RBI MPC Meeting August 2026: रेपो रेट 5.25% पर बरकरार, लोन और आपकी EMI पर कैसा असर?
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की अगस्त 2026 की बैठक पूरी हो गई है। यह बैठक 3 अगस्त से 5 अगस्त तक चली। अब RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा सुबह 10 बजे रेपो रेट पर अपना फैसला सुनाएंगे। इस ऐलान पर आम लोगों, निवेशकों और बाजार की नजरें टिकी हुई हैं।
फिलहाल रेपो रेट 5.25% पर है और फरवरी 2026 से इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। RBI ने फरवरी, अप्रैल और जून की मौद्रिक नीति बैठकों में भी रेपो रेट को इसी स्तर पर बरकरार रखा था। पिछली बैठक में केंद्रीय बैंक ने अपना रुख भी ‘न्यूट्रल’ रखा था, यानी जरूरत के हिसाब से आगे चलकर ब्याज दरें बढ़ाने या घटाने-दोनों विकल्प खुले हैं। गौरतलब है कि 2025 में RBI ने अर्थव्यवस्था को समर्थन देने के लिए रेपो रेट में कुल 125 बेसिस प्वाइंट (1.25%) की कटौती की थी।
RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की अध्यक्षता RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा कर रहे हैं। इस समिति में कुल छह सदस्य हैं। इनमें RBI की डिप्टी गवर्नर डॉ. पूनम गुप्ता और RBI के कार्यकारी निदेशक इंद्रनील भट्टाचार्य शामिल हैं। इसके अलावा केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त तीन बाहरी सदस्य भी समिति का हिस्सा हैं। इनमें प्रोफेसर राम सिंह, अर्थशास्त्री सौगत भट्टाचार्य और डॉ. नागेश कुमार शामिल हैं। यही समिति मिलकर रेपो रेट और मौद्रिक नीति से जुड़े अहम फैसले लेती है।
रेपो रेट के साथ अन्य प्रमुख ब्याज दरें भी बरकरार।
| दर |
स्तर |
| स्टैंडिंग डिपॉजिट फैसिलिटी (SDF) |
5% |
| मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी (MSF) |
5.50% |
| बैंक दर |
5.50% |
3 अगस्त से 5 अगस्त तक चली RBI की MPC बैठक के बाद गवर्नर संजय मल्होत्रा ने आज सुबह 10 बजे नीतिगत फैसलों का ऐलान किया। RBI ने फरवरी 2026 से लगातार चौथी बार रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखा है। वहीं, 2025 में केंद्रीय बैंक रेपो रेट में कुल 125 बेसिस प्वाइंट (1.25%) की कटौती कर चुका है। अब बाजार की नजर RBI के आगे के संकेतों और उसकी नीति के रुख पर रहेगी।
Aug 05, 2026, 10:11 am IST
महंगाई दर लक्ष्य के पार, गवर्नर मल्होत्रा ने दी जानकारी
गवर्नर मल्होत्रा ने कहा, ‘MPC ने पाया है कि हेडलाइन महंगाई दर लक्ष्य से ऊपर चली गई है, जो काफी हद तक उम्मीदों के अनुरूप ही है। हालांकि, पहली तिमाही (Q1) में वास्तविक महंगाई दर अनुमान से थोड़ी कम रही, जिससे पता चलता है कि लागत का दबाव अभी पूरी तरह बाजार तक नहीं पहुंचा है। कीमती धातुओं को छोड़कर कोर इन्फ्लेशन उम्मीद के मुताबिक काबू में है। भविष्य की बात करें तो, आने वाले समय में हेडलाइन महंगाई बढ़ सकती है और चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (Q3) में इसके चरम पर पहुंचने का अनुमान है। इसकी मुख्य वजह खाद्य और ईंधन की कीमतें होंगी, जिसके बाद इसमें गिरावट आने की उम्मीद है।’
Aug 05, 2026, 10:08 am IST
SDF, MSF और बैंक रेट में कोई बदलाव नहीं
गवर्नर मल्होत्रा ने जानकारी दी कि SDF रेट 5%, MSF रेट 5.5% और बैंक रेट 5.5% पर बरकरार रहेंगे। इन दरों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है।
Aug 05, 2026, 10:05 am IST
MPC वोटिंग के नतीजे
इस फैसले के पक्ष में सभी 6 सदस्यों ने वोट किया है।
Aug 05, 2026, 10:04 am IST
रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं
RBI ने रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखा है। इसके साथ ही केंद्रीय बैंक ने अपना रुख (stance) भी ‘न्यूट्रल’ ही बनाए रखा है।
Aug 05, 2026, 10:02 am IST
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने एमपीसी (MPC) प्रस्ताव पढ़ना शुरू किया।
.
