Last Updated:
रील बनाने की होड़ में एक मां ने अपने छोटे बच्चे से खतरनाक स्टंट करवाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. घटना को लेकर किए जा रहे दावों ने लोगों को झकझोर दिया है और यूजर्स बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं.
रील बनाने के चक्कर में छत से गिरा बच्चा(फोटो: X-@Drx_Nilesh7)
आज के समय में सोशल मीडिया लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म पर हर दिन लाखों रील्स अपलोड होती हैं. कुछ लोग अपनी कला दिखाने के लिए वीडियो बनाते हैं, तो कुछ केवल लाइक्स, व्यूज और फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हो जाते हैं. पिछले कुछ समय में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जहां लोग वायरल होने की चाहत में चलती ट्रेन पर स्टंट करते, ऊंची इमारतों पर चढ़ते या अपनी जान जोखिम में डालते नजर आए हैं. सबसे चिंता की बात तब होती है, जब इस दौड़ में छोटे बच्चों को भी शामिल कर लिया जाता है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान होने के साथ-साथ दुख भी जता रहे हैं.
दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में एक छोटा बच्चा घर की छत के किनारे खड़ा दिखाई देता है. वह छत पर लगी लोहे की एक छड़ को पकड़कर हवा में झूल रहा होता है. ऐसा लगता है कि उसने अपने पूरे शरीर का वजन उसी छड़ पर छोड़ दिया है. इस दौरान उसकी मां पास में खड़ी होकर मोबाइल से पूरा वीडियो रिकॉर्ड कर रही होती है. कुछ सेकंड तक सब कुछ सामान्य नजर आता है, लेकिन जैसे ही बच्चा लोहे की छड़ छोड़ता है, उसका संतुलन बिगड़ जाता है. देखते ही देखते वह छत से नीचे गिर जाता है. वीडियो रिकॉर्ड कर रही महिला को जब तक पूरी स्थिति का एहसास होता है, तब तक काफी देर हो चुकी होती है. सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे इस वीडियो में दावा किया गया है कि गिरने के बाद बच्चे की मौत हो गई. हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और न ही घटना से जुड़ी आधिकारिक जानकारी सामने आई है.
माँ बच्चे की रील बनाती रही और बच्चा नीचे गिर गया!
आज कल रील बनाने का भूत बहुत ही ज्यादा चढ़ गया है आज कल की औरते रील बनाने के लिए क्या नही कर सकती है!
आज एक मासूम की छत से गिरने के बाद मौत हो गयी! pic.twitter.com/93x3RnECA1