The Bonus Market Update:शेयर बाजार में गिरावट; सेंसेक्स 600 अंक कमजोर पड़ा, निफ्टी 23500 से फिसला – Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News And Updates


घरेलू शेयर बाजार के प्रमुख बेंचमार्क सूचकांकों में बुधवार की सुबह फिर बिकवाली का दबाव दिखा। सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर कारोबार करते दिखे।

सुबह 9 बजकर 27 मिनट पर सेंसेक्स 492.81 (0.65%) अंकों की गिरावट के साथ 74,708.04 पर पहुंच गया, दूसरी ओर निफ्टी 158.91 (-0.67%) अंक टूटकर 23,459.10 पर पहुंच गया।

मेटल और ऑटो सेक्टर के शेयर सबसे अधिक दबाव में रहे।

डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट जारी रहा, डॉलर प्रति रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर 96.96 पर पहुंचा।

जियोजित इन्वेस्टमेंट के अनुसंधान प्रमुख विनोद नायर के अनुसार  चौथी तिमाही के नतीजों से घरेलू अर्थव्यवस्था की मजबूती का संकेत मिलता है, लेकिन बाजार का ध्यान तेजी से बढ़ती मुद्रास्फीति पर केंद्रित हो रहा है।

वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में संभावित आय गिरावट को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं, जिसका कारण उम्मीद से ज्यादा वर्किंग इंडेक्स (डब्ल्यूपीआई) रीडिंग, ईंधन की बढ़ी कीमतों का धीरे-धीरे बढ़ता प्रभाव और बॉन्ड यील्ड में लगातार मजबूती है।


Leave a Comment