US-Iran War Live: ओमान का ईरान पर सख्त रुख, राजदूत को बुलाकर जताया विरोध – US Iran War Live News Updates Hormuz Strait Donald Trump Mojtaba Khamenei ntc mnrd


Iran-US War News: ईरान-अमेरिका ने एक-दूसरे पर किए हमले, जानें अब तक के अपडेट्स

Posted by :- Nuruddin

अमेरिका और ईरान के बीच जंग लगातार तेज होती जा रही है. अमेरिका ने ईरान के 140 सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा किया है, जबकि ईरान ने कतर, कुवैत, बहरीन, जॉर्डन और ओमान में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाने की बात कही है. होर्मुज स्ट्रेट को लेकर दोनों देशों के बीच टकराव अब और गहरा गया है.

अब तक की बड़ी बातें

-अमेरिका ने इस हफ्ते तीसरी बार ईरान पर बड़े हवाई हमले किए. अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक, ताजा कार्रवाई में करीब 140 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया.

– CENTCOM का दावा है कि यह हमला होर्मुज स्ट्रेट में M/V GFS Galaxy जहाज पर हुए हमले के जवाब में किया गया. इस हमले के बाद जहाज में आग लग गई थी.

– ब्रिटेन की समुद्री सुरक्षा एजेंसी UKMTO के मुताबिक, जहाज का चालक दल जहाज छोड़कर लाइफबोट के जरिए सुरक्षित निकल गया.

– ईरान ने दावा किया है कि उसने बहरीन, कुवैत, जॉर्डन, कतर और ओमान में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं. वहीं यूएई ने कहा है कि उसने ईरान की मिसाइल और ड्रोन हमलों को रोक दिया.

तेहरान का कहना है कि यह जवाब अमेरिका की ओर से दक्षिणी ईरान के शहरों पर की गई नई बमबारी के खिलाफ दिया गया है.

– IRGC ने दावा किया है कि उसने होर्मुज स्ट्रेट में एक और “नियमों का उल्लंघन करने वाले जहाज” को रोक दिया है. साथ ही चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका और इजरायल की कार्रवाई जारी रही तो जवाब “और भी ज्यादा विनाशकारी” होगा.

– ईरान के शीर्ष वार्ताकार मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने कहा, “एकतरफा समझौतों का दौर खत्म हो चुका है. हमने पहले ही कहा था, या तो अपना वादा निभाइए या फिर इसकी कीमत चुकाइए. अब हकीकत सामने है.”



Leave a Comment