RCF Vacancy 2026: बीटेक वालों के लिए आई सरकारी कंपनी में भर्ती, दो राउंड में होगा चयन, सैलरी भी बढ़िया – rcf recruitment 2026 for management trainee post be btech can apply check eligibility selection process


Govt Jobs 2026 Alert: नवरत्न कंपनी राष्ट्रीय केमिकल्स फर्टिलाइजर लिमिटेड ने बीई, बीटेक वालों के लिए नई भर्ती का ऐलान किया है। चयन दो चरणो में होगा

rcfl vacancy 2026 apply (1)
आरसीएफएल भर्ती 2026, (फोटो क्रेडिट- Magnific)
RCF Recruitment 2026 : बीटेक के बाद सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, तो आपके लिए सरकारी नवरत्न कंपनी में भर्ती आई है। राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर लिमिटेड (RCFL) ने मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह हायरिंग केमिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन, मेटेरियल, सिविल समेत अलग-अलग फील्ड के लिए की जाएगी। कंपनी ने इस नई वैकेंसी का नोटिफिकेशन अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.rcfltd.com पर जारी किया है।

आरसीएफएल फर्टिलाइजर और इंडस्ट्रियल केमिकल्स को बनाने से लेकर इनके मार्केटिंग का भी काम करती है। कंपनी का मार्केटिंग नेटवर्क देशभर में फैला हुआ है। इसीलिए यहां करियर के भी अच्छे अवसर उपलब्ध रहते हैं। इस भर्ती के जरिए आपको यहीं नौकरी पाने का चांस मिल रहा है। नोट कर लें कि इस वैकेंसी के लिए आवेदन की प्रक्रिया 8 अगस्त से शुरू हो रही है।

RCF मैनेजमेंट ट्रेनी की भर्ती 2026

किस स्ट्रीम में कंपनी ने कितनी वैकेंसी निकाली हैं? यह जानकारी आप नीचे टेबल से चेक कर सकते हैं।

पद का नाम वैकेंसी
मैनेजमेंट ट्रेनी (केमिकल) 32
मैनेजमेंट ट्रेनी (बॉइलर) 06
मैनेजमेंट ट्रेनी (मैकेनिकल) 04
मैनेजमेंट ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल) 10
मैनेजमेंट ट्रेनी (इंस्ट्रूमेंटेशन) 09
मैनेजमेंट ट्रेनी (मेटेरियल) 01
मैनेजमेंट ट्रेनी (सिविल) 01
मैनेजमेंट ट्रेनी (फायर) 01
मैनेजमेंट ट्रेनी (सीसी लैब) 01
मैनजमेंट ट्रेनी (इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग) 02
मैनेजमेंट ट्रेनी (इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) 05
मैनेजमेंट ट्रेनी (राजभाषा) 02
मैनेजमेंट ट्रेनी (फाइनेंस) 10
मैनेजमेंट ट्रेनी (मार्केटिंग) 10
कुल 94

मैनेजमेंट ट्रेनी के लिए योग्यता

  • कैंडिडेट ने किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 4 साल की रेगुलर या फुल टाइम बी.ई/बीटेक की डिग्री संबंधित विषय में पूरी की हो। 3 साल के इंजीनियरिंग डिप्लोमा के बाद 3 साल की बीटेक डिग्री वाले भी अप्लाई कर सकेंगे।
  • इसके साथ रेगुलर या फुल टाइम डुअल/इंटीग्रेटेड डिग्री भी मान्य होंगी।
  • मैनजमेंट ट्रेनी सीसी लैब के लिए केमिस्ट्री में पीएचडी या केमिकल इंजीनियरिंग/पेट्रो केमिकल इंजीनियरिंग में चार साल की बी.ई/बीटेक इंजीनियरिंग की हो।
  • मैनेजमेंट ट्रेनी (राजभाषा) के लिए मास्टर्स की डिग्री हिन्दी में इंग्लिश इलेक्टिव या कंपल्सरी विषय के रूप में पढ़ा हो। इंग्लिश में मास्टर्स की डिग्री के साथ हिन्दी को बतौर सब्जेक्ट पढ़ा हो। अगर किसी दूसरे सब्जेक्ट से मास्टर्स की डिग्री है लेकिन हिन्दी या इंग्लिश की बतौर विषय पढ़ाई की है, तो भी आप अप्लाई कर सकते हैं।
  • मैनेजमेंट ट्रेनी फाइनेंस के लिए सीए/सीएमए या कॉमर्स/अकाउंटिंग/फाइनेंस डिसिप्लीन में ग्रेजुएशन की डिग्री जैसे (बीकॉम, बीएमएस, बीएएफ, बीएएफ, बीबीए) आदि की हो और दो साल की पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री एमबीए/एमएमएस आदि की होनी चाहिए।
  • कैंडिडेट्स की अधिकतम उम्र पोस्टवाइज 27 वर्ष तक होनी चाहिए। इसमें रिजर्व कैटेगिरी के उम्मीदवारों को डीपीई दिशानिर्देशों के अनुसार छूट मिलेगी।
  • एजुकेशनल क्वालिफिकेशन और उम्र 1 फरवरी 2026 के आधार पर मान्य होगी। RCFL MT Notification 2026 PDG

मैनेजमेंट ट्रेनी की मंथली सैलरी

मैनेजमेंट ट्रेनी की पोस्ट पर चयनित उम्मीदवारों को एस साल की ट्रेनिंग मिलेगी। इस अवधि के दौरान उन्हें हर महीने ₹60,000 स्टाइपेंड मिलेगा। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों को E1 ग्रेड के पे स्केल 40000-140000/- पर रखा जाएगा। बेसिक पे , वीडीए, एचआरए और अन्य भत्तों को मिलाकर शुरुआती सैलरी लगभग ₹86,320 मिलेगी।

