फ्रांस ने फीफा विश्व कप सेमीफाइनल में लगातार तीसरी बार पहुँचकर एक बार फिर किलियन एमबापे के अपने कीर्तिमान स्थापित किए। एमबापे विश्व कप में 20 गोल कर चुके हैं और सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने 20 मैच खेले। उन्होंने गोल्डन बूट की दौड़ में भी बढ़त बना ली है।
मोरक्को को मात देकर लगातार तीसरी बार विश्व कप सेमीफाइनल में फ्रांस, कप्तान किलियन के नाम कई कीर्तिमान दर्ज फॉक्सबोरो (अमेरिका), एजेंसी। फ्रांस गुरुवार रात फीफा विश्व कप में लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंच गई और मैदान के महारथी बने एक बार फिर- किलियन एमबापे। मोरक्को भले ही 2-0 से हारी मगर मैदान पर फ्रांस की एकतरफा ‘दबंगई’ चली। फ्रांस के कप्तान के लिए एक और रात रिकॉर्डतोड़ साबित हुई।
एमबापे का ऐतिहासिक प्रदर्शन
एमबापे 1966 के बाद पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने दो अलग-अलग फीफा विश्व कप में 10 या उससे अधिक गोल योगदान (गोल असिस्ट) दर्ज किए हैं। 60वें मिनट में किया गया गोल उनके विश्व कप करियर का 20वां गोल था। वह विश्व कप इतिहास में सबसे तेजी से 20 गोल (20 मैच) तक पहुंचने वाले खिलाड़ी भी बन गए। अब वह लियोनेल मेसी के 21 विश्व कप गोलों के सर्वकालिक रिकॉर्ड से सिर्फ एक गोल पीछे हैं।
फ्रांस की फारवर्ड लाइन
27 वर्षीय एमबापे विश्व कप में 20 मैच खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। रियल मैड्रिड के इस स्टार फॉरवर्ड ने गोल्डन बूट की दौड़ में भी फिर से बढ़त हासिल कर ली। एमबापे और मेसी दोनों के इस विश्व कप में आठ-आठ गोल हैं, लेकिन असिस्ट के आधार पर एमबापे आगे हैं। एमबापे के नाम तीन असिस्ट हैं, जबकि मेसी ने एक असिस्ट किया है।
मैच का विश्लेषण
उनके अलावा डेम्बेले ने 66वें मिनट में टूर्नामेंट का अपना पांचवां गोल ठोककर बताया कि इस विश्व कप में फ्रांस की फारवर्ड लाइन सबसे खतरनाक क्यों है। मोरक्को के गोलकीपर यासीन बोनू अगर करामाती बचाव न करते तो दो-तीन गोल और हो गए होते। फ्रांस के दबदबे का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि मैच के दौरान गोल पर शॉट मारने के मामले में फ्रांस 21-4 से आगे और लक्ष्य पर शॉट मारने के मामले में 8-1 से आगे था। फ्रांस के पास अब ब्राजील और पश्चिम जर्मनी की तरह लगातार तीन विश्व कप फाइनल में पहुंचने का मौका है।
नए रिकॉर्ड और बेहतर प्रदर्शन
फ्रांस ने भी एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम किया। अर्जेंटीना के रेफरी की निगरानी में खेले गए विश्व कप मुकाबलों में यह उसकी छठी जीत रही, जो किसी भी देश के लिए सबसे अधिक है। इसके अलावा, यह दिदिएर डेशचैम्प के कोच रहते हुए एमबापे का 20वां विश्व कप मैच था। किसी एक ही कोच के मार्गदर्शन में किसी खिलाड़ी द्वारा खेले गए विश्व कप मैचों की यह सबसे बड़ी संख्या है। कतर में 2022 में खेले गए सेमीफाइनल में फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से ही हराया था।
—————————————————–
मेसी के साथ रोचक जंग
गजब संयोग : मेसी के साथ रोचक जंग हिंदी सिनेमा की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘सौदागर’ याद है? जहां दो महारथी एक-दूसरे को मात देने के लिए हद पार कर जाते हैं। फीफा विश्व कप 2026 में लियोनेल मेसी और किलियन एमबापे के बीच कुछ ऐसी ही जंग चल रही है। मेसी गोल करते हैं तो एमबापे भी गोल कर देते हैं। मेसी पेनाल्टी चूकते हैं तो एमबापे भी वही गलती दोहरा देते हैं।
दुर्लभ संयोग
हद तो तब हो गई जब तीन दिन के भीतर इन दोनों से जुड़ा दुर्लभ संयोग देखने को मिल गया। मेसी ने मिस्र के खिलाफ मैच में एक ही मुकाबले में गोल किया, असिस्ट दिया और पेनाल्टी भी गंवाई। इसके बाद गुरुवार रात मोरक्को के खिलाफ एमबापे ने भी यही कारनाम दोहरा दिया। वह पिछले 60 वर्षों में विश्व कप के एक ही मैच में गोल करने, असिस्ट देने और पेनाल्टी चूकने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बन गए। मेसी तीसरे खिलाड़ी बने थे।
इसके अलावा, यह तीसरी बार है जब एमबापे ने विश्व कप के एक ही मैच में गोल भी किया और असिस्ट भी दिया। पिछले 60 वर्षों में उनसे अधिक बार ऐसा सिर्फ लियोनेल मेसी ने किया है, जिन्होंने पांच बार एक ही विश्व कप मैच में गोल और असिस्ट दोनों दर्ज किए हैं।
———————————————————————
जीत की भावना
जब तक जीतेंगे हीं, चैन से नहीं बैठेंगे एमबापे ने मैच के बाद कहा, आराम करने का सिर्फ एक ही तरीका है और वो है जीत हासिल करना। जब तक हम जीत नहीं जाते, हम चैन से नहीं बैठेंगे। हम सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं और बहुत खुश हैं, लेकिन अभी लंबा सफर तय करना बाकी है।
टखने की चोट
टखने में चोट लगी पर खेलते रहे मैच के दौरान मोरक्को के डिफेंडर ने एमबापे को जोरदार टक्कर मारी थी। इससे उनके टखने में चोट लग गई मगर वह खेलते रहे। हालांकि लगभग 13 मिनट बाद 76वें मिनट में वह मैदान पर गिर पड़े। तब एक मिनट बाद ही उन्हें दूसरे खिलाड़ी से बदल दिया गया। बेंच पर पहुंचकर उन्होंने अपने दाहिने टखने पर बर्फ की पट्टी लगा रखी थी लेकिन मैच समाप्त के बाद उन्होंने अपने दोनों जूते पहने और अपने साथियों के साथ जश्न मनाने के लिए दौड़ पड़े। बाद में उन्होंने बताया कि वह ठीक हैं।
सामान्य प्रश्न
✦फ्रांस ने सेमीफाइनल में किस टीम को हराया?−
फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से हराया।
✦एमबापे ने विश्व कप में कितने गोल किए हैं?+
✦एमबापे के कितने असिस्ट हैं?+