SBI में 1538 पदों पर भर्ती, 64 हजार से ज्यादा है सैलरी, क्या आप कर सकते हैं आवेदन?  – sbi recruitment junior associate apply online agr limit salary eligibility qualification government job rules ngix 


बैंक में नौकरी करना लाखों युवाओं का सपना होता है. ऐसे में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने उन लोगों को खास मौका देने का ऐलान किया है. लंबे समय से बैंक में सरकारी नौकरी की आस लगाए उम्मीदवारों के लिए 1538 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. बैंक ने क्लर्क (जूनियर एसोसिएट) के पदों पर आवेदन मांगे हैं. इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. लेकिन आवेदन से पहले जान लेते हैं, इन पदों से जुड़ी सारी डिटेल. 

कब बंद हो रहे हैं आवेदन?

बता दें कि इन पदों पर आवेदन 7 अगस्त से शुरू हो चुके हैं, जो 27 अगस्त को बंद हो जाएंगे. इसके तहत कुल 1538 पदों पर नियुक्तियां की जाएगी जिसके लिए उम्मीदवारों को 750 रुपये का आवेदन शुल्क देने होगा. 

वैकेंसी डिटेल 

आंध्र प्रदेश 
 
88
बैंगलोर 
 
120
भोपाल 
 
134
छत्तीसगढ़ 
 
26
ओडिशा   111
 
चंडीगढ़ UT
 
22
जम्मू- कश्मीर UT
 
42
हिमाचल प्रदेश 11
 
पंजाब 
 
18
तमिलनाडु 
 
65
तेलंगाना 
 
32
राजस्थान  106
 
पश्चिम बंगाल 
 
55
उत्तर प्रदेश   31
 
महाराष्ट्र 
 
165
दिल्ली 
 
17
गुजरात  289
 
असम
 
39
त्रिपुरा
 
22
बिहार  12

झारखंड

133
कुल 1538

क्या होनी चाहिए योग्यता? 

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. यह डिग्री 31 दिसंबर, 2026 तक प्राप्त होनी चाहिए. भर्ती की खास बात यह है कि फाइनल ईयर या फाइनल सेमेस्टर में पढ़ रहे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं लेकिन दिसंबर तक परीक्षा पास का प्रमाण देना होगा. 

https://sbi.bank.in/webfiles/uploads/files_2627/08/JA_2026_Backlog_Detailed_Advt_ENG.pdf

एज लीमिट 

पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम एज 21 साल और अधिकतम एज 28 साल होनी चाहिए. वहीं, ओबीसी उम्मीदवारों को 3 साल की छूट दी जाएगी. एससी, एसटी कैटेगरी उम्मीदवारों को 5 साल की छूट मिलेगी. हालांकि, दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 साल की छूट दी जाएगी. 

क्या है आवेदन शुल्क और कितनी मिलेगी सैलरी? 

वहीं, अगर आवेदन शुल्क और सैलरी की बात करें, तो सामान्य और ओबीसी वर्ग के  उम्मीदवारों को आवेदन के समय 750 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा. हालांकि, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, एक्स-सर्विसमैन और  डीएक्सएस के लिए ये सुविधा नि:शुल्क है. इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 24,050  से 64,480 रुपये हर महीने की सैलरी मिलेगी. 

क्या है सिलेक्शन प्रोसेस? 

  • प्रीलिम्स एग्जाम
  • मेन्स एग्जाम
  • लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट

ऐसे करें आवेदन 

  • ऑफिशियल वेबसाइट  recruitment.sbi.bank.in पर जाएं 
  • रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें. 
  • नाम, पासवर्ड के साथ लॉग इन करें. 
  • फॉर्म में पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और अन्य डॉक्यूमेंट्स अटैच करें. 
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें. 

—- समाप्त —-



Leave a Comment