधिकारी
जिले के बेलदौर प्रखंड में मल्टी परपस कांप्लेक्स बन रहा है। अगले साल यह बनकर तैयार होने की उम्मीद है। जहां खिलाड़ियों को तैराकी की उत्कृष्ट ट्रेनिंग की व्यवस्था रहेगी। साथ ही अन्य खेलों के लिए खिलाड़ियों को तैयार किया जाएगा।
प्रवीण कुमार, जिला खेल पदाधिकारी, खगड़िया।
कैप्शन: जिले के बेलदौर प्रखंड अन्तर्गत गांधी माध्यमिक स्कूल परिसर में निर्माणाधीन मल्टी परपस कांप्लेक्स।
अधिक जानकारी के लिए प्रश्न
✦खगड़िया में मल्टी परपस स्पोटर्स कांप्लेक्स कब तैयार होगा?−
कांग्रेस 31 जनवरी 2027 में बनकर तैयार होने की उम्मीद है।
✦खगड़िया जिले में किन खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा?+
✦खगड़िया में खेल विभाग ने खिलाड़ियों का विकास कैसे करने की योजना बनाई है?+