PNB New Vacancy 2026 Form: सरकारी बैंक पीएनबी ने 545 पदों पर नई भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन करने का लिंक भी खुल गया है। ibpsreg.ibps.in पर 8 अगस्त तक फॉर्म भर सकते हैं।

पीएनबी के ह्यूमन रिसोर्स डिवीजन, हेड ऑफिस की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक यह भर्ती JMGS-I स्केल के लिए निकाली गई है। जिसमें चयनित होने वाले कैंडिडेट्स को बेसिक पे के अलावा डीए, सीसीए, एचआरए, मेडिकल इंश्योरेंस और अन्य दूसरी सुविधाएं भी मिलेंगी।
PNB लोकल बैंक ऑफिसर बनने के लिए एलिजिबिलिटी
- शैक्षिक योग्यता: कैंडिडेट का किसी मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूट/यूनिवर्सिटी या स्वायत्त संस्थान से सिंपल ग्रेजुएट होना चाहिए। रजिस्ट्रेशन के दौरान ग्रेजुएशन की वैलिड मार्कशीट होनी अनिवार्य है।
- स्थानीय भाषा: अभ्यर्थी जिस भी जगह से अप्लाई कर रहे हैं, वहां की स्थानीय भाषा का अच्छा ज्ञान होना चाहिए। कैंडिडेट्स को यह लैंग्वेज बोलना, लिखना और पढ़ना आना जरूरी है। इसीलिए लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट को चयन प्रक्रिया में जोड़ा गया है।
- अनुभव: शैक्षिक योग्यता के अलावा अभ्यर्थी क्लेरिकल/ऑफिसर कैडर पोस्ट पर कम से कम 1 साल काम का अनुभव रखते हों। यह एक्सपीरियंस किसी भी शेड्यूल कमर्शियल बैंक या रीजनल रूरल बैंक का मान्य होगा।
- उम्र: अभ्यर्थी की उम्र कम से कम 20 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष तक होनी चाहिए। एज लिमिट की गणना 1 जुलाई 2026 के बेस पर की जाएगी। वहीं अधिकतम एज लिमिट में एससी/एसटी/ ओबीसी/पीडब्ल्यूबीडी/ एक्ससर्विसमैन अभ्यर्थियों को 3 से 10 साल तक छूट भी मिलेगी।
PNB LBO Statewise Vacancy 2026: कुल वैकेंसी
| राज्य का नाम | अनिवार्य भाषा दक्षता | वैकेंसी |
| आंध्र प्रदेश | तेलुगु | 04 |
| गुजरात | गुजराती | 77 |
| कर्नाटक | कन्नड़ | 78 |
| महाराष्ट्र | मराठी | 67 |
| तेलंगाना | तेलुगू | 41 |
| तमिलनाडु | तमिल | 51 |
| पश्चिम बंगाल | बंगाली | 80 |
| जम्मू और कश्मीर | उर्दू/डोंगरी/कश्मीरी | 09 |
| लद्दाख | उर्दू/पुर्गी/भोटी | 02 |
| अरुणाचल प्रदेश | इंग्लिश | 04 |
| असम | असमी/बोड़ो | 85 |
| मणिपुर | मणिपुरी/मैतई | 06 |
| मेघालय | गारो/खासी | 08 |
| मिजोरम | मिजो | 05 |
| नागालैंड | इंग्लिश | 05 |
| सिक्किम | नेपाली/सिक्किमी | 05 |
| त्रिपुरा | बंगाली/कोकबरोक | 18 |
| कुल | 545 |
पीएनबी लोकल बैंक ऑफिसर चयन प्रक्रिया
- ऑनलाइन लिखित परीक्षा: योग्य उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के पहले चरण में ऑनलाइन रिटन टेस्ट देना होगा। जिसमें रीजनिंग-कंप्यूटर एप्टीट्यूट, डाटा एनालिसिस और इंटरप्रीटेशन, इंग्लिश लैंग्वेज, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूट, जनरल/इकोनॉमी/बैंकिंग अवेयरने से 150 सवाल आएंगे। इसमें सेक्शनल ड्यूरेशन लगेगी। परीक्षा में 1/4 की निगेटिव मार्किंग भी लागू होगी।
- स्क्रीनिंग: लिखित परीक्षा के आधार पर कैंडिडेट्स को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रोसेस में शामिल होना होगा। इसमें उन दस्तावेजों की होगी, जो अभ्यर्थी ने फॉर्म भरते समय इस्तेमाल किए हैं।
- भाषा दक्षता परीक्षा: जिन कैंडिडेट्स ने 10वीं/12वीं में कक्षा में राज्य की स्थानीय भाषा नहीं पढ़ी है केवल उनका की लोकल लैंग्वेज टेस्ट लिया जाएगा। यह केवल क्वालिफाइंग नेचर का होगा।
- पर्सनल इंटरव्यू: इसके बाद पर्सनल इंटरव्यू होगा। इसके लिए भी लिखित परीक्षा में मार्क्स देखे जाएंगे। इंटरव्यू 50 नंबर का होगा।
- फाइनल सेलेक्शन: लिखित परीक्षा और इंटरव्यू को देखते हुए बैंक फाइनल सेलेक्शन लिस्ट जारी करेगा। यह स्टेटवाइज और कैटेगिरी वाइज तैयार की जाएगी।
PNB LBO Bharti 2026: जरूरी जानकारी
आवेदन की फीस कितनी लगेगी?
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी कैटेगिरी कैंडिडेट्स को 59 रुपये आवेदन शुल्क ऑनलाइन फॉर्म भरते जमा करने होंगे। वहीं अन्य सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को 1180 रुपये एप्लिकेशन फीस भरनी होगी। एक राज्य के लिए अभ्यर्थी केवल एक ही एप्लिकेशन फॉर्म भर सकते हैं और उसी के मुताबिक आवेदन शुल्क भी भरना होगा।
