Video: ‘कपड़े हमारे सामने बदल लो’, जरीन खान ने पैप्स को आड़े हाथ लिया, घटिया मजाक पर झल्लाईं- अपनी हद में रहो – zareen khan slams paparazzi lashes out at crude comment stay in your limits


एक्ट्रेस जरीन खान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो पैपराजी का दिमाग ठिकाने लगाती नजर आ रही हैं। उनके साथ किसी ने मजाक में कहा कि सामने ही कपड़े चेंज कर लो, जिसके बाद एक्ट्रेस जोर से भड़कीं।

Zareen khan angry at paps
जरीन खान पपाराजी पर भड़कीं
सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह मुंबई में एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान एक आदमी को गलत बात कहने पर टोकती हुई दिख रही हैं। एक्ट्रेस ने सख्ती से उस आदमी से कहा कि वह ‘अपनी भाषा पर ध्यान दें’ और चेतावनी दी कि वह ऐसा बर्ताव बर्दाश्त नहीं करेंगी।

जरीन खान एक कपड़ों के ब्रांड के लॉन्च इवेंट में शामिल हुई थीं, जहां वह डेनिम जैकेट और जींस पहनकर फोटोग्राफर्स के लिए पोज दे रही थीं। इवेंट के दौरान, किसी ने कथित तौर पर उनसे सबके सामने आउटफिट पहनकर दिखाने के लिए कहा।

जरीन खान पैप्स पर भड़कीं

इस बात से एक्ट्रेस साफ तौर पर नाराज हो गईं। तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए जरीन ने कहा, ‘मुझसे बकवास मत करो। मैं ऐसी वैसी नहीं हूं जो यह सब बर्दाश्त करूंगी। अपनी हद में रहो।’ उनके चेहरे पर गुस्सा साफ दिख रहा था क्योंकि उन्होंने मौके पर ही उस गलत कमेंट पर आपत्ति जताई।

जरीन खान एकमात्र नहीं ऐसी

जरीन खान पहली ऐसी सेलिब्रिटी नहीं हैं जिन्होंने गलत व्यवहार के लिए पैपराजी का सामना किया हो। इस साल की शुरुआत में, एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने भी ‘गोल्ड स्ट्रीमिंग अवॉर्ड्स’ में फोटोग्राफर्स की सबके सामने आलोचना की थी।

नेहा धूपिया ने भी डांटा

जब वह अपना अवॉर्ड लेकर इवेंट से बाहर निकल रही थीं, तो कुछ फोटोग्राफर्स ने उनके ग्रे बालों पर कमेंट किया। इन कमेंट्स से नाराज होकर नेहा ने यह भी सवाल उठाया कि पैपराजी बिना इजाजत के एक्ट्रेस की पीठ की तरफ से तस्वीरें क्यों खींचते और छापते हैं।

बैक शॉट्स पर भड़कीं नेहा धूपिया

उन्होंने सख्ती से कहा, ‘क्या हो गया? ये बदतमीजी भरे ‘बैक शॉट्स’ कौन लेता है? इन्हें कौन छापता है? प्लीज ऐसा करना बंद करें, सिर्फ मेरे साथ ही नहीं, बल्कि किसी के भी साथ। हमने यह बात बार-बार कही है, और हम इसे दोहराते-दोहराते थक गए हैं।’

कई स्टार्स ने पैप्स को लताड़ा

इसके अलावा, एक्ट्रेस ने कहा, ‘यह हमारा काम नहीं है। जब हम बाहर आते हैं, तो आप लोग बैग उठाना, किताबें उठाना और हमारे पीछे-पीछे चलना जैसे काम करते हैं – अब ऐसा नहीं चलेगा। यह सब बंद कीजिए। हम आपसे बहुत सम्मान से बात करते हैं, इसलिए ऐसा मत कीजिए। ऐसा बिल्कुल मत कीजिए।’ केवल नेहा ही नहीं, बल्कि सुपरस्टार सलमान खान भी पैप्स पर पिछले दिनों नाराज हुए थे। उसके बाद मलाइका अरोड़ा में भी प्राइवेसी में घुसने के लिए कैमरामैन को आड़े हाथ लिया था।

कनिका सिंह

लेखक के बारे मेंकनिका सिंहकनिका सिंह नवभारत टाइम्‍स ऑनलाइन में सीनियर डिजीटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital content producer) हैं। वे नवभारत टाइम्स की ‘एंटरटेनमेंट’ (Entertainment) टीम से जुड़ी हैं। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में उनका 7 साल लंबा अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टिंग और डेस्क पर काम किया है। कनिका ने फरवरी 2022 में नवभारत टाइम्‍स ऑनलाइन जॉइन किया था। उन्‍होंने पिछले 4 साल में फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, फिल्म रिव्यू, ओपिनियन, रियलिटी शोज और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज जैसे काम किए हैं। इसके अलावा, कनिका ने अपने करियर में हेल्थ, टेक्‍नोलॉजी और लाइफस्टाइल जैसी बीट पर भी काम किया है।

बड़ी फिल्मों के ट्रेलर की कॉपी तैयार करना हो, या ट्रेंडिंग खबरों से लेकर ब्रेकिंग पर काम करना हो, कम समय में कॉपी बनाकर पब्लिश करना कनिका की पहली प्राथमिकता रहती है।

विशेषज्ञता- फिल्मों को लेकर चल रही हाइप और यूथ पर इसके असर की एनालिसिस कॉपी तैयार करना, वायरल ट्रेंड वाली खबरों पर काम करना, हर फिल्म पर अपने नजरिए से ओपिनियन लिखना, बिग बॉस शो को तीन महीने फॉलो करना और इस पर लगातार यूनिक कॉपी बनाना।

पत्रकारिता अनुभव: इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में आउटपुट डेस्क और डिजिटल मीडिया में 7 साल से कार्यरत कनिका सिंह ने साल 2018 से VNR Digital media से करियर की शुरुआत की। फिर नवभारत टाइम्स के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम करते हुए बाद में बॉलीवुड शादीज डॉट कॉम में एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए काम किया। इसके बाद नवभारत टाइम्स से फिर से जुड़ने का मौका मिला, जहां करियर की लंबी पारी की शुरुआत हुई। कनिका ने साल 2019 में बाबू बनारसी दास यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली। इस दौरान, एंकरिंग से लेकर नुक्कड़ नाटक, पपेट्री शो, स्किट परफॉर्मेंस दी और स्किल्ड राइटिंग पर फोकस किया। इसके बाद 2021 में राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कन्युनिकेशन में मास्टर्स किया। 2018 में जर्नलिज्म में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया।… और पढ़ें