OBC आरक्षण नियमों में रायता फैल गया, दिल्ली सरकार के भर्ती विज्ञापनों में इतनी उलझन क्यों, दिल्ली हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा सवाल – dsssb recruitment case delhi hc calls for clear eligibility rules and stresses transparency in obc reservation recruitment


Delhi High Court On OBC Reservation: दिल्ली हाईकोर्ट ने OBC आरक्षण से जुड़े दिल्ली सरकार के विभिन्न आदेशों और अधिसूचनाओं को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा कि इससे अभ्यर्थियों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हुई है।

DELHI HIGH COURT ON OBC AND DELHI GOVT
दिल्ली सरकार के भर्ती विज्ञापनों में इतनी उलझन क्यों – दिल्ली हाईकोर्ट
नई दिल्ली: क्या दिल्ली सरकार की नौकरियों के लिए जो विज्ञापन देती है, उसमें आधी अधूरी जानकारी रहती है? दिल्ली के शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी विशेष शिक्षक के पद के लिए भर्ती विज्ञापन से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई करते हए हाईकोर्ट ने सरकार को घेरा है। OBC आरक्षण के नियमों को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा है कि सरकार द्वारा समय-समय पर जारी अलग-अलग अधिसूचनाओं, कार्यालय आदेशों और परिपत्रों ने आवेदन करने वालों में भ्रम पैदा कर दिया है। अदालत ने कहा कि सरकारी भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और स्पष्टता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

Navbharat Timesवायरल कुंभ मेला गर्ल मोनालिसा के पति फरमान को गिरफ्तार होने का डर, अग्रिम जमानत खारिज होने की क्या वजह गिनायी अदालत ने

भर्ती विज्ञापन ही अभ्यर्थियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज

विवाद की जड़ में दिल्ली सरकार द्वारा निकाला गया गया एक भर्ती प्रक्रिया का विज्ञापन था। लाइव लॉ की रिपोर्ट के अनुसार शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी विशेष शिक्षक के पद के लिए भर्ती विज्ञापन से जुड़े इस मामले में याचिकाकर्ता ने ओबीसी वर्ग के तहत आवेदन किया। लेकिन दिल्ली सरकार के अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने उसका आवेदन के साथ उम्मीदवार होने का अधिकार यह कहते हुए खारिज कर दिया कि उसका ओबीसी प्रमाणपत्र दिल्ली सरकार द्वारा इश्यू नहीं किया गया है। दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में जारी किया गया विज्ञापन अभ्यर्थियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। ऐसे में यदि विज्ञापन में पात्रता संबंधी शर्तें स्पष्ट नहीं होंगी तो विवाद पैदा होना स्वाभाविक है।

यह पर्याप्त नहीं है कि विज्ञापन में केवल यह लिख दिया जाए कि समय-समय पर जारी निर्देश लागू होंगे। प्रत्येक भर्ती विज्ञापन में यह स्पष्ट उल्लेख होना चाहिए कि किस प्रकार का OBC प्रमाणपत्र स्वीकार किया जाएगा और कौन-से नियम लागू होंगे। इससे अभ्यर्थियों के अधिकारों की रक्षा होगी और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहेगी।

दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी

Navbharat Timesनो वन किल्ड केतन ? सिया के इंकार से उलझे केस को सुलझाने की राह में कानून के सामने बड़ी चुनौती

OBC आरक्षण पर सरकार की कई अधिसूचनाओं ने बढ़ाया भ्रम

मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने दिल्ली सरकार की ओर से वर्षों में जारी विभिन्न अधिसूचनाओं और कार्यालय आदेशों का उल्लेख किया। न्यायालय ने कहा कि एक ही विषय पर अलग-अलग समय में जारी निर्देशों ने नियमों को समझना कठिन बना दिया है। अदालत के अनुसार ऐसी स्थिति में अभ्यर्थियों से यह अपेक्षा नहीं की जा सकती कि वे सभी पुराने आदेशों और परिपत्रों की स्वयं तलाश करें। इनमें एकरुपता होनी जरूरी है।
Navbharat Timesजल्दबाजी में सुनवाई हुई, रिटायर्ड मेजर जनरल की सजा रद्द, दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा ‘फेयर ट्रायल’ जरूरी

