खेल : मिस्र का वीएआर और रेफरी को ‘रेड कार्ड’, International Hindi News


शोल्डर : अर्जेंटीना की जीत के बाद ‘मैच फिक्सिंग’ जैसे सनसनीखेज आरोपों से आया भूचाल,

अटलांटा, एजेंसी। अर्जेंटीना की जीत के बाद विश्व कप में रेफरिंग पर बड़ा भूचाल आ गया है। मिस्र ने मैच रेफरी, वीएआर और फीफा को ही ‘रेड कार्ड’ दिखा दिया है। कथित ‘मैच फिक्सिंग’ जैसे सनसनीखेज आरोप लगाते हुए मिस्र ने न सिर्फ मैच अधिकारियों को विश्व कप से बाहर करने की मांग की है। बल्कि उनके खिलाफ आपराधिक जांच की मांग भी की है। इन आरोपों के बाद टूर्नामेंट की निष्पक्षता पर दुनिया भर में बहस तेज हो गई है। कोच होसाम हसन ने कहा हमारे साथ धोखा हुआ है। उन्होंने व्यक्तिगत रूप से विश्व कप का बहिष्कार करने तक का ऐलान भी कर दिया। उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट में न्याय और फेयर प्ले जैसी कोई चीज नहीं बची है। हम मौजूदा विश्व चैंपियन से हर चीज में बेहतर थे। नतीजा मैदान के अंदर और बाहर मौजूद दूसरे कारणों से प्रभावित हुआ। शायद वे (फीफा) चाहते थे कि विश्व चैंपियन टूर्नामेंट में बना रहे। शायद वे चाहते थे कि मेसी की दावेदारी जारी रहे। फुटबॉल में कभी-कभी तकनीकी पहलुओं से इतर भी कुछ बाहरी कारक होते हैं। विश्व चैंपियन को हर स्तर पर समर्थन मिला। मैं इसे अच्छे शब्दों में कहकर सिर्फ बदकिस्मती नहीं बता सकता। हमारे साथ अन्याय हुआ है और यह एक बड़ा अन्याय है।

शिकायत दर्ज करवाई, रेफरी को बाहर करने की मांग

मिस्र फुटबॉल महासंघ ने बुधवार को रेफरी फ्रांस्वा और उनकी पूरी टीम के खिलाफ फीफा में औपचारिक शिकायत दर्ज कर उनके फैसलों की जांच करवाने और उन्हें हटाने की मांग की है। मिस्र फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष हानी अबुरीदा का आरोप है कि रेफरी और उनकी टीम ने गंभीर गलतियां की और दोहरे मापदंड अपनाए। इन्हीं फैसलों की वजह से मिस्र को हार का सामना करना पड़ा और टीम विश्व कप से बाहर हो गई। उन वीडियो फुटेज की समीक्षा करने से भी इनकार किया गया जो मिस्र के पक्ष में थीं। मिस्र को एक वैध गोल और एक स्पष्ट पेनाल्टी का अधिकार था, लेकिन दोनों मौके उनसे छीन लिए गए। जांच में यदि ये गलतियां साबित होती हैं और मिस्र के साथ भेदभाव की पुष्टि होती है तो रेफरी फ्रांस्वा और उनकी पूरी टीम को तत्काल विश्व कप से बाहर किया जाए।

विवादित फैसले

गोल रद्द

दरअसल, निर्धारित समय के 12 मिनट रहते मिस्र विश्व कप में इतिहास रचने के करीब था। उसने 15वें मिनट में ही बढ़त बना ली थी। मोस्तफा जिको ने दूसरा गोल किया। वीडियो असिस्टेंट रेफरी (वीएआर) ने जिको के गोल को फाउल के आधार पर रद्द कर दिया। यह फाउल तब हुआ जब मरवान अत्तिया को मार्टिनेज के पैर पर पैर रखने के लिए दंडित किया था। कुछ ही मिनट बाद जिको ने फिर गोल दागकर मिस्र की बढ़त दोगुनी कर दी।

नहीं दी पेनाल्टी

अर्जेंटीना के विजयी गोल से ठीक पहले एलेक्सिस मैक एलिस्टर ने हमदी फथी की शार्ट को खींचा था। पेनाल्टी एरिया में मोहम्मद सालाह पर फाउल किया गया था। इस पर पेनाल्टी मिलनी चाहिए थी। रेफरी ने न तो फाउल दिया और न ही वीएआर से दोबारा समीक्षा की।

बेंच पर बैठे सहायक कोच को रेड कार्ड

यही नहीं इसके बाद बेंच पर बैठे मिस्र के गोलकीपर कोच साफान एलसघीर को रेफरी के फैसलों का विरोध करने के लिए रेड कार्ड दिखाया गया। इसके अलावा पांच पीले कार्ड खिलाड़ियों और मुख्य कोच सहित दिखाए गए। इनमें गोलकीपर मुस्तफा भी शामिल रहा।

कोच पर भी कार्रवाई

गोल का विरोध करने के लिए मिस्र के मुख्य कोच हसन पर भी कार्रवाई की गई। जब उन्होंने अपने हाथों से क्रॉस का चिह्न बनाया। उन्हें पीला कार्ड दिखाया गया। ऐसा तब किया जाता है जब किसी को लगता है उसके या उसकी टीम के खिलाफ नस्लवादी घटना हुई है।

प्रति मैच औसतन 22.6 फाउल

मौजूदा विश्व कप में प्रति मैच औसतन 22.6 फाउल हुए हैं। जबकि कतर में चार साल पहले यह संख्या 25 और 2018 में 27 थी।

कोटस

अर्जेंटीना के खिलाफ मिस्र का गोल रद्द करना गलत फैसला था। जिको के गोल से पहले अत्तिया और मार्टिनेज के बीच हुई टक्कर सामान्य शारीरिक संपर्क थी। इसे फाउल नहीं माना जाना चाहिए था। यह वीएआर का चौंकाने वाला हस्तक्षेप था और स्पष्ट एवं प्रत्यक्ष गलतियों को सुधारने तक सीमित उसकी भूमिका से कहीं आगे बढ़कर किया गया कदम था। -ग्राहम स्कॉट, रेफरिंग विशेषज्ञ

जीत का हक हमारा था। मैं इसे सिर्फ बदकिस्मती नहीं कह सकता। हम सम्मान के साथ बाहर हुए हैं। लेकिन अंतिम नतीजा फेयर प्ले और उस सम्मान से बहुत दूर था जिसकी बात फीफा करता है। आज न सम्मान था और न ही निष्पक्ष खेल। -होमस हसन, कोच मिस्र

रेफरी का व्यवहार बेहद अनुचित था। साफतौर पर नाइंसाफी की गई। मैच की शुरुआत से ही अन्याय हो रहा था।, मोस्तफा जिको, खिलाड़ी मिस्र

अधिक सामान्य प्रश्न

मिस्र ने किसके खिलाफ शिकायत दर्ज की है?

मिस्र ने मैच रेफरी फ्रांस्वा और उनकी पूरी टीम के खिलाफ फीफा में औपचारिक शिकायत दर्ज की है।

कोच होसाम हसन ने क्या कहा?+

मिस्र के गोल रद्द करने का कारण क्या था?+



Leave a Comment