RRB Vacancy 2026: रेलवे ने शुरू किए नई भर्ती में आवेदन, 6000+ पद, 7th CPC के तहत मिलेगी बढ़िया सैलरी – rrb technician recruitment 2026 notification out for 6557 railway vacancy form check eligibility age selection details


Railway ki new vacancy 2026 last date: रेलवे ने टेक्नीशियन के 6 हजार से अधिक पदों पर ऑनलाइन एप्लिकेशन स्टार्ट कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों का गवर्नमेंट जॉब पाने का सपना है, वो उनके लिए सुनहरा मौका है।

rrb technician vacancy 2026
रेलवे टेक्नीशियन भर्ती 2026, (फोटो क्रेडिट- pexels/लोगो-rrbapply.gov.in)
RRB Technician Recruitment 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, तो आपके लिए रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की नई भर्ती आ गई है। आरआरबी ने 30 जून से टेक्नीशियन के 6 हजार से अधिक पदों पर डिटेल भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर आवेदन करने का लिंक भी खोल दिया है। जो अभ्यर्थी रेलवे में गवर्नमेंट जॉब की तैयारी कर रहे हैं, खासकर वो इस भर्ती के जरिए अपने सरकारी नौकरी के सपने को हकीकत में बदल सकते हैं।

जारी हुए आधिकारिक विज्ञापन के मुताबिक इस भर्ती अभियान के जरिए रेलवे भर्ती बोर्ड टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल और टेक्नीशियन ग्रेड III के पदों को भर रहा है। इन दोनों में से ज्यादा पद 6234 टेक्नीशियन ग्रेड III के हैं। कुल मिलाकर 6557 रिक्तियां घोषित की गई हैं। जिसके लिए आप योग्यता, उम्र, सैलरी, सेलेक्शन क्राइटेरिया जैसी जानकारी यहां चेक कर सकते हैं।

RRB टेक्नीशियन भर्ती के लिए योग्यता

रेलवे की इस भर्ती के लिए प्रमुख रूप से दो योग्यताएं तय की गई हैं। इसमें पढ़ाई-लिखाई और उम्र दोनों बातें महत्वपूर्ण हैं।

  • शैक्षिक योग्यता: टेक्नीशियन ग्रेड I सिग्नल पोस्ट के लिए फिजिक्स/इलेक्ट्रॉनिक्स/कंप्यूटर साइंस/इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/इंस्ट्रूमेंटेशन में बैचलर ऑफ साइंस की डिग्री या बीएससी फिजिक्स/इलेक्ट्ऱॉनिक्स/कंप्यूटर साइंस/इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/इंस्ट्रूमेंटेशन में की हो। इसके अलावा इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा या ऊपर बताई स्ट्रीम में इंजीनियरिंग की डिग्री वाले भी अप्लाई कर सकते हैं। वहीं टेक्नीशियन ग्रेड III पद के लिए 10वीं/SSLC के साथ संबंधित फील्ड में आईटीआई करने वाले आवेदन के योग्य होंगे।
  • एज लिमिट: टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल पद के लिए कैंडिडेट्स की उम्र न्यूनतम 18-33 वर्ष और टेक्नीशियन ग्रेड-III के लिए 18-30 वर्ष तक होनी चाहिए। रिजर्व कैटेगिरी से संबंधित अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट देने का प्रवाधान भी किया गया है।

RRB Technician Bharti 2026: लास्ट डेट

भर्ती आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती 2026
कुल रिक्तियां 6557
ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbapply.gov.in
आवेदन शुरू 30 जून 2026
फॉर्म भरने की लास्ट डेट 29 जुलाई 2026
एप्लिकेशन फीस भरने की लास्ट डेट 31 जुलाई 2026
सैलरी टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल के पद पर चयनित होने पर शुरुआती वेतन ₹29200 और टेक्नीशियन ग्रेड III की पोस्ट पर ₹19900 वेतन मिलेगा।
सेलेक्शन प्रोसेस कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV), मेडिकल एग्जामिनेशन (ME)
भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन RRB Technician Recruitment 2026 Notification 2026 PDF
अप्लाई करने का डायरेक्ट लिंक RRB Technician Vacancy 2026 Apply Online
जरूरी डॉक्यूमेंट्स आधार कार्ड, 10वीं मार्कशीट, आईटीआई सर्टिफिकेट, निवास प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), ईमेल आईडी, फोन नंबर, आय प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) आदि।

RRB Technician Bharti 2026: फॉर्म कैसे भरें?

