Rojgar Mela 2026 Bihar: बिहार में होगी 20000 पदों पर बड़ी भर्ती, 5 दिन यहां लगेगा रोजगार मेला, रजिस्ट्रेशन शुरू – bihar rojgar mela 2026 for 20000 post recruitment in patna gyan bhawan gandi maidan begins from 19 aug


Upcoming Job Fair 2026 Patna: पटना में आने वाले दिनों में मेगा जॉब फेयर लगने जा रहा है। जिसमें 20 हजार नौकरियां दी जाएंगी। जॉब ढूंढ रहे उम्मीदवारों को यहां बड़े मौके मिल सकते हैं।

job fair in bihar ANI
रोजगार मेला 2026 पटना, (फोटो क्रेडिट- ANI)
Bihar Rojgar Mela 2026 Registration: रिज्यूम कई जगह भेजा लेकिन कहीं से रिस्पॉन्स नहीं आया। नौकरी ढूंढने के प्रोसेस में जिन उम्मीदवारों को बार-बार निराशा मिल रही है, उनके लिए बड़ी खुशखबरी है। आपके लिए रोजगार मेले में नौकरी पाने के अच्छे मौके उपलब्ध होते हैं। यहां पहुंचकर आप बिना किसी झंझट और परेशानी के जॉब के लिए सीधे अप्लाई कर सकते हैं। जल्द ही बिहार के पटना में मेगा जॉब फेयर का आयोजन होने वाला है। आप भी यहां पहुंच सकते हैं। केवल आपको ऑनलाइन सिंपल सा रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करना होगा।

युवा, रोजगार एंव कौशल विकास विभाग के अंतर्गत इस भव्य रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह जॉब फेयर 19 अगस्त से लगना शुरू होगा। इसके बाद 20, 21, 22 और 23 अगस्त तक यह जारी रहेगा। इस दौरान बैकिंग, फाइनेंशय सर्वेसेज, इंश्योरेंस, रिटेल और अन्य संबंधित क्षेत्रों की बड़ी कंपनियां यहां पहुंचेगी और युवाओं की हायरिंग करेंगी।

19 अगस्त से लगेगा पटना में रोजगार मेला

रोजगार मेला कहां लगेगा?

फ्रेशर और अनुभवी अभ्यर्थी जो नौकरी की तलाश में हैं, खासकर उनके इस रोजगार मेले में अच्छे मौके मौजूद रहेंगे। मेला ज्ञान भवन, उत्तरी गांधी मैदान, पटना में लगेगा। आपको यहीं अपने सभी दस्तावेजों के साथ समय से पहुंचना होगा। ध्यान रखें कि ओरिजनल डॉक्यूमेंट्स के साथ आपको अपना सीवी और पासपोर्ट साइज फोटो ग्राफ भी साथ में रखने होंगे। इनकी जरूरत आपको इंटरव्यू और रिक्रूटमेंट प्रोसेस में पड़ेगी।

रजिस्ट्रेशन करना सबसे जरूरी

इन रोजगार मेलो में भाग लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना सबसे जरूरी है। इसके बिना आपको आयोजन स्थल पर प्रवेश नहीं मिलेगा। अभी नियोक्ता और अभ्यर्थी दोनों के लिए रजिस्ट्रेशन की विंडो खुली हुई है। आप भी यहीं पंजीकरण कर सकते हैं। इसके लिए यहां आसान तरीका भी बताया जा रहा है।

  • सबसे पहले बिहार रोजगार सेतु पोर्टल detjob.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर आपको Job Fair Records का सेक्शन नजर आएगा।
  • यहां आपको सबसे ऊपर BFSI Retail And Other Sector के नीचे जॉब फेयर की डेट 19 अगस्त से 23 अगस्त 2026 लिखी हुई नजर आएगी।
  • इसके नीचे Apply Now के लिंक पर क्लिक करें।
  • आपके सामने Registration का लिंक ओपन हो जाएगा।
  • अब Register As पर जाकर Job Seeker के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना मोबाइल नंबर पर भरें और ईमेल एड्रेस भरकर Proceed करें।
  • मोबाइल नंबर और ईमेल ओटीपी के जरिए वेरिफाई करें।
  • अब आगे की डिटेल्स भरकर सबमिट करें। आपकी रजिस्ट्रेशन नंबर क्रिएट हो जाएगा।

