Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती | Sonia gandhi health update admitted to medanta hospital for minor surgery In Hindi


Health

oi-Staff

Sonia Gandhi Health: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को बुधवार की सुबह गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, उन्हें माइनर सर्जरी के लिए एडमिट करवाया गया है, जहां डॉक्टरों की एक टीम उनकी देखभाल कर रही है। अस्तपाल में राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा भी उनके साथ में मौजूद हैं। सूत्रों के मुताबिक, सोनिया गांधी को पेट की तकलीफ के चलते लाया गया था।

Sonia Gandhi Health

फोटो क्रेडिट: गूगल

पेट और यूरिन इंफेक्शन की आशंका

जानकारी के मुताबिक, सोनिया गांधी को मंगलवार रात करीब 10:22 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर पेट और यूरिन इंफेक्शन की आशंका को देखते हुए कई मेडिकल टेस्ट कर रहे हैं। फिलहाल उनकी सेहत पर लगातार नजर रखी जा रही है, जिससे कांग्रेस नेताओं और समर्थकों के बीच चिंता बनी हुई है।

मार्च में भी अस्पताल में हुई थीं भर्ती

गौरतलब है कि इससे पहले भी 24 मार्च को बुखार और संक्रमण की शिकायत के बाद सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय डॉक्टरों ने उन्हें एंटीबायोटिक दवाएं दी गई थीं।

पहले भी कई बार बिगड़ चुकी है सोनिया गांधी की तबीयत

सोनिया गांधी पहले भी कई बार स्वास्थ्य समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती हो चुकी हैं। पिछले साल जून में भी पेट संबंधी दिक्कत के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके अलावा, जून 2025 में शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भी उनका इलाज हुआ था। साल 2011 में उनका अमेरिका में एक गुप्त कैंसर (संभावित रूप से सर्वाइकल कैंसर) का एक सफल ऑपरेशन हुआ था। इसके अलावा, सितंबर 2022 में सोनिया गांधी एक लंबित मेडिकल चेकअप के लिए अमेरिका गई थीं। सूत्रों के मुताबिक, उन्हें लंबे समय से श्वसन संबंधी दिक्कत, पुरानी खांसी और फेफड़ों के संक्रमण जैसी समस्याएं भी रही हैं।

राहुल गांधी ने रद्द किया अपना केरल दौरा

वहीं, राहुल गांधी ने अपनी मां की तबीयत खराब होने के कारण केरल दौरा रद्द कर दिया। उन्होंने कोझिकोड की रैली को वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि वह कार्यक्रम में शामिल होना चाहते थे, लेकिन मां के अस्पताल में भर्ती होने की वजह से उन्हें दिल्ली में रुकना पड़ा। राहुल गांधी ने कहा कि वह पूरी रात अपनी मां की तबीयत को लेकर चिंतित रहे और केरल की नर्स लगातार उनकी मां की देखभाल करती रहीं।

Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्‍वास्‍थ्‍य प्रदात्ता से सलाह लें।




Leave a Comment