SSC JE Final Result 2026: एसएससी ने जूनियर इंजीनियर परीक्षा का फाइनल रिजल्ट किया जारी, यहां से डाउनलोड करें PDF


एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। कर्मचारी चयन आयोग SSC की ओर से जूनियर इंजीनियर परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार एसएससी जूनियर इंजीनियर की परीक्षा में शामिल हुए थे। वे एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर फाइनल रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत जूनियर इंजीनियर के कुल 1731 पदों पर भर्ती की जाएगी।

रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। उम्मीदवार पीडीएफ में अपने रोल नंबर के साथ-साथ अपने नाम की जांच भी कर सकते हैं।

इन स्टेप्स से चेक करें रिजल्ट

एसएससी जूनियर इंजीनियर परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां रिजल्ट चेक करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर विजिट करें।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद SSC JE Engineer Final Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर पीडीएफ फॉर्मेट में ओपन हो जाएगा।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

SSC JE Final Result 2026 PDF

SSC JE Final Result 2026 Cut Off

कटऑफ मार्क्स भी जारी

रिजल्ट के साथ-साथ कटऑफ मार्क्स भी जारी किए गए हैं। उम्मीदवार कैटेगरी वाइज कटऑफ मार्क्स देख सकते हैं। इसके अलावा, एसएससी की ओर से कैटेगरी वाइज परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी की गई है।

खबरें और भी

परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करने के बाद उसमें अपने रोल नंबर, अपने नाम और रैंक की जांच अच्छे से कर लें। 

 

यह भी पढ़ें: CG School Calendar 2026-27 : छत्तीसगढ़ सरकार ने स्कूल कैलेंडर में किया बदलाव, अब 1 अप्रैल से नया सेशन होगा स्टार्ट

 

 

 

 



Leave a Comment