Mohammad Nabi son: 16 सिक्स और 28 गेंद में सेंचुरी… मोहम्मद नबी के बेटे हसन ईसाखिल ने बल्ले से मचाया गदर, बचने के लिए हाथ जोड़ने लगे गेंदबाज


नई दिल्ली: ‘बाप नबंरी तो बेटा दस नंबरी…’ ये मुहावरा अफगानिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर मोहम्मद नबी के बेटे पर बिल्कुल फिट बैठता है. नबी का बेटा हसन ईसाखिल भी एक क्रिकेटर हैं और नेशनल टीम में एंट्री के लिए बिल्कुल दरवाजे पर खड़े हैं. इसका सबूत तब मिल गया जब उन्होंने अफगान XI के लिए उजबेकिस्तान के खिलाफ मैच में सिर्फ 28 गेंद में शतक ठोक दिया. हसन की तूफानी बैटिंग के आगे उजबेकिस्तान के गेंदबाज त्राहिमाम करने लगे.

मोहम्मद नबी के बेटे ने 28 गेंद में ठोकी सेंचुरी

हसन ने अपनी टीम के लिए 34 गेंद में 120 रन बनाकर आउट हुए. अपनी इस पारी में हसन कुल 16 छक्के और 4 चौके लगाए. इससे साफ हो गया कि हसन ने स सिर्फ चौके और छक्के में डील की. हसन ने पारी में अपनी पहली फिफ्टी 17 गेंद में पूरी की थी, लेकिन अगले 50 रन बनाने के लिए हसन ने सिर्फ 11 गेंदों का सामना किया. हसन की इस पारी के बदौलत अफगान इलेवन की टीम ने निर्धारित 20 ओवर के खेल में 7 विकेट गंवाकर 323 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया.



Leave a Comment