Weekly 7 Govt Jobs 2026: हफ्ते की 7 बड़ी भर्तियां, आने वाली है सबकी लास्ट डेट, फटाफट करें अप्लाई – 7 sarkari naukri form apply online 6 to 12 july last date check govt jobs list for this week


Govt Jobs July 2026 Last Date: इस हफ्ते एसबीआई पीओ, आरबीआई यंग प्रोफेशनल, बैंक ऑफ बड़ौदा समेत 7 बड़ी भर्तियों की आखिरी तारीख नजदीक है। अगर अभी तक इनमें अप्लाई नहीं किया है, तो फटाफट लास्ट डेट से पहले ही फॉर्म भरने का प्रोसेस कंप्लीट कर लें।

top 7 jobs 2026 apply
हफ्ते की 7 भर्तियां, (फोटो क्रेडिट- Magnific)
Weekly Govt Jobs 2026 Form List: सरकारी नौकरी की तैयारी के साथ अपने योग्य बड़ी भर्तियों में फॉर्म भरना भी बेहद महत्वपूर्ण है। इस हफ्ते एसबीआई पीओ, आरबीआई, राजस्थान, यूपी समेत 7 भर्तियों की लास्ट डेट है। जल्द ही इन सभी की एप्लिकेशन विंडो बंद होने वाली है। ऐसे में जो भी उम्मीदवार इनमें अभी तक आवेदन नहीं कर पाएं हैं, वो अब ज्यादा समय ना लगाएं। फटाफट लिस्ट में डेट चेक करके आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें। अंतिम तिथि निकलने के बाद अगर लास्ट डेट आगे नहीं बढ़ी तो फॉर्म भरने का दूसरा मौका मिलने का चांस नहीं होगा।

SBI PO भर्ती 2026

SBI PO भर्ती 2026

बैंक में बड़े ऑफिसर बनना चाहते हैं, तो एसबीआई पीओ भर्ती में अप्लाई करने का चांस छोड़ने की गलती ना करें। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) की 1500 पदों पर वैकेंसी के लिए आवेदन शुरू किए हैं। ग्रेजुएट कैंडिडेट्स जिनकी उम्र 21 से 30 साल तक है, वो अप्लाई कर सकते हैं। आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को अधिकतम उम्र छूट भी दी जाएगी।

एसबीआई पीओ बनने के लिए अभ्यर्थी को प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू तीन चरणों से गुजरना होगा। इस भर्ती में लास्ट डेट 8 जुलाई 2026 तक अप्लाई किया जा सकता है। ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर लिंक इस डेट तक खुला रहेगा। (फोटो क्रेडिट- Magnific)

UPSSSC प्लाटून कमांडर/ब्लॉक ऑर्गनाइजर भर्ती 2026

UPSSSC प्लाटून कमांडर/ब्लॉक ऑर्गनाइजर भर्ती 2026

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्लाटून कमांडर/ब्लॉक ऑर्गनाइजर के 295 पदों पर आवेदन आंमत्रित किए हैं। जो कैंडिडेट्स ग्रेजुएट और UPSSSC पीईटी 2025 क्वालिफाई हैं वो इस भर्ती का फॉर्म भर सकते हैं। एज लिमिट 18-40 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को छूट मिलेगी। यूपी की इस भर्ती में अंतिम तिथि 6 जुलाई तक ऑफिशयिल वेबसाइट upsssc.gov.in पर आवेदन किया जा सकता है। जनरल/एससी/एसटी/पीएच महिला सभी वर्ग के कैंडिडेट्स को 25 रुपये एप्लिकेशन फीस ऑनलाइन जमा करनी होगी। (फोटो क्रेडिट- Magnific)

