SSC MTS, Havaldar Result 2025: एसएससी एमटीएस, हवलदार भर्ती रिजल्ट ssc.gov.in पर जारी, क्वालीफाइंग अंक जानें


Trusted Source Image

एसएससी ने दो उम्मीदवारों का परिणाम संदिग्ध गतिविधियों के कारण रोक दिया गया है। वहीं अलग-अलग कारणों से संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा 169 उम्मीदवारों के परिणाम रोक दिए गए हैं।

नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने मल्टी टास्किंग (नॉन टेक्निकल) स्टाफ और हवलदार (सीबीआईसी & सीबीएन) भर्ती परीक्षा का रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार सीबीटी परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं।

एसएससी एमटीएस और हवलदार भर्ती परीक्षा के रिजल्ट पीडीएफ में पीईटी, पीएसटी के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर और कैटेगरी-वाइज कट-ऑफ मार्क्स शामिल हैं।

SSC MTS, Havaldar Result 2025: न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स

परीक्षा गाइडलाइंस के अनुसार, उम्मीदवारों को सीबीई के सेशन-II में उनके प्रदर्शन के आधार पर पीईटी/पीएसटी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। जो उम्मीदवार सीबीई के सेशन-I में क्वालिफाई नहीं कर पाए, वे सेशन-II के मूल्यांकन के लिए योग्य नहीं थे। कंप्यूटर आधारित परीक्षा के सेशन-I और सेशन-II में न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स इस प्रकार हैं-

श्रेणी

प्रतिशत

अनारक्षित (UR)

30%

अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) / आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)

25%

अन्य सभी श्रेणियां

20%

SSC MTS, Havaldar Result 2025: स्कोरकार्ड विवरण

  1. रोल नंबर
  2. उम्मीदवार का नाम
  3. श्रेणी
  4. राज्य/क्षेत्र
  5. जिस पद के लिए आवेदन किया
  6. योग्यता की स्थिति
  7. कट-ऑफ मार्क्स

Also read SSC JE Final Result 2025: एसएससी जेई फाइनल रिजल्ट ssc.gov.in पर जारी, 1731 कैंडिडेट्स चयनित

SSC MTS, Havaldar Result 2025: पीईटी/पीएसटी विवरण

जो उम्मीदवार पीईटी/पीएसटी पास नहीं कर पाते हैं, उन्हें फाइनल रिजल्ट में हवलदार के पद के लिए नहीं चुना जाएगा। हालांकि, अगर ऐसे उम्मीदवार एमटीएस पद के लिए शॉर्टलिस्ट होते हैं, तो एमटीएस पद के लिए उनकी उम्मीदवारी मान्य रहेगी। एमटीएस और हवलदार, दोनों पदों के लिए संभावित आवंटन रिजल्ट का पहला राउंड, हवलदार पद के लिए पीईटी/पीएसटी पूरा होने के बाद बाद में एक साथ घोषित किया जाएगा।

पीईटी, पीएसटी के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों का विवरण

सीबीई में प्रदर्शन के आधार पर हवलदार पद के लिए PET/PST में शामिल होने के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का कैटेगरी-वार विवरण इस प्रकार है-

श्रेणी

रिक्तियां

शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)

120

840

अनुसूचित जाति (SC)

126

882

अनुसूचित जनजाति (ST)

87

609

अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)

237

1659

अनारक्षित (UR)

448

3136

पूर्व सैनिक (ESM)

99

693

एसएससी ने रोका परिणाम

एसएससी ने दो उम्मीदवारों का परिणाम संदिग्ध गतिविधियों के कारण रोक दिया गया है। वहीं अलग-अलग कारणों से संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा 169 उम्मीदवारों के परिणाम रोक दिए गए हैं।

परीक्षा के बाद किए गए विश्लेषण के आधार पर, 727 उम्मीदवार सीबीई में गलत तरीकों का इस्तेमाल करते हुए पाए गए हैं। परीक्षा में गलत तरीकों का इस्तेमाल करने के कारण इन 727 उम्मीदवारों के नतीजों पर कार्रवाई नहीं की गई है। प्रभावित उम्मीदवार संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय या आयोग के समक्ष अपना पक्ष रखने के लिए स्वतंत्र हैं।

SSC MTS, Havaldar Result 2025: पीईटी/पीएसटी का शेड्यूल

एसएससी द्वारा हवलदार के पदों के लिए पीईटी/पीएसटी का शेड्यूल समय आने पर आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद, सफल और असफल उम्मीदवारों की अंतिम उत्तर-कुंजियां और उनके अंक आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।

SSC MTS, Havaldar Result 2025: परीक्षा विवरण

एसएससी ने देश भर के विभिन्न केंद्रों पर 4 फरवरी 2026 से 20 फरवरी 2026 तक मल्टी-टास्किंग (नॉन-टेक्निकल) स्टाफ और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) भर्ती परीक्षा 2025 के लिए कंप्यूटर-आधारित परीक्षा आयोजित की थी। इस कंप्यूटर-आधारित परीक्षा में कुल 8,04,633 उम्मीदवार शामिल हुए थे।



Leave a Comment