फिर भी याचिकाकर्ता को राहत नहीं, विज्ञापन की शर्तें बाध्यकारी

इस मामले में याचिकाकर्ता ने OBC श्रेणी के आरक्षण का लाभ दिए जाने की मांग की थी। हालांकि न्यायालय ने रिकॉर्ड का परीक्षण करने के बाद पाया कि प्रस्तुत OBC प्रमाणपत्र भर्ती विज्ञापन में निर्धारित शर्तों के अनुरूप नहीं था। हाईकोर्ट ने कहा कि यदि कोई उम्मीदवार किसी भर्ती प्रक्रिया में विज्ञापन की शर्तों को स्वीकार करते हुए भाग लेता है, तो बाद में उन्हीं शर्तों को चुनौती देकर अलग राहत नहीं मांग सकता। और फिर याचिकाकर्ता की याचिका खारिज कर दी।
Navbharat Timesक्या E20 पेट्रोल आपकी कार को कर देगा बेकार, सुप्रीम कोर्ट में क्या हुआ जो डर गई सरकार

सरकारी जवाबदेही और अभ्यर्थी की जिम्मेदारी का संंतुलन

देखा जाए तो दिल्ली हाईकोर्ट का इस फैसले से मालूम होता है कि सरकारी भर्ती में पारदर्शिता और जवाबदेही दोनों समान रूप से आवश्यक हैं। अदालत ने जहां दिल्ली सरकार से OBC आरक्षण संबंधी नियमों को स्पष्ट बनाने की अपेक्षा जताई, वहीं उम्मीदवारों को भी भर्ती विज्ञापन में निर्धारित पात्रता शर्तों का पालन करने की जिम्मेदारी याद दिलाई है।

मनीष राज

लेखक के बारे मेंमनीष राजमनीष राज फिलहाल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कंसलटेंट लीगल एडिटर के पद पर सेवारत हैं। इनकी पत्रकारिता की शुरूआत 24 वर्ष पहले राष्ट्रीय सहारा जैसे प्रमुख नेशनल न्यूज ब्रॉडकास्ट मीडिया चैनल से हुई। इन्होंने कानून (L.L.B.) और अर्थशास्त्र में स्नातक के साथ पत्रकारिता व जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया हुआ है। भारत के कानूनी ढांचे के विभिन्न आयामों और उनके व्यावहारिक पहलुओं को इन्होंने गहराई से अध्ययन किया है।वर्ष 2018 में मनीष राज, इंडिया लीगल ग्रुप से जुड़े, जिससे कानून के क्षेत्र में इनकी रुचि जगी। यहां इन्होंने कानून की बारीकियों के साथ साथ सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट की गतिविधियों और प्रक्रियाओं को नजदीक से देखा। इस तरह से पिछले सात सालों से पेशेवर लीगल स्टोरी लेखन-संपादन के साथ साथ इनका कानूनी गतिविधियों और केस लॉ की बारीकियों को विश्लेषण करने का काम जारी है। इनके लिखे लेख अक्सर न्यायपालिका और आम जनता के बीच एक सेतु का काम करते हैं, और अदालती कार्यवाहियों पर व्यवस्थित रिपोर्टिंग उपलब्ध कराते हैं। ये सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के सदस्य भी रहे हैं, जहां इन्होंने देश के कई प्रसिद्ध वकीलों के साथ काम करने का अनुभव हासिल किया है।इन्हें सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, कॉर्पोरेट और संवैधानिक कानून जैसे विषयों पर लिखना पसंद है। इनके लिखने का उद्देश्य है कि आम जनता के साथ-साथ और युवा वकील भी न्यायिक फैसलों और कानून की जटिलताओं को समझ सकें और कानूनी जागरूकता बढ़े। इनकी लेखन शैली सटीक, तथ्य-आधारित और पाठकों के लिए समझने में सरल है।विशेषताएँ:• सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के न्यायिक फैसलों का सरल भाषा में लेखन और विश्लेषण • केस लॉ का सरल भाषा में विस्तार • आम जन, युवा वकीलों और छात्रों के लिए मार्गदर्शन • ब्लॉग और डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर सक्रिय लेखनऔर पढ़ें