The Odyssey BO Day 2 Live Updates: दूसरे दिन भी नोट छापने की मशीन बनी ‘द ओडिसी’, दोपहर 3 बजे तक 24 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन


 क्रिस्टोफर नोलन की लेटेस्ट रिलीज ‘द ओडिसी’ ने सिनेमाघरों में शुक्रवार 17 जुलाई को दस्तक दी है. इस फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया और धमाकेदार कलेक्शन कर डाला. ये फिल्म नोलन की भारत में सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन चुकी है और साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनर भी बन गई है. वहीं दूसरे दिन भी ये फिल्म हर घंटे दबाकर नोट कमा रही है. चलिए यहां जानते हैं ‘द ओडिसी’ रिलीज के दूसरे दिन यानी शनिवार को कितना कलेक्शन कर रही है और इसकी ऑक्यूपेंसी कितनी है?

‘द ओडिसी’ ने कितने करोड़ से की है ओपनिंग?

  • ‘द ओडिसी’ ने रिलीज के पहले दिन भारत में 8 हजार 413 शोज में 17.40 करोड़ का नेट कलेक्शन किया.
  • वहीं इसकी ग्रॉस कमाई 20.76 करोड़ रुपये रही है.
  • इस फिल्म ने इंग्लिश में सबसे ज्यादा 13.75 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • वहीं हिंदी वर्जन में इसकी कमाई 1.90 करोड़ रुपये रही.
  • जबकि तमिल में इसने 65 लाख और तेलुगु में 1.10 करोड़ की कमाई के साथ ओपनिंग की

ये भी पढ़ें:-The Odyssey BO Collection Day 1:’द ओडिसी’ की भारत में दमदार शुरुआत, आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, बनी साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनिंग फिल्म

‘द ओडिसी’ दूसरे दिन कितनी कर रही है कमाई (The Odyssey Day 2 Collection Live Updates)
पहले दिन ‘द ओडिसी’ ने धमाकेदार परफॉर्म किया और रिलीज के दूसरे दिन भी इसकी शुरुआत जबरदस्त हुई है. शनिवार को ये फिल्म हर घंटे एक करोड़ कमा रही है. कलेक्शन की बात करें तो 

  • ‘द ओडिसी’ ने रिलीज के दूसरे दिन यानी शनिवार को दोपहर 3  बजे तक 8.27 करोड़ कमा लिए हैं.
  • इसकी ऑक्यूपेंसी 49.4% दर्ज की जा रही है.
  • फिलहाल ‘द ओडिसी’ का 2 दिनों का भारत में नेट कलेक्शन 24.37 करोड़ रुपये हो गई है.
द ओडिसी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन  ऑक्यूपेंसी
डे 2 8.27 करोड़ (दोपहर 3 बजे तक)  49.4%
कुल कलेक्शन  24.37 करोड़ रुपये  

नोट: ये आंकड़े सैकनिल्क वेबसाइट से लिए गए हैं और रात 10.30 बजे के बाद ही फाइनल आंकड़े आएंगे. 

ये भी पढ़ें:-Friday Box Office Collection: फ्राइडे को ‘द ओडिसी’ ने ‘धमाल 4’ की कर दी छुट्टी! ‘अल्फा’ से ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई हुई चौपट, जानें- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट



Leave a Comment