Weekly Rashifal 20-26 July 2026: तुला राशि में धन लाभ के योग, जानें आपकी राशि के लिए कैसा होगा नया सप्ताह – weekly horoscope 20 to 26 july 2026 all zodiac signs predictions in hindi mesh to meen tvisu


जुलाई का नया सप्ताह 20 जुलाई से लेकर 26 जुलाई तक रहने वाला है. यह सप्ताह ग्रह-नक्षत्रों की विशेष स्थिति के कारण सभी 12 राशियों के जीवन पर मिलाजुला प्रभाव डालेगा. इस दौरान वृष राशि में मंगल, मिथुन में बुध, कर्क में सूर्य और गुरु, सिंह में शुक्र और केतु, कुंभ में राहु और मीन में शनि की मौजूदगी कई महत्वपूर्ण बदलावों का संकेत दे रही है. किसी राशि के लिए करियर में सफलता के योग बन रहे हैं तो किसी को रिश्तों और स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देना होगा. आइए जानते हैं मेष से मीन राशि तक सभी राशियों के लिए यह सप्ताह कैसा रहने वाला है.

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह धैर्य और संयम का रहेगा. कार्यों की गति अपेक्षा से धीमी रह सकती है, लेकिन जल्दबाजी करने से नुकसान होने की आशंका है. महत्वपूर्ण फैसले सोच-समझकर लें. परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद से बचें और रिश्तों में मधुरता बनाए रखें. नौकरी और व्यापार में धैर्य के साथ काम करने पर धीरे-धीरे परिणाम पक्ष में आएंगे. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मसालेदार भोजन से दूरी बनाना बेहतर होगा.

महत्वपूर्ण दिन: मंगलवार और बृहस्पतिवार
शुभ रंग: केसरिया
साप्ताहिक उपाय: प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें और संभव हो तो हनुमान मंदिर में दर्शन करें.

वृष राशि
वृष राशि वालों की धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी. लंबे समय से चली आ रही मानसिक परेशानियां कम होंगी. हालांकि कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सावधानी रखनी होगी. नौकरी और व्यापार में कार्यशैली की समीक्षा करने का समय है. रिश्तों को समय दें और किसी भी विवाद को बढ़ने न दें.

महत्वपूर्ण दिन: बृहस्पतिवार और शुक्रवार
शुभ रंग: सफेद
साप्ताहिक उपाय: प्रतिदिन मां लक्ष्मी की आरती करें.

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह उपलब्धियों वाला रहेगा. रुके हुए कार्य पूरे होंगे और प्रभावशाली लोगों का सहयोग मिलेगा. विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के अच्छे संकेत हैं. नौकरी और व्यापार में जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाने पर लाभ मिलेगा. बातचीत में संयम और सकारात्मक सोच आपको आगे बढ़ाएगी.

महत्वपूर्ण दिन: बुधवार
शुभ रंग: सफेद
साप्ताहिक उपाय: प्रतिदिन भगवान गणेश की आरती करें.

कर्क राशि
कर्क राशि वालों को इस सप्ताह मानसिक तनाव कम करने पर ध्यान देना होगा. यदि कोई कार्य अटका हुआ है तो उसे नए दृष्टिकोण के साथ दोबारा शुरू करें. परिवार के लोगों से खुलकर बातचीत करें. कार्यक्षेत्र में मेहनत बढ़ाने से अच्छे परिणाम मिलेंगे. खानपान और स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही बिल्कुल न करें.

महत्वपूर्ण दिन: सोमवार और बृहस्पतिवार
शुभ रंग: हल्का पीला
साप्ताहिक उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव को जल अर्पित करें.

सिंह राशि
सिंह राशि वालों का आत्मविश्वास इस सप्ताह ऊंचाई पर रहेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और समाज में सम्मान बढ़ेगा. करियर में किए गए प्रयास सफल होने की संभावना है. परिवार का सहयोग मिलेगा. यदि किसी बीमारी की दवा चल रही है तो नियमित रूप से लेते रहें.

महत्वपूर्ण दिन: मंगलवार और बृहस्पतिवार
शुभ रंग: हल्का लाल
साप्ताहिक उपाय: प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें.

कन्या राशि
कन्या राशि वालों की परेशानियां धीरे-धीरे समाप्त होंगी. किसी शुभ समाचार से मन प्रसन्न रहेगा. अनुभवी लोगों की सलाह लाभदायक साबित होगी. नौकरी और व्यापार में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन इसके साथ आर्थिक लाभ के भी अच्छे अवसर मिलेंगे. समय का सही उपयोग सफलता दिलाएगा.

महत्वपूर्ण दिन: बुधवार और बृहस्पतिवार
शुभ रंग: भूरा
साप्ताहिक उपाय: प्रतिदिन भगवान गणेश की आरती करें.

तुला राशि
तुला राशि वालों की मानसिक चिंता कम होगी और कार्यक्षमता बढ़ेगी. धन लाभ के योग बन रहे हैं, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी होगा. लंबी दूरी की यात्रा फिलहाल टालना बेहतर रहेगा. नौकरी और व्यापार में अधिक मेहनत करने पर अपेक्षा से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं.

महत्वपूर्ण दिन: शुक्रवार
शुभ रंग: क्रीम
साप्ताहिक उपाय: प्रतिदिन भगवान श्रीकृष्ण की आरती करें.

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और मेहनत का पूरा फल मिलेगा. अधूरे कार्य पूरे करने के लिए यह सप्ताह अनुकूल है. किसी बड़े फैसले से पहले परिवार की सलाह लेना लाभदायक रहेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन खानपान में संतुलन बनाए रखें.

महत्वपूर्ण दिन: मंगलवार और बृहस्पतिवार
शुभ रंग: हल्का लाल
साप्ताहिक उपाय: मंगलवार को हनुमान मंदिर में गुड़ और चने का भोग लगाकर प्रसाद बांटें.

धनु राशि
धनु राशि वालों को धार्मिक यात्रा का अवसर मिल सकता है. परिवार में सुख-शांति बढ़ेगी और लंबे समय से चली आ रही परेशानियां दूर होंगी. अनुभव और धैर्य के साथ किए गए कार्य सफलता दिलाएंगे. स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें और नियमित दवा लेते रहें.

महत्वपूर्ण दिन: बृहस्पतिवार
शुभ रंग: हल्का पीला
साप्ताहिक उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की आरती करें.

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह मेहनत का फल देने वाला रहेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और मित्रों का सहयोग मिलेगा. मानसिक तनाव कम होगा और सम्मान में वृद्धि होगी. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत पहचान दिला सकती है.

महत्वपूर्ण दिन: शुक्रवार
शुभ रंग: क्रीम
साप्ताहिक उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव को जल अर्पित करें.

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को इस सप्ताह योजनाबद्ध तरीके से काम करना होगा. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा. चुनौतियों से घबराने की बजाय उनका सामना करें. परिवार और रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा. कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं.

महत्वपूर्ण दिन: बृहस्पतिवार और शुक्रवार
शुभ रंग: सफेद
साप्ताहिक उपाय: प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें.

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह सम्मान और आर्थिक लाभ लेकर आ सकता है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलने के अच्छे संकेत हैं. पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे और पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं. नौकरी और व्यापार में समस्याओं का समाधान मिलेगा. दिनचर्या और खानपान को व्यवस्थित रखें.

महत्वपूर्ण दिन: सोमवार और बृहस्पतिवार
शुभ रंग: भूरा
साप्ताहिक उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु का पूजन और आरती करें.

—- समाप्त —-



Leave a Comment