Aug 05, 2026, 10:01 am IST
गुड मॉर्निंग!
आरबीआई (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की अगस्त 2026 की बैठक के लाइव कवरेज में आपका स्वागत है। आज सुबह 10 बजे गवर्नर संजय मल्होत्रा नीतिगत फैसलों का ऐलान करेंगे, जिसके बाद दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। रेपो रेट, महंगाई के आंकड़े, जीडीपी ग्रोथ अनुमान और बाजार के रिएक्शन पर पल-पल के अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।
Aug 05, 2026, 10:00 am IST
पिछली MPC बैठक की बड़ी बातें
इस साल 5 जून को हुई पिछली समीक्षा बैठक में, RBI की MPC ने सर्वसम्मति से रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखने का फैसला किया था। यह लगातार तीसरी बार था जब दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया। साथ ही, केंद्रीय बैंक ने अपना ‘न्यूट्रल’ पॉलिसी रुख भी जारी रखा। हालांकि, पश्चिम एशिया संकट के कारण ट्रेड रूट में आई बाधा और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए, RBI ने वित्त वर्ष 2027 के लिए GDP ग्रोथ अनुमान को 6.9% से घटाकर 6.6% कर दिया था। वहीं, CPI महंगाई दर के अनुमान को 4.6% से बढ़ाकर 5.1% कर दिया गया था।
Aug 05, 2026, 9:59 am IST
RBI MPC August Meeting Live: ब्याज दरों पर क्या होगा फैसला? यहां देखें हर अपडेट
आरबीआई पॉलिसी के ऐलान से पहले शेयर बाजार में हलचल, सेंसेक्स में तेजी तो निफ्टी में दिखी गिरावट
Aug 05, 2026, 9:58 am IST
RBI की मौजूदा पॉलिसी दरें: एक नजर में
रेपो रेट: 5.25%स्टैंडिंग डिपॉजिट फैसिलिटी (SDF) रेट: 5.00%मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी (MSF) रेट: 5.50%बैंक रेट: 5.50%कैश रिजर्व रेशियो (CRR): 3%
Aug 05, 2026, 9:57 am IST
शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत के संकेत, RBI पॉलिसी से पहले सुस्ती
RBI की मौद्रिक नीति के ऐलान से पहले आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सुस्त रहने के आसार हैं। सुबह 6:48 बजे GIFT Nifty 31 अंकों की गिरावट के साथ 24,723.5 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जो दलाल स्ट्रीट पर सुस्त या नकारात्मक शुरुआत का इशारा है। इससे पहले मंगलवार को बाजार में गिरावट देखी गई थी, जहां सेंसेक्स 210.08 अंक गिरकर 78,428.95 पर और निफ्टी 159.40 अंक फिसलकर 24,614.90 के स्तर पर बंद हुआ। इसी के साथ पिछले चार दिनों से जारी बढ़त का सिलसिला भी थम गया।
Aug 05, 2026, 9:56 am IST
RBI MPC Meeting: क्या इस बार भी स्थिर रहेगा रेपो रेट? जानिए एक्सपर्ट्स की राय
नाइट फ्रैंक इंडिया के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर शिशिर बैजल ने कहा, “हमें उम्मीद है कि एमपीसी (MPC) वैश्विक हालातों को देखते हुए विकास और आर्थिक स्थिरता के बीच संतुलन बनाने के लिए नीतिगत दरों को मौजूदा स्तर पर ही बरकरार रखेगी। हालांकि, रेपो रेट में कटौती से मिड-इनकम और किफायती सेगमेंट में घर खरीदना और आसान हो जाता, लेकिन पॉलिसी में स्थिरता बनाए रखना भी उतना ही जरूरी है। आज रेजिडेंशियल डिमांड केवल ब्याज दरों पर निर्भर नहीं है, बल्कि बेहतर रोजगार, बढ़ती आय और शहरीकरण जैसे कारकों से भी बाजार को मजबूती मिल रही है।”