जॉब फेयर में निर्धारित समय और तिथि को ही साक्षात्कार के लिए आएं। अगर आपको मेले से जुड़ी अन्य कोई भी जानकारी चाहिए तो अभ्यर्थी 18002965656 पर संपर्क कर सकते हैं।

वर्षा यादव

लेखक के बारे मेंवर्षा यादव वर्षा यादव, नवभारतटाइम्स.कॉम में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं, जिन्हें पत्रकारिता का 3 वर्ष से ज्यादा का अनुभव है। यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली वर्षा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीम राव अंबेडकर कॉलेज से हिंदी जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (HJMC) में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (UPRTOU) से जनसंचार में मास्टर्स की डिग्री भी हासिल की है। यह योग्यता उन्हें बतौर जर्नलिस्ट और राइटर अपने लेखों की प्रमाणिकता व विश्ववसनीयता बनाने में काफी मदद करती है।

नवंबर 2022 में पंजाब केसरी समूह के नवोदय टाइम्स डिजिटल से अपना करियर शुरू करने वाली वर्षा ने यहां, एंटरटेनमेंट, हेल्थ के साथ जॉब सेक्शन में भी काम किया है। वर्तमान में वह एनबीटी एजुकेशन टीम में काम कर रही हैं। वह खासतौर से पुलिस, यूपीएससी, रेलवे, एसएससी, बैंकिग सेक्टर, टीचिंग, राज्य पीसीएस, आर्मी, नेवी, एयरफोर्स और अन्य सरकारी विभागों में निकली नई भर्ती और सरकारी नौकरियों व प्रतियोगी परीक्षाओं से रिलेटेड खबरों को कवर करती हैं। उनका मकसद रहता है कि वह आसान से आसान भाषा में जॉब संबंधित जरूरी सूचनाएं अपने पाठकों तक पहुंचा सकें।

वैकेंसी के नोटिफिकेशन से लेकर उनका सिलेबस, फॉर्म कैसे भरना है, उनमें लगने वाले डॉक्यूमेंट्स, परीक्षा की तैयारी, एग्जाम पैटर्न, जरूरी विषय, एग्जाम डेट, एडमिट कार्ड, आंसर-की, रिजल्ट और कटऑफ से संबंधित अपडेट भी वह अपने पाठकों तक समय-समय तक पहुंचाती रहती हैं। जिससे उनसे कोई भी जरूरी सूचना छूट ना पाए। इसके अलावा वो इंटर्नशिप, रोजगार मेले, करियर और जॉब ओरिएंटेंड रिसर्च बेस्ड खबरें भी लिखती हैं।

खुद को नई जानकारी से अपडेट रखने के लिए वर्षा अलग-अलग भर्ती आयोग और रोजगार से जुड़े विशेषज्ञ, ऑफिशियल सोर्स, गवर्नमेंट और आधिकारिक वेबसाइट्स को नियमित रूप से विजिट करती रहती हैं। वो जो भी जानकारी देती हैं, उनका प्राइमरी सोर्स आधिकारिक होता है। क्योंकि उनका मानना है कि लोगों तक भरोसेमंद और सही इंफॉर्मेशन पहुंचनी चाहिए। खासकर नौकरी से जुड़ी सूचनाएं और तथ्य प्रमाणिक तौर पर ठीक होने चाहिए क्योंकि लाखों युवा गवर्नमेंट जॉब पाने के लिए दिन रात मेहनत रहे हैं। अपने पाठकों का विश्ववास बनाए रखना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। काम के अलावा वर्षा को अपने खाली समय में किताबें पढ़ना और गाने सुनना पसंद है।… और पढ़ें