Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई! | Market Strategy: Don’t just look at the index pick the right stocks; profits can be made even during a market decline!


Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!

Share Market में उतार-चढ़ाव लगातार बना हुआ है। ऐसे माहौल में निवेशकों के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या पूरे बाजार पर दांव लगाया जाए या फिर चुनिंदा शेयरों पर फोकस किया जाए। मार्केट एक्सपर्ट प्रीतम सरदार का मानना है कि फिलहाल Index-Based Trading की बजाय स्टॉक स्पेसिफिक अपनाना ज्यादा फायदेमंद रहेगा।

Share Market

उनके मुताबिक, Nifty और Bank Nifty फिलहाल एक तय दायरे में कारोबार करते दिख रहे हैं। ऐसे में सिर्फ इंडेक्स की दिशा देखकर निवेश का फैसला लेना सही नहीं होगा। इसके बजाय उन कंपनियों पर ध्यान देना चाहिए, जिनके तिमाही नतीजे उम्मीद से बेहतर आए हैं और जिनका टेक्निकल सेटअप मजबूत बना हुआ है।

चार्ट और ट्रेंड को समझना जरूरी-

एक्सपर्ट का कहना है कि जिन शेयरों में लगातार कमजोरी बनी हुई है या जिनका ट्रेंड अभी भी नकारात्मक है, उनसे फिलहाल दूरी बनाए रखना बेहतर होगा। ऐसे शेयरों में जल्दबाजी में खरीदारी करना नुकसान का कारण बन सकता है। इसलिए निवेश से पहले कंपनी के नतीजे, चार्ट और ट्रेंड को अच्छी तरह समझना जरूरी है।

‘Buy on Dips’ की रणनीति बेहतर-

रणनीति के तौर पर प्रीतम सरदार ‘Buy on Dips’ यानी गिरावट पर चरणबद्ध खरीदारी की सलाह देते हैं। उनका मानना है कि मजबूत कंपनियों में छोटी-छोटी गिरावट निवेशकों के लिए बेहतर एंट्री का मौका बन सकती है। हालांकि, किसी भी स्तर पर एकमुश्त निवेश करने के बजाय धीरे-धीरे पोजिशन बनाना ज्यादा सुरक्षित रहेगा।

Risk Management सबसे अहम-

साथ ही, मार्केट एक्सपर्ट प्रीतम सरदार ने Risk Management को सबसे अहम बताया। उनका कहना है कि चाहे ट्रेडिंग हो या निवेश, बिना Stop Loss और सही पोजिशन साइज के बाजार में उतरना जोखिम बढ़ा सकता है। इसलिए हर ट्रेड और हर निवेश के साथ जोखिम को पहले तय करना जरूरी है।

[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से ‘We’ कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]



Leave a Comment