Rpsc Physiotherapist 2026:राजस्थान में फिजियोथेरेपिस्ट की सरकारी नौकरी, कौन कर सकता है आवेदन? जानें पात्रता – Rpsc Physiotherapist Recruitment 2026 Notification Out; Apply For 20 Vacancies From July 23


जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Akash Kumar

Updated Wed, 22 Jul 2026 04:29 PM IST

RPSC Physiotherapist Recruitment 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने फिजियोथेरेपिस्ट के 20 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन 23 जुलाई से शुरू होंगे और उम्मीदवार 21 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। पात्रता मानदंड से जुड़ी विस्तृत जानकारी नीचे पढ़ सकते हैं।

 


RPSC Physiotherapist Recruitment 2026 Notification Out; Apply for 20 Vacancies from July 23

RPSC Physiotherapist Recruitment 2026
– फोटो : AI Generated



विस्तार


RPSC Physiotherapist Recruitment 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने फिजियोथेरेपिस्ट (गैर-अनुसूचित क्षेत्र) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती राजस्थान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधीनस्थ सेवा नियम, 1965 के तहत चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, राजस्थान सरकार के लिए की जाएगी।



इस भर्ती अभियान के तहत 20 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ऑनलाइन आवेदन 23 जुलाई 2026 से शुरू होंगे और 21 अगस्त 2026 को रात 11:59 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे।

महत्वपूर्ण तिथियां


























कार्यक्रम तिथि
नोटिफिकेशन जारी 21 जुलाई 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 23 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2026 (रात 11:59 बजे तक)
आवेदन संशोधन अंतिम तिथि के 10 दिन के भीतर

 



Leave a Comment