Faridabad News: बल्लभगढ़ में साइबर ठगों ने सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवक से दो लाख 10 हजार रुपये की ठगी की। पीड़ित ने व्हाटसएप ग्रुप में शामिल होकर आरोपी को दस्तावेज़ भेजे और पैसे जमा किए, लेकिन न नौकरी मिली और न ही कोई नियुक्ति पत्र। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
Faridabad News: बल्लभगढ़, केशव भारद्वाज। साइबर ठगों ने सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवक से दो लाख 10 हजार रुपय की ठगी कर ली। साइबर अपराध थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने मंगलवार को पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, चंदावली निवासी पीड़ित युवक ने पुलिस को बताया कि बीते माह उनके मोबाइल नंबर को टेलीग्राम पर ‘एचआर जॉब्स’ नाम के एक व्हाटसऐप ग्रुप में जोड़ा गया था। वहां कपिल नाम के व्यक्ति ने हरियाणा कौशल योजना, होमगार्ड और अन्य सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का दावा किया था। आरोपी ने पीड़ित के भाई को नौकरी लगवाने के लिए दो लाख की मांग की।
शिकायतकर्ता की कहानी
शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी के कहने पर उन्होंने भाई के दस्तावेज व्हाट्सऐप के माध्यम से भेज दिए। इसके बाद आठ जून को अलग-अलग बैंक खातों में दो लाख जमा कर दिए। बाद में आरोपी ने 22 जुलाई को 10 हजार रुपये और मांगे। इसके बाद उन्होंने 10 हजार रुपये भी यूपीआई के जरिए भेज दिए। इसके बावजूद न तो नौकरी लगी और न ही कोई नियुक्ति पत्र मिला।
पुलिस की कार्रवाई
ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन नंबर-1930 पर शिकायत दर्ज करवाई। मंगलवार को साइबर अपराध थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रश्नोत्तर
✦पीड़ित युवक ने कितने रुपये की ठगी की रिपोर्ट दी?−
पीड़ित युवक ने दो लाख 10 हजार रुपये की ठगी की रिपोर्ट दी।
✦आरोपी ने नौकरी के लिए कितने रुपये मांगे थे?+
✦पीड़ित ने शिकायत किस नंबर पर दर्ज करवाई?+