RBI यंग प्रोफेशनल भर्ती 2026

RBI यंग प्रोफेशनल भर्ती 2026

फ्रेशर कैंडिडेट्स जो अच्छी जगह अपना करियर शुरू करना चाहते हैं, उन्हें रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) में नौकरी पाने का मौका मिल रहा है। आरबीआई ने यंग प्रोफेशनल की पोस्ट के लिए वैकेंसी निकाली हैं। अलग-अलग 12 जॉब एरिया में 12 वैकेंसी भरी जाएंगी। जिसके लिए बी.ई/बीटेक/एमई/एमटेक/मास्टर्स/पीएचडी और अन्य अलग-अलग योग्यता मांगी गई है।

चयनित उम्मीदवारों को ₹1,50,000 रुपये स्टाइपेंड दिया जाएगा। इस भर्ती में भाग लेने के लिए इच्छुक कैंडिडेट्स द्वारा ऑफिशियल वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर फॉर्म अप्लाई किया जा सकता है। लास्ट डेट 6 जुलाई 2026 है। (फोटो क्रेडिट- magnific)

आरपीएससी एपीओ भर्ती 2026

आरपीएससी एपीओ भर्ती 2026

राजस्थान असिस्टेंट प्रोसिक्यूशन ऑफिसर (APO) भर्ती की भी लास्ट डेट नजदीक है। इस भर्ती के माध्यम से गृह विभाग में एपीओ के 371 पद भर जाएंगे। जिन उम्मीदवारों के पास लॉ में बैचलर की डिग्री है और हिन्दी देवनागरी, राजस्थान की संस्कृति की नॉलेज है, वो इस भर्ती में अप्लाई कर सकते हैं। आयुसीमा 21 से 40 साल तक है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को छूट मिलेगी।

इस फॉर्म को अप्लाई करने के लिए जनरल/बीसी/ओबीसी क्रीमी लेयर/अन्य राज्य के अभ्यर्थियों को 600 रुपये एप्लिकेशन फीस जमा करनी होगी। वहीं ओबीसी/बीसी/ईडब्ल्यूएस के 400 रुपये लगेंगे। लास्ट डेट 7 जुलाई 2026 तक फॉर्म भरने का समय है।

बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती 2026

बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती 2026

​बैंक ऑफ बड़ौदा ने मैनेजर-क्रेडिट एनालिस्ट, सीनियर मैनेजर क्रेडिट एनालिस्ट, चीफ मैनेजर क्रेडिट एनालिस्ट समेत विभिन्न पदों पर वैकेंसी निकाली हैं। 86 पद भरे जाएंगे। ऐसे में जिन उम्मीदवारों का बैंक में बड़ी पोस्ट पर नौकरी लेने का सपना है, उनके लिए अच्छा चांस हो सकता है। लास्ट डेट 6 जुलाई तक बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट bankappsweb.bankofbaroda.bank.in पर फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी कर लें। इसके बाद आवेदन का मौका नहीं मिलेगा।

जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट्स को ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए 500/- रुपये और एससी/एसटी/पीएच/ईएमएस/महिला अभ्यर्थियों को 175/- रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। (फोटो क्रेडिट- Magnific)

GIMS भर्ती 2026

GIMS भर्ती 2026

नोएडा के राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (GIMS) में स्टोरकीपर और रिकॉर्ड कीपर की वैकेंसी निकली हुई है। 12वीं पास के साथ कंप्यूटर में हिन्दी टाइपिंग 25 शब्द प्रति मिनट और इंग्लिश टाइपिंग 30 शब्द प्रति मिनट की स्पीड के साथ कंप्यूटर CCC या इसके समकक्ष दूसरा सर्टिफिकेट जिन उम्मीदवारों के पास है, वो अप्लाई कर सकते हैं। अभ्यर्थी की उम्र 18-40 वर्ष तक हो। स्टोरकीपर और रिकॉर्ड कीपर दोनों को मिलाकर 33 पद भरे जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती में लास्ट डेट 10 जुलाई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट gims.ac.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। (फोटो क्रेडिट- Magnific)

