Trump Tension के बीच Market में गिरावट, लेकिन Expert बोले- घबराए नहीं! Pharma, Auto, IT पर जानिए पूरी डिटेल्स | Market falls amidst Trump-related tensions, but experts say: Don’t panic! Get full details on the Pharma, Auto, and IT sectors.


Trump Tension के बीच Market में गिरावट, लेकिन Expert बोले- घबराए नहीं! Pharma, Auto, IT पर जानिए पूरी डिटेल्स

Trump के नए टैरिफ (Tariff) बयान के बाद भारतीय शेयर बाजार में एक बार फिर दबाव देखने को मिला। खासकर फॉर्मा सेक्टर में तेज बिकवाली रही, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट का मानना है कि मौजूदा गिरावट घबराने की नहीं, बल्कि सही रणनीति के साथ निवेश के अवसर तलाशने की है।

Share Market

मार्केट एक्सपर्ट रचित खंडेलवाल (BNK Capital) का कहना है कि ट्रंप के जेनेरिक मेडिसिन पर टैरिफ लगाने वाले बयान को क्रैश से जोड़ना सही नहीं होगा। उनका तर्क है कि यदि ऐसा कोई टैरिफ लागू भी होता है, तो उसे प्रभावी होने में करीब दो साल लग सकते हैं। इतने समय में भारतीय कंपनियां अमेरिका में मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने या अधिग्रहण के जरिए अपने कारोबार को नई परिस्थितियों के अनुरूप ढाल सकती हैं।

रचित खंडेलवाल ने कहा कि बाजार पर फिलहाल ट्रंप से ज्यादा असर वैश्विक घटनाओं का है। खासकर Red Sea और Bab-el-Mandeb रूट पर बढ़ते तनाव ने क्रूड ऑयल और एक्सपोर्ट को लेकर चिंता बढ़ाई है। यदि यह समुद्री मार्ग लंबे समय तक प्रभावित रहता है तो Garment, Footwear, Electronics और Auto Export जैसे सेक्टरों पर दबाव बढ़ सकता है।

तकनीकी स्तर पर उन्होंने बताया कि Nifty के लिए 24,135 का स्तर बेहद अहम है। यदि इंडेक्स इस स्तर के ऊपर टिकता है तो बाजार में दोबारा तेजी लौट सकती है। वहीं Bank Nifty के लिए 57,400 का स्तर महत्वपूर्ण माना गया है। इसके ऊपर टिकने पर 58,000 से 58,400 तक की चाल संभव है।

[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से ‘We’ कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]



Leave a Comment