किसी भी भर्ती का हिस्सा बनने के लिए सबसे जरूरी है कि आप उसका फॉर्म ध्यान से भरें। क्योंकि अच्छी तैयारी के वाबजूद अगर आपने एप्लिकेशन फॉर्म में कोई गड़बड़ कर दी तो अच्छा स्कोर लाने के बाद भी आप भर्ती से बाहर हो सकते हैं। ऑनलाइन फॉर्म अप्लाई करने के लिए आप नीचे बताए स्टेप्स देख सकते हैं-

  • सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाएं।
  • अगर आप पहले भी आरआरबी की भर्ती में अप्लाई कर चुके हैं, तो सीधे लॉगइन करें। वहीं पहली बार फॉर्म भरने की स्थिति में आपको नया अकाउंट क्रिएट करना होगा।
  • इसके लिए Create an Account के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी वैलिड ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर के साथ बेसिक जानकारी भरें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर बनने के बाद वेबसाइट पर फिर से लॉगइन करें।
  • स्क्रीन पर अलग-अलग बॉक्स नजर आएंगे। इसमें अपने माता-पिता का नाम, कैटेगिरी, रेलवे जोन, एजुकेशन क्वालिफिकेशन की जानकारी, उम्र, पता संबंधित सूचनाएं ध्यान से भर दें।
  • पूरा फॉर्म भरने के बाद लाइव फोटो अपलोड करना होगा। इस दौरान ध्यान रखें कि आपका चेहरा साफ दिखाई दे रहा हो। कोशिश करें कि गहरे रंग के कपड़े पहनें।
  • फोटो सही से अपलोड होने के बाद ब्लाक इंक पेन से सफेद कागज में अपने हस्ताक्षर 30KB से 49KB में JPG/JPEG फॉर्मेंट में अपलोड करें। आपके हस्ताक्षर परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल और अपॉइंटमेंट के समय मैच होने चाहिए।
  • अब फॉर्म फीस भरें और एप्लिकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें।

एप्लिकेशन फीस कितनी लगेगी?

जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट्स को आरआरबी टेक्नीशियन फॉर्म भरने के लिए 500 रुपये एप्लिकेशन फीस भरनी होगी। वहीं एससी/एसटी/पीएच अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क 250 रुपये तय की गई है। स्टेज I एग्जाम क्लियर करने के बाद जनरल और अन्य उम्मीदवारों को 500 में से 400 रुपये और एससी/एसटी/पीएच को पूरे पैसे रिफंड कर दिए जाएंगे।

वर्षा यादव

लेखक के बारे मेंवर्षा यादव वर्षा यादव, नवभारतटाइम्स.कॉम में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं, जिन्हें पत्रकारिता का 3 वर्ष से ज्यादा का अनुभव है। यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली वर्षा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीम राव अंबेडकर कॉलेज से हिंदी जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (HJMC) में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (UPRTOU) से जनसंचार में मास्टर्स की डिग्री भी हासिल की है। यह योग्यता उन्हें बतौर जर्नलिस्ट और राइटर अपने लेखों की प्रमाणिकता व विश्ववसनीयता बनाने में काफी मदद करती है।

नवंबर 2022 में पंजाब केसरी समूह के नवोदय टाइम्स डिजिटल से अपना करियर शुरू करने वाली वर्षा ने यहां, एंटरटेनमेंट, हेल्थ के साथ जॉब सेक्शन में भी काम किया है। वर्तमान में वह एनबीटी एजुकेशन टीम में काम कर रही हैं। वह खासतौर से पुलिस, यूपीएससी, रेलवे, एसएससी, बैंकिग सेक्टर, टीचिंग, राज्य पीसीएस, आर्मी, नेवी, एयरफोर्स और अन्य सरकारी विभागों में निकली नई भर्ती और सरकारी नौकरियों व प्रतियोगी परीक्षाओं से रिलेटेड खबरों को कवर करती हैं। उनका मकसद रहता है कि वह आसान से आसान भाषा में जॉब संबंधित जरूरी सूचनाएं अपने पाठकों तक पहुंचा सकें।

वैकेंसी के नोटिफिकेशन से लेकर उनका सिलेबस, फॉर्म कैसे भरना है, उनमें लगने वाले डॉक्यूमेंट्स, परीक्षा की तैयारी, एग्जाम पैटर्न, जरूरी विषय, एग्जाम डेट, एडमिट कार्ड, आंसर-की, रिजल्ट और कटऑफ से संबंधित अपडेट भी वह अपने पाठकों तक समय-समय तक पहुंचाती रहती हैं। जिससे उनसे कोई भी जरूरी सूचना छूट ना पाए। इसके अलावा वो इंटर्नशिप, रोजगार मेले, करियर और जॉब ओरिएंटेंड रिसर्च बेस्ड खबरें भी लिखती हैं।

खुद को नई जानकारी से अपडेट रखने के लिए वर्षा अलग-अलग भर्ती आयोग और रोजगार से जुड़े विशेषज्ञ, ऑफिशियल सोर्स, गवर्नमेंट और आधिकारिक वेबसाइट्स को नियमित रूप से विजिट करती रहती हैं। वो जो भी जानकारी देती हैं, उनका प्राइमरी सोर्स आधिकारिक होता है। क्योंकि उनका मानना है कि लोगों तक भरोसेमंद और सही इंफॉर्मेशन पहुंचनी चाहिए। खासकर नौकरी से जुड़ी सूचनाएं और तथ्य प्रमाणिक तौर पर ठीक होने चाहिए क्योंकि लाखों युवा गवर्नमेंट जॉब पाने के लिए दिन रात मेहनत रहे हैं। अपने पाठकों का विश्ववास बनाए रखना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। काम के अलावा वर्षा को अपने खाली समय में किताबें पढ़ना और गाने सुनना पसंद है।… और पढ़ें