Tragic Road Accident In Maihar: Bolero Plunges Into Gorge; Two Dead, Including 7-year-old Child; 8 Injured – Madhya Pradesh News


मैहर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पहाड़ी के पास नेशनल हाईवे-30 पर गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में सात वर्षीय मासूम बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

रेलवे स्टेशन से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, अमरपाटन निवासी एक परिवार अपने परिजन को रेलवे स्टेशन छोड़ने के बाद बोलेरो वाहन से वापस घर लौट रहा था। देर रात ग्राम पहाड़ी के समीप अचानक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद बोलेरो सड़क से नीचे उतरकर कई पलटे खाते हुए खाई में जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना इतनी भयावह थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार कई लोग अंदर फंस गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस, डायल-100 और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया और एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया।

ये भी पढ़ें- इंदौर की हरियाली हाशिए पर, 14 के बजाए 9 प्रतिशत बची, आसपास के जंगल भी हुए कम

मासूम बच्ची और बुजुर्ग ने तोड़ा दम

हादसे में जुली पटेल (7 वर्ष), पिता उमेश पटेल, निवासी अमरपाटन तथा भूपेन्द्र पटेल (70 वर्ष), पिता मुन्ना पटेल, निवासी अमरपाटन की मौत हो गई। दोनों के शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं वाहन में सवार अन्य आठ लोग घायल हुए हैं। इनमें तीन घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। र्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।

हादसे में घायल बच्ची

 


Leave a Comment