RRB Technician Recruitment 2026: रेलवे टेक्नीशियन ग्रेड-1 व 3 पदों के लिए फॉर्म भरने की लास्ट डेट आज, तुरंत कर लें अप्लाई


जॉब डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे में टेक्नीशियन ग्रेड 1 व ग्रेड 3 के 6565 रिक्त पदों पर भर्ती चल रही है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए फॉर्म भरने की लास्ट डेट आज यानी 29 जुलाई 2026 निर्धारित है। ऐसे में जो भी युवा रेलवे में सरकारी नौकरी की चाह रखते हैं वे बिना देरी करते हुए ऑफिशियल पोर्टल rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। आवेदन करने के बाद फीस कल यानी 31 जुलाई 2026 तक जमा की जा सकती है।

इन डेट्स में फॉर्म में कर सकेंगे संशोधन

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय जिन उम्मीदवारों से गलती हो गई है वे 1 से 10 अगस्त 2026 तक एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन कर पाएंगे।

टेक्नीशियन पदों पर आवेदन के लिए पात्रता

आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 1 पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी का संबंधित क्षेत्र में बीएससी/ बीटेक/ बीई/ 3 वर्षीय पॉलिटेक्निक डिप्लोमा आदि उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 33 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
रेलवे टेक्नीशियन ग्रेड 3 पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं उत्तीर्ण होने के साथ ITI पास होना चाहिए। ग्रेड 3 पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 साल एवं अधिकतम आयु 30 साल निर्धारित की गई है। उम्र की गणना 1 जुलाई 2026 के अनुसार होगी। आरक्षित वर्ग को ऊपरी उम्र में छूट दी गई है।

एप्लीकेशन प्रॉसेस

  • आरआरबी टेक्नीशियन एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भरने के लिए आपको ऑफिशियल पोर्टल rrbapply.gov.in पर विजिट करना होगा।
  • भर्ती से संबंधित अप्लाई लिंक पर क्लिक करना है और मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लेना है।
  • इसके बाद ऑलरेडी हैव एन अकाउंट पर क्लिक करके अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लेना है।
  • अंत में निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर देना है और उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लेना है।

RRB Technician Bharti 2026 Application Link

आवेदन शुल्क

अनरिजर्व, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग से आने वाले उम्मीदवरों को 500 रुपये फीस के रूप में जमा करना होगा। एससी/ एसटी/ सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये तय किया गया है। 1st स्टेज एग्जाम के बाद UR/OBC/EWS को 400 रुपये एवं SC / ST / PH / Female अभ्यर्थियों को पूरी फीस रिफंड कर दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया एवं वेतन

इस भर्ती में चयन के लिए पहले उम्मीदवारों को सीबीटी परीक्षा से गुजरना होगा। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एवं मेडिकल एग्जामिनेशन के लिए आमंत्रित किया जायेगा। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी।
टेक्नीशियन ग्रेड 1 सिग्नल पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 29200 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। इसके अलावा टेक्नीशियन ग्रेड 3 पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 19900 रुपये प्रतिमाह सैलरी प्रदान की जाएगी।



Leave a Comment