Gold Price Outlook: क्या दिवाली तक ₹1.55 लाख पहुंचेगा सोना? जानिए Expert की बड़ी भविष्यवाणी | Gold Price Outlook: Will gold reach ₹1.55 lakh by Diwali? Check out the expert’s major prediction.


Gold Price Outlook: क्या दिवाली तक ₹1.55 लाख पहुंचेगा सोना? जानिए Expert की बड़ी भविष्यवाणी

Gold और Silver की कीमतों में एक बार फिर तेज़ी देखने को मिल रही है। बढ़ते Global Tension, Central Bank की लगातार खरीदारी और सेफ हेवेन डिमांड ने दोनों कीमती धातुओं को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या Gold जल्द ₹1.55 लाख तक पहुंच सकता है या फिर यहां से बड़ी गिरावट देखने को मिलेगी? इस पर Commodity Expert Ankit Kapoor ने अपनी राय रखी।

Gold Rate Today

एक्सपर्ट के मुताबिक फिलहाल Gold का ट्रेंड पूरी तरह सकारात्मक बना हुआ है। उनका मानना है कि MCX Gold के लिए ₹1.43 लाख से ₹1.44 लाख का स्तर मजबूत खरीदारी का क्षेत्र है। अगर इस दायरे में कोई गिरावट आती है तो उसे खरीदारी का मौका माना जा सकता है। उनका अनुमान है कि आने वाले समय में Gold पहले ₹1.48 लाख से ₹1.49 लाख और उसके बाद ₹1.53 लाख से ₹1.55 लाख तक पहुंच सकता है।

तेजी की बड़ी वजह वैश्विक तनाव-

तेजी की सबसे बड़ी वजह बढ़ता वैश्विक तनाव माना जा रहा है। अमेरिका, ईरान, Red Sea और Black Sea से जुड़ी अनिश्चितता ने निवेशकों को सुरक्षित निवेश की ओर मोड़ दिया है। ऐसे माहौल में Gold की सेफ हेवेन डिमांड लगातार मजबूत हो रही है। एक्सपर्ट का कहना है कि जब तक वैश्विक तनाव कम नहीं होता, तब तक गोल्ड में मजबूती बनी रह सकती है।

फंडामेंटल स्तर पर भी गोल्ड मजबूत-

फंडामेंटल स्तर पर भी गोल्ड को मजबूत समर्थन मिल रहा है। दुनिया के कई सेंट्रल बैंक्स लगातार अपने गोल्ड रिजर्व बढ़ा रहे हैं। वहीं डॉलर से निर्भरता दूर करने की चर्चा भी तेज़ है, जिसके चलते कई देश डॉलर पर निर्भरता कम कर गोल्ड हेजिंग बढ़ाने की रणनीति अपना रहे हैं। यही वजह है कि लंबी अवधि में भी Gold का आउटलुक सकारात्मक माना जा रहा है।

[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से ‘We’ कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]



Leave a Comment