SSC CGL 2026: एसएससी सीजीएल भर्ती के लिए कब आएगी अधिसूचना? पढ़ें लेटेस्ट अपडेट


एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। संयुक्त स्नातक स्तरीय (CGL) परीक्षा 2026 की तैयारियों में लगे युवाओं को जल्द से जल्द भर्ती के लिए आवेदन शुरू होने का इंतजार है। एसएससी की ओर से जारी कैलेंडर के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन मार्च से शुरू होने थे लेकिन किसी कारणवश अभी तक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) द्वारा इस वीक में अधिसूचना जारी की जा सकती है। नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी स्टार्ट कर दी जाएगी।

सीजीएल पदों पर आवेदन के लिए योग्यता एवं मापदंड

एसएससी सीजीएल भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 27 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

एप्लीकेशन फीस

इस भर्ती में शामिल होने के लिए केवल जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग को फीस जमा करनी होगी। इस वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को फीस के रूप में ऑनलाइन माध्यम से 100 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके अलावा एससी, एसटी, पीएच एवं सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए पूर्ण रूप से निशुल्क फॉर्म भर सकेंगे।

एप्लीकेशन प्रॉसेस

भर्ती में शामिल होने के लिए केवल ऑनलाइन ही फॉर्म भरा जा सकेगा। अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं होगा। आवेदन की स्टेप्स निम्नलिखित हैं-

  • इस भर्ती में आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर Apply बटन पर क्लिक करने के बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपको पहले रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लेना है।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर फॉर्म भर लें।
  • अंत में उम्मीदवार निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें।
  • ध्यान रखें कि फॉर्म भरने से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना अनिवार्य है।

यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन में क्लर्क एवं स्टेनो टाइपिस्ट पदों पर आवेदन स्टार्ट, पात्रता फीस व अन्य डिटेल यहां करें चेक



Leave a Comment