RRB Group D Exam City 2026 OUT: कहां पड़ेगा रेलवे ग्रुप डी परीक्षा का सेंटर, सिटी स्लिप जारी, डायरेक्ट लिंक से देखें – rrb group d exam city 2026 slip out for railway bharti exam check direct download link at rrb digialm com
RRB Group D Exam Center 2026 Details: रेलवे ग्रुप डी की 22 हजार वाली भर्ती की एग्जाम सिटी स्लिप जारी हो गई है। कैंडिडेट्स अब चेक कर सकते हैं कि उनका एग्जाम सेंटर किस जगह और कहां पड़ेगा?
RBB Group D Exam City Intimation Slip 2026 Released: आरआरबी ग्रुप डी की 22000 वाली भर्ती की परीक्षा 3 अगस्त से शुरू हो रही है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में बैठने वाले हैं, वो अब अपने परीक्षा शहर की जानकारी देख सकते है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप 2026 जारी कर दी है। ऐसे में अभ्यर्थी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी ग्रुप डी एग्जाम सिटी स्लिप ऑनलाइन चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड चाहिए होगा।
आपको यहां रेलवे ग्रुप डी एग्जाम सिटी स्लिप चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक भी दिया जा रहा है। इसपर क्लिक करने के बाद आपको पासवर्ड और अन्य डिटेल्स भरनी होगी।
सिटी स्लिप से चेक करें ग्रुप डी सेंटर
आरआरबी ग्रुप डी की 22195 पदों पर पहले चरण सीबीटी 1 परीक्षा होगी। जो 3 अगस्त से 21 अगस्त तक अलग-अलग शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। रेलवे ग्रुप डी सरकारी नौकरी के लिए जिन भी उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, वे अब परीक्षा केंद्र का शहर चेक कर सकते हैं। यह एडमिट कार्ड नहीं है। वो अलग से जारी होगा। एग्जाम सिटी में केवल आपके परीक्षा शहर की जानकारी होती है। पूरे एड्रेस के साथ एडमिट कार्ड में आपको परीक्षा से जुड़े जरूरी दिशानिर्देश, सेंटर कोड और अन्य जानकारी मिलती हैं।
रेलवे ग्रुप डी एग्जाम सिटी स्लिप कैसे चेक करें?
रेलवे ग्रुप डी परीक्षा शहर सूचना डाउलनोड करने के लिए कैंडिडेट्स नीचे बताए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट या सीधे rrb.digialm.com पर जाएं।
यहां आपको RRB Group D Exam City Slip 2026 Download Link नजर आएगा।
इसपर क्लिक करते ही आपके सामने CEN 09/2025 Various post in Level 1 to 7th CPC Pay Matrix पर कैंडिडेट लॉगइन डैशबोर्ड खुल जाएगा।
यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की डिटेल्स भरें।
बिल्कुल इसके नीचे ही आपको कैप्चा कोड भी नजर आएगा।
लॉगइन करते ही आपके सामने सिटी इंटीमेशन स्लिप आ जाएगी। इसमें आप अपना एग्जाम सिटी चेक कर सकते हैं।
डायरेक्ट लिंक-RRB Group D Exam City Intimation Slip 2026 Check Link
ग्रुप डी भर्ती के प्रवेश पत्र परीक्षा से 4-5 दिन पहले आरआरबी की तरफ से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होते हैं। इसे चेक करने के लिए आपको यही लॉगइन डिटेल्स की जरूरत पड़ेगी। एग्जाम वाले दिन आपको एडमिट कार्ड के साथ अपनी एक वैलिड आईडी प्रूफ भी साथ ले जाना होगी। दोनों चीजें चेक करने के बाद ही एंट्री मिलेगी।
लेखक के बारे मेंवर्षा यादव वर्षा यादव, नवभारतटाइम्स.कॉम में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं, जिन्हें पत्रकारिता का 3 वर्ष से ज्यादा का अनुभव है। यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली वर्षा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीम राव अंबेडकर कॉलेज से हिंदी जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (HJMC) में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (UPRTOU) से जनसंचार में मास्टर्स की डिग्री भी हासिल की है। यह योग्यता उन्हें बतौर जर्नलिस्ट और राइटर अपने लेखों की प्रमाणिकता व विश्ववसनीयता बनाने में काफी मदद करती है।
नवंबर 2022 में पंजाब केसरी समूह के नवोदय टाइम्स डिजिटल से अपना करियर शुरू करने वाली वर्षा ने यहां, एंटरटेनमेंट, हेल्थ के साथ जॉब सेक्शन में भी काम किया है। वर्तमान में वह एनबीटी एजुकेशन टीम में काम कर रही हैं। वह खासतौर से पुलिस, यूपीएससी, रेलवे, एसएससी, बैंकिग सेक्टर, टीचिंग, राज्य पीसीएस, आर्मी, नेवी, एयरफोर्स और अन्य सरकारी विभागों में निकली नई भर्ती और सरकारी नौकरियों व प्रतियोगी परीक्षाओं से रिलेटेड खबरों को कवर करती हैं। उनका मकसद रहता है कि वह आसान से आसान भाषा में जॉब संबंधित जरूरी सूचनाएं अपने पाठकों तक पहुंचा सकें।
वैकेंसी के नोटिफिकेशन से लेकर उनका सिलेबस, फॉर्म कैसे भरना है, उनमें लगने वाले डॉक्यूमेंट्स, परीक्षा की तैयारी, एग्जाम पैटर्न, जरूरी विषय, एग्जाम डेट, एडमिट कार्ड, आंसर-की, रिजल्ट और कटऑफ से संबंधित अपडेट भी वह अपने पाठकों तक समय-समय तक पहुंचाती रहती हैं। जिससे उनसे कोई भी जरूरी सूचना छूट ना पाए। इसके अलावा वो इंटर्नशिप, रोजगार मेले, करियर और जॉब ओरिएंटेंड रिसर्च बेस्ड खबरें भी लिखती हैं।
खुद को नई जानकारी से अपडेट रखने के लिए वर्षा अलग-अलग भर्ती आयोग और रोजगार से जुड़े विशेषज्ञ, ऑफिशियल सोर्स, गवर्नमेंट और आधिकारिक वेबसाइट्स को नियमित रूप से विजिट करती रहती हैं। वो जो भी जानकारी देती हैं, उनका प्राइमरी सोर्स आधिकारिक होता है। क्योंकि उनका मानना है कि लोगों तक भरोसेमंद और सही इंफॉर्मेशन पहुंचनी चाहिए। खासकर नौकरी से जुड़ी सूचनाएं और तथ्य प्रमाणिक तौर पर ठीक होने चाहिए क्योंकि लाखों युवा गवर्नमेंट जॉब पाने के लिए दिन रात मेहनत रहे हैं। अपने पाठकों का विश्ववास बनाए रखना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। काम के अलावा वर्षा को अपने खाली समय में किताबें पढ़ना और गाने सुनना पसंद है।