Telangana Police Vacancy:पुलिस विभाग में कांस्टेबल और वार्डर समेत 7000+ पदों पर भर्ती; 12वीं पास के लिए मौका – Telangana Police Recruitment 2026: Over 7,100 Vacancies Announced For Constable, Warder And Other Posts


Telangana Police Recruitment 2026: तेलंगाना राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (TGSLPRB) ने पुलिस विभाग में 7,112 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत पुलिस कांस्टेबल, फायर फाइटर, वार्डर (पुरुष एवं महिला) और अन्य वर्दीधारी सेवाओं के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

अधिसूचना 29 जुलाई 2026 को जारी की गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक भर्ती पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


Telangana Police Recruitment 2026: देखें पदवार रिक्तियों का विवरण







































































सीरियल नंबर पोस्ट कोड पद का नाम रिक्तियां वेतनमान
1 21 SCT पुलिस कॉन्स्टेबल (सिविल) 3,697 24,280 – 72,850
2 22 SCT पुलिस कॉन्स्टेबल (AR) 1,052 24,280 – 72,850
3 23 SCT पुलिस कॉन्स्टेबल (SAR CPL) (पुरुष) 24 24,280 – 72,850
4 25 SCT कॉन्स्टेबल (तेलंगाना स्पेशल प्रोटेक्शन फोर्स) 1,380 24,280 – 72,850
5 26 फायर फाइटर 751 24,280 – 72,850
6 27 वार्डर (पुरुष) 196 24,280 – 72,850
7 28 वार्डर (महिला) 12 24,280 – 72,850
कुल सभी पद 7,112


कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से इंटरमीडिएट (12वीं) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। जिन उम्मीदवारों के पास इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता है, वे भी आवेदन कर सकते हैं। फायर फाइटर पद के लिए उम्मीदवार के पास वैध लाइट मोटर व्हीकल (LMV) ड्राइविंग लाइसेंस होना भी जरूरी है।

पुलिस कांस्टेबल, फायर फाइटर और वार्डर (पुरुष/महिला) पदों के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 22 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। 



Leave a Comment