Last Updated:
MP Teacher Recruitment Scam: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में 10 सरकारी शिक्षकों पर फर्जी डीएड मार्कशीट के आधार पर नौकरी पाने का आरोप लगा है. जांच में 6 शिक्षकों के रोल नंबर बोर्ड रिकॉर्ड में नहीं मिले, जबकि 3 मामलों में दूसरे छात्रों के रोल नंबर का इस्तेमाल किया गया. शिक्षा विभाग ने मामले की जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है.
MP Teacher Recruitment Scam: मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठ गए हैं. एक जांच में राजगढ़ जिले के 10 ऐसे टीचर सामने आए हैं, जिन्होंने फर्जी डीएड (डिप्लोमा इन एजुकेशन) की मार्कशीट के आधार पर सरकारी नौकरी हासिल की है. ये टीचर कई सालों से सरकारी स्कूलों में पढ़ा रहे हैं और नियमित सैलरी भी ले रहे हैं.
जांच के दौरान इन शिक्षकों की मार्कशीट का मिलान माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) के रिकॉर्ड से किया गया. इसमें कई बड़ी गड़बड़ियां सामने आईं. 10 में से 6 शिक्षकों के रोल नंबर का बोर्ड के रिकॉर्ड में कोई जानकारी ही नहीं मिली. वहीं, 3 मामलों में दूसरे छात्रों के रोल नंबर का इस्तेमाल कर उन पर फर्जी नाम के साथ मार्कशीट तैयार की गई थी. एक मामले में कर्नाटक बोर्ड की ऐसी डिग्री का इस्तेमाल किया गया, जिसे मान्यता प्राप्त नहीं बताया गया है.
कब हुई थी शिक्षकों की नियुक्ति?
बताया गया कि इन शिक्षकों की नियुक्ति वर्ष 2007 से 2013 के बीच हुई थी. इस मामले ने शिक्षा विभाग की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रोसेस पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. अगर भर्ती के समय सही तरीके से जांच होती, तो इस तरह की गड़बड़ी सामने आ सकती थी. लेकिन ऐसा हुई ही नहीं.
किन शिक्षकों के नाम सामने आए
जांच में जिन शिक्षकों के नाम सामने आए हैं, उनमें रमेश चंद यादव, पवन शर्मा, सुनील कुमार, हिम्मत सिंह मीणा, हेमंत शर्मा और सावित्री दांगी समेत अन्य शामिल हैं. कुछ मामलों में रोल नंबर किसी दूसरे छात्र के नाम पर मिले, जबकि कुछ का रिकॉर्ड ही उपलब्ध नहीं था. लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह ने कहा कि फर्जी डिग्री के आधार पर नौकरी करना बेहद गंभीर मामला है. इसमें दोषी पाए जाने वाले शिक्षकों के खिलाफ बिना देरी के सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
वहीं, मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने भी मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी. अगर जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो इससे जुड़े लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें