Tanush Kotian Income Tax Department: भारतीय क्रिकेटर की लगी इनकम टैक्स में सरकारी नौकरी, श्रीलंका दौरे के बीच मिली खुशखबरी


नई दिल्ली: क्रिकेटर्स को सरकार नौकरी मिलना कोई नई बात नहीं. तमाम राज्य सरकारें और केंद्रीय सरकार के उपक्रमों में खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स कोटा के तहत सरकारी नौकरी मिलती रहती है. बीती रात इनकम टैक्स डिपार्टमेंट यानी आयकर विभाग ने 97 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की नियुक्ति की, इनमें मुंबई के स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर तनुश कोटियान भी शामिल हैं, जो श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम के साथ बतौर नेट बॉलर ट्रेवल कर रहे हैं.

तनुश कोटियान को मिली इनकम टैक्स में नौकरी

97 पद के लिए आए थे 3595 आवेदन
इन 97 पदों के लिए कुल 3,595 आवेदन प्राप्त हुए थे. डिपार्टमेंट ने सभी आवेदनों की गहन जांच और मूल्यांकन के बाद योग्य खिलाड़ियों का चयन किया. पत्र सूचना कार्यालय (मुंबई) द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार आयकर विभाग, मुंबई ने खेल कोटे के तहत को नियुक्त कर सार्वजनिक सेवा में खेल उत्कृष्टता को सम्मान देने और उच्चस्तरीय प्रतिभाओं को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है.

तीन दिन पुलिस हिरासत में ही रहेंगे क्रिकेटर अभिषेक पोरेल, रेप केस में एक और आरोपी की तलाश

महिला क्रिकेटर तेजल का भी सिलेक्शन
तनुश कोटियान के अलावा भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी तेजल हसबनीस को भी नौकरी मिली है. चयनित खिलाड़ियों में योगासन खिलाड़ी अभिषेक भी हैं, जिन्होंने जून में अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन खेल चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीते थे, इसके अलावा पैरा निशानेबाज आकाश को भी नियुक्ति मिली है, जिन्होंने वर्ष 2024 में नई दिल्ली में आयोजित डब्ल्यूएसपीएस विश्व कप तथा 2025 में दुबई के अल ऐन में आयोजित इसी प्रतियोगिता में टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता था.

अब नहीं होगी बिना मतलब की T20 सीरीज, ICC सीईओ बोले- वनडे को बचाने के लिए बनेगी अलग विंडो!

युवजेंद्र चहल भी इनकम टैक्स इंस्पेक्टर
भारत के सबसे सफल टी-20 गेंदबाजों में से एक दिग्गज स्पिनर युजवेंद्र चहल भी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में इंस्पेक्टर हैं. भारत के प्रमुख लेग स्पिनर्स में से एक चहल को आयकर विभाग से हर महीने 4600 ग्रेड पे के आधार पर लगभग ₹44,900 से ₹1,42,400 प्रति माह सैलरी मिलती है.

विज्ञापन



Leave a Comment