Aug 05, 2026, 9:55 am IST
RBI MPC Meeting: ब्याज दरों में बदलाव की उम्मीद कम, बॉन्ड मार्केट ने दिए बड़े संकेत
आगामी मॉनेटरी पॉलिसी (MPC) बैठक में ब्याज दरों में कोई बदलाव न होने की संभावना है। माना जा रहा है कि आरबीआई रेपो रेट को स्थिर रखेगा। ग्लोबल हालात, कच्चे तेल की कीमतों और रुपये की चाल को देखते हुए केंद्रीय बैंक फिलहाल सतर्क रुख अपना सकता है। सेबी-रजिस्टर्ड ऑनलाइन बॉन्ड प्लेटफॉर्म ‘जिराफ’ (Jiraaf) के को-फाउंडर विनीत अग्रवाल का कहना है कि भारत के 10 साल के सरकारी बॉन्ड यील्ड का 6.7% के करीब बने रहना इस बात का संकेत है कि बॉन्ड मार्केट भी फिलहाल ब्याज दरों में किसी बदलाव की उम्मीद नहीं कर रहा है।
Aug 05, 2026, 9:54 am IST
RBI MPC Meeting: रेपो रेट स्थिर रहने की उम्मीद, घर खरीदारों का बढ़ेगा भरोसा
अल्फा कॉर्प डेवलपमेंट लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और सीएफओ संतोष अग्रवाल का कहना है कि अगर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) रेपो रेट को 5.25 प्रतिशत पर स्थिर रखता है, तो इससे रेजिडेंशियल रियल एस्टेट मार्केट में स्थिरता और भरोसा और मजबूत होगा। ब्याज दरों में स्थिरता रहने से घर खरीदार अगले 6 से 12 महीनों के लिए अपने वित्तीय निवेश की योजना बेहतर तरीके से बना सकेंगे, जिससे मिड-इनकम, प्रीमियम और लग्जरी सेगमेंट में घरों की मांग बनी रहेगी। उन्होंने आगे कहा कि मौजूदा स्थिति बरकरार रहना सकारात्मक है, लेकिन बाजार में पर्याप्त लिक्विडिटी और आसान पॉलिसी से घर खरीदना और होम लोन लेना और भी सुलभ हो जाएगा।
Aug 05, 2026, 9:53 am IST
RBI MPC Meeting: क्या इस बार भी स्थिर रहेंगी ब्याज दरें? रियल एस्टेट सेक्टर की टिकी नजरें
आरबीआई की आगामी मौद्रिक नीति (MPC) के फैसलों पर घर खरीदारों और रियल एस्टेट सेक्टर की पैनी नजर है। आरबीआई जहां महंगाई और ग्रोथ के बीच तालमेल बिठाने में जुटा है, वहीं हाउसिंग मार्केट में जबरदस्त डिमांड और खरीदारों के पॉजिटिव सेंटिमेंट के चलते मजबूती बनी हुई है। M3M के डायरेक्टर यतीश वहाल ने कहा, “ब्याज दरों में स्थिरता का माहौल डेवलपर्स और निवेशकों के लिए भी काफी मददगार साबित होता है।”
Aug 05, 2026, 9:48 am IST
RBI MPC Meeting August 2026 Live Updates
रेपो रेट 5.25% पर बरकरार
Share This Article
English summary
RBI MPC August 2026 Monetary Policy: Repo Rate Kept Unchanged at 5.25%
The Reserve Bank of India, in the August 2026 Monetary Policy Committee meeting, keeps the repo rate at 5.25% and maintains a neutral stance. The panel also holds other policy rates steady, reflecting cautious guidance ahead of Governor Sanjay Malhotra’s 10 AM announcement and continuing 2025’s 125 bps cut impact.
Story first published: Wednesday, August 5, 2026, 9:45 [IST]