NIACL अप्रेंटिस भर्ती 2026

 NIACL अप्रेंटिस भर्ती 2026

न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NIACL) में 550 पदों पर अप्रेंटिस की हायरिंग की जा रही है। आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, झारखंड समेत विभिन्न राज्यों के कैंडिडेट्स इस वैकेंसी में अप्लाई कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी की उम्र न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। अप्लाई करने की विंडो लास्ट डेट 6 जुलाई तक खुली रहेगी। इस डेट तक ही इच्छुक अभ्यर्थी इस में एप्लिकेशन प्रोसेस पूरा कर सकते हैं। चयनित कैंडिडेट्स को अप्रेंटिस ट्रेनिंग के साथ हर महीने 12,300/- रुपये स्टाइपेंड भी मिलेगा। (फोटो क्रेडिट- Magnific)

वर्षा यादव

लेखक के बारे मेंवर्षा यादव वर्षा यादव, नवभारतटाइम्स.कॉम में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं, जिन्हें पत्रकारिता का 3 वर्ष से ज्यादा का अनुभव है। यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली वर्षा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीम राव अंबेडकर कॉलेज से हिंदी जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (HJMC) में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (UPRTOU) से जनसंचार में मास्टर्स की डिग्री भी हासिल की है। यह योग्यता उन्हें बतौर जर्नलिस्ट और राइटर अपने लेखों की प्रमाणिकता व विश्ववसनीयता बनाने में काफी मदद करती है।

नवंबर 2022 में पंजाब केसरी समूह के नवोदय टाइम्स डिजिटल से अपना करियर शुरू करने वाली वर्षा ने यहां, एंटरटेनमेंट, हेल्थ के साथ जॉब सेक्शन में भी काम किया है। वर्तमान में वह एनबीटी एजुकेशन टीम में काम कर रही हैं। वह खासतौर से पुलिस, यूपीएससी, रेलवे, एसएससी, बैंकिग सेक्टर, टीचिंग, राज्य पीसीएस, आर्मी, नेवी, एयरफोर्स और अन्य सरकारी विभागों में निकली नई भर्ती और सरकारी नौकरियों व प्रतियोगी परीक्षाओं से रिलेटेड खबरों को कवर करती हैं। उनका मकसद रहता है कि वह आसान से आसान भाषा में जॉब संबंधित जरूरी सूचनाएं अपने पाठकों तक पहुंचा सकें।

वैकेंसी के नोटिफिकेशन से लेकर उनका सिलेबस, फॉर्म कैसे भरना है, उनमें लगने वाले डॉक्यूमेंट्स, परीक्षा की तैयारी, एग्जाम पैटर्न, जरूरी विषय, एग्जाम डेट, एडमिट कार्ड, आंसर-की, रिजल्ट और कटऑफ से संबंधित अपडेट भी वह अपने पाठकों तक समय-समय तक पहुंचाती रहती हैं। जिससे उनसे कोई भी जरूरी सूचना छूट ना पाए। इसके अलावा वो इंटर्नशिप, रोजगार मेले, करियर और जॉब ओरिएंटेंड रिसर्च बेस्ड खबरें भी लिखती हैं।

खुद को नई जानकारी से अपडेट रखने के लिए वर्षा अलग-अलग भर्ती आयोग और रोजगार से जुड़े विशेषज्ञ, ऑफिशियल सोर्स, गवर्नमेंट और आधिकारिक वेबसाइट्स को नियमित रूप से विजिट करती रहती हैं। वो जो भी जानकारी देती हैं, उनका प्राइमरी सोर्स आधिकारिक होता है। क्योंकि उनका मानना है कि लोगों तक भरोसेमंद और सही इंफॉर्मेशन पहुंचनी चाहिए। खासकर नौकरी से जुड़ी सूचनाएं और तथ्य प्रमाणिक तौर पर ठीक होने चाहिए क्योंकि लाखों युवा गवर्नमेंट जॉब पाने के लिए दिन रात मेहनत रहे हैं। अपने पाठकों का विश्ववास बनाए रखना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। काम के अलावा वर्षा को अपने खाली समय में किताबें पढ़ना और गाने सुनना पसंद है।… और पढ़ें