दो चरणों में सेलेक्शन

इस भर्ती में दो चरणों में चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। ऑनलाइन टेस्ट और पर्सनल इंटरव्यू।

  • ऑनलाइन टेस्ट: ऑनलाइन टेस्ट ऑब्जेक्टिव टाइप होगा। जिसका वेटेज 80 प्रतिशत होगा। इसके परीक्षा केंद्र भोपाल, दिल्ली/दिल्ली एनसीआर, लखनऊ, हैदराबाद, बैंगलोर, चैन्नई, गुवाहटी, कोलकाता, मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे, एमएमआर रीजन नागपुर होंगे। परीक्षा की अवधि 90 मिनट की होगी। जिसमें 100 सवाल आएंगे। 50 प्रश्न क्वालिफाइंग डिग्री/संबंधित योग्यता जैसे सेक्शन से होंगे। वहीं बाकी के सवाल जनरल इंग्लिश, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूट, रीजनिंग और जनरल नॉलेज, अवेयरनेस आदि से होंगे।
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: इस स्टेज में अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का वेरिफिकेशन किया जाएगा। इस दौरान फॉर्म में भरी हुईं डिटेल्स और सर्टिफिकेट्स की जानकारी मैच की जाएगी।
  • पर्सनल इंटरव्यू: ऑनलाइन टेस्ट की परफॉर्मेंस के आधार पर पर्सनल इंटरव्यू लिया जाएगा। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में सफल होने वाले कैंडिडेट्स के लिए बुलाए जाएंगे। इसके लिए भी अलग से हॉल टिकट जारी होंगे। इंटरव्यू का वैटेज 20% का होगा। ऑनलाइन टेस्ट और इंटरव्यू इन दो राउंड के जरिए ही फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

आवेदन शुल्क कितना लगेगा?

जनरल/ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) /ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को 1000 रुपये एप्लिकेशन फीस ऑनलाइन भरनी होगी। वहीं एससी/एसटी/एक्स सर्विसमैन और महिला उम्मीदवारों के लिए कोई फीस नहीं है। ये अभ्यर्थी बिल्कुल फ्री में भी आवेदन कर सकते हैं।

वर्षा यादव

लेखक के बारे मेंवर्षा यादव वर्षा यादव, नवभारतटाइम्स.कॉम में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं, जिन्हें पत्रकारिता का 3 वर्ष से ज्यादा का अनुभव है। यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली वर्षा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीम राव अंबेडकर कॉलेज से हिंदी जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (HJMC) में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (UPRTOU) से जनसंचार में मास्टर्स की डिग्री भी हासिल की है। यह योग्यता उन्हें बतौर जर्नलिस्ट और राइटर अपने लेखों की प्रमाणिकता व विश्ववसनीयता बनाने में काफी मदद करती है।

नवंबर 2022 में पंजाब केसरी समूह के नवोदय टाइम्स डिजिटल से अपना करियर शुरू करने वाली वर्षा ने यहां, एंटरटेनमेंट, हेल्थ के साथ जॉब सेक्शन में भी काम किया है। वर्तमान में वह एनबीटी एजुकेशन टीम में काम कर रही हैं। वह खासतौर से पुलिस, यूपीएससी, रेलवे, एसएससी, बैंकिग सेक्टर, टीचिंग, राज्य पीसीएस, आर्मी, नेवी, एयरफोर्स और अन्य सरकारी विभागों में निकली नई भर्ती और सरकारी नौकरियों व प्रतियोगी परीक्षाओं से रिलेटेड खबरों को कवर करती हैं। उनका मकसद रहता है कि वह आसान से आसान भाषा में जॉब संबंधित जरूरी सूचनाएं अपने पाठकों तक पहुंचा सकें।

वैकेंसी के नोटिफिकेशन से लेकर उनका सिलेबस, फॉर्म कैसे भरना है, उनमें लगने वाले डॉक्यूमेंट्स, परीक्षा की तैयारी, एग्जाम पैटर्न, जरूरी विषय, एग्जाम डेट, एडमिट कार्ड, आंसर-की, रिजल्ट और कटऑफ से संबंधित अपडेट भी वह अपने पाठकों तक समय-समय तक पहुंचाती रहती हैं। जिससे उनसे कोई भी जरूरी सूचना छूट ना पाए। इसके अलावा वो इंटर्नशिप, रोजगार मेले, करियर और जॉब ओरिएंटेंड रिसर्च बेस्ड खबरें भी लिखती हैं।

खुद को नई जानकारी से अपडेट रखने के लिए वर्षा अलग-अलग भर्ती आयोग और रोजगार से जुड़े विशेषज्ञ, ऑफिशियल सोर्स, गवर्नमेंट और आधिकारिक वेबसाइट्स को नियमित रूप से विजिट करती रहती हैं। वो जो भी जानकारी देती हैं, उनका प्राइमरी सोर्स आधिकारिक होता है। क्योंकि उनका मानना है कि लोगों तक भरोसेमंद और सही इंफॉर्मेशन पहुंचनी चाहिए। खासकर नौकरी से जुड़ी सूचनाएं और तथ्य प्रमाणिक तौर पर ठीक होने चाहिए क्योंकि लाखों युवा गवर्नमेंट जॉब पाने के लिए दिन रात मेहनत रहे हैं। अपने पाठकों का विश्ववास बनाए रखना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। काम के अलावा वर्षा को अपने खाली समय में किताबें पढ़ना और गाने सुनना पसंद है।… और पढ़ें