राजस्थान में 24 हजार 712 पदों पर सफाई कर्मचारियों की भर्ती होगी। राज्य सरकार की ओर से प्रदेश की 183 से नगरीय निकायों (नगर पालिका, नगर परिषद और नगर निगम) में संविदा के तहत यह भर्ती निकाली है।
.
ये पहला मौका है, जब सरकार संविदा पर सफाई कर्मचारियों की सीधे भर्ती करने जा रही है। 15 अगस्त से आवेदन लिए जाएंगे। आवेदन की आखिरी तारीख 28 सितंबर रखी गई है।
इस भर्ती में 21 से 40 साल की उम्र के अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के बाद डॉक्यूमेंट की जांच होगी। इसके बाद लॉटरी के जरिए सफल अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। आवेदन राजस्थान स्वायत्त शासन निदेशालय की वेबसाइट या SSO आईडी के जरिए भरे जाएंगे।


शैक्षणिक योग्यता निर्धारित नहीं
इस भर्ती के लिए कोई शैक्षणिक योग्यता निर्धारित नहीं की है। यानी अनपढ़ भी इस पद के लिए आवेदन कर सकता है। जबकि अभ्यर्थी के लिए किसी भी नगरीय निकाय में एक साल तक सफाई कार्य का अनुभव होना जरूरी है। भर्ती में महिलाओं को 30 फीसदी आरक्षण मिलेगा। चयनित अभ्यर्थियों को 7410 रुपए हर महीने सैलरी मिलेगी।

……
ये खबर भी पढ़ें…
राजस्थान में 25 हजार पदों पर भर्ती होगी: पहले 5 साल संविदा पर करना होगा काम, अच्छे प्रदर्शन पर मिलेगी पक्की नौकरी

राजस्थान में जल्द ही करीब 25 हजार सफाईकर्मियों की भर्ती होगी। सफाईकर्मी पद पर अब सीधे स्थायी नौकरी नहीं मिलेगी। इसमें सिलेक्ट अभ्यर्थियों को पहले 5 साल संविदा पर काम करना होगा। इस दौरान अच्छे प्रदर्शन और अनुशासन की समीक्षा के बाद ही उन्हें नियमित (परमानेंट) किया जाएगा। 2 जून को स्वायत्त शासन विभाग के सचिव रवि जैन ने कही थी। पूरी खबर पढ़ें…