Upsssc Sugarcane Supervisor:एग्रीकल्चर ग्रेजुएट्स के लिए यूपी में सरकारी नौकरी, 1182 पदों पर आज से आवेदन शुरू – Upsssc Ganna Supervisor Recruitment 2026 Begins; Check Vacancy, Eligibility And Application Fees


UPSSSC Sugarcane Supervisor: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने गन्ना पर्यवेक्षक (Cane Supervisor) भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भर्ती चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग के तहत की जाएगी। 




आयोग ने विज्ञापन संख्या 13-Exam/2026 के माध्यम से कुल 1182 पदों पर भर्ती का एलान किया है। इनमें नियमित और बैकलॉग दोनों प्रकार की रिक्तियां शामिल हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 28 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।



Leave a Comment