भारत बनाम इंग्लैंड पांचवी टी-20I लाइव
IND Vs ENG LIVE Score: भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां और आखिरी टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच आज साउथहैप्टन में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। इंग्लैंड की टीम पहले बैटिंग कर रही है। वैभव सूर्यवंशी भारत की प्लेइंग 11 से बाहर हैं। संजू सैमसन की वापसी हुई है। वाशिंगटन सुंदर की जगह सूर्यांश शेडगे खेल रहे हैं। भारत ने दो बदलाव किए हैं।
England Live Score: 212/1 (16.1 ओवर)
भारत (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा
इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रुक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टोंग
भारत के लिए यह मुकाबला साख बचाने जैसा है। टीम इंडिया ने अब तक खेले गए तीन मुकाबलों में जीत हासिल नहीं की है और इंग्लैंड 3-0 से आगे है। भारत को आखिरी मुकाबले में जीत हासिल करके अपनी प्रतिष्ठा बचानी होगी। पहला मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा था। भारत की टीम में आज के मुकाबले के लिए कुछ बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं। क्या संजू की वापसी होगी, यह एक बड़ा सवाल है।
भारत और इंग्लैंड का स्क्वॉड
भारत टीम: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, तिलक वर्मा, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन, रवि बिश्नोई, सूर्यांश शेडगे।
इंग्लैंड टीम: फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टोंग, लियाम डॉसन, सन्नी बेकर, जॉर्डन कॉक्स, साकिब महमूद, ल्यूक वुड
IND Vs ENG LIVE Score: ब्रुक का शतक, इंग्लैंड 200 के पार
16.1 ओवर की समाप्ति पर इंग्लैंड का स्कोर 212 रन 1 विकेट के नुकसान पर है। जोस बटलर ने सेंचुरी लगा दी है। ब्रुक शतक के करीब हैं। भारतीय गेंदबाजों की जमकर हो रही पिटाई।
IND Vs ENG LIVE Score: इंग्लैंड का स्कोर 150 के पार
13.4 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 157 रन एक विकेट के नुकसान पर हो गया है। टीम बड़े लक्ष्य की ओर अग्रसर है।
IND Vs ENG LIVE Score: 100 के पार पहुंचा इंग्लैंड का स्कोर
10 ओवर की समाप्ति पर इंग्लैंड का स्कोर 111 रन एक विकेट के नुकसान पर है। जोस बटलर अपने अर्धशतक के करीब हैं। हैरी ब्रुक ने फिफ्टी जड़ दी है। इंग्लैंड का आखिरी विकेट 8 रनों के स्कोर पर गिरा था।
IND Vs ENG LIVE Score: पावरप्ले के बाद मजबूत स्थिति में इंग्लैंड
6 ओवर यानी पावरप्ले की समाप्ति के बाद इंग्लैंड का स्कोर 61 रन 1 विकेट के नुकसान पर है। जोस बटलर 34 रन और हैरी ब्रुक 18 रन बनाकर खेल रहे हैं। पहला विकेट 8 के स्कोर पर गिरने के बाद यह साझेदारी 50 से अधिक की हो गई है। भारत को दूसरे विकेट की तलाश है।
IND Vs ENG LIVE Score: चार ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर
चार ओवर की समाप्ति पर इंग्लैंड का स्कोर 29 रन 1 विकेट के नुकसान पर है। हैरी ब्रुक और जोस बटलर क्रीज पर मौजूद हैं।
IND Vs ENG LIVE Score: इंग्लैंड को लगा पहला झटका, फिल साल्ट लौटे पवेलियन
इंग्लैंड का पहला विकेट 8 रन के स्कोर पर गिर चुका है। फिल साल्ट 9 गेंदों में 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। टीम इंडिया के लिए यह बड़ी सफलता प्रसिद्ध कृष्णा ने दिलाई है।
IND Vs ENG LIVE Score: वैभव सूर्यवंशी बाहर, संजू अंदर, देखिए प्लेइंग XI
भारत (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा
इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रुक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टोंग
IND Vs ENG LIVE Score: भारत ने जीता टॉस, गेंदबाजी का लिया फैसला
IND Vs ENG LIVE Score: भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां और आखिरी टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच आज साउथहैप्टन में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। इंग्लैंड की टीम पहले बैटिंग कर रही है।
IND Vs ENG LIVE Score: साढ़े सात बजे से शुरू होगा मैच
IND Vs ENG LIVE Score: भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां और आखिरी टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच आज साउथहैप्टन में खेला जाएगा। यह मुकाबला अब भारतीय समय अनुसार 7:30 बजे से शुरू होगा। 7:15 पर टॉस होगा। टीम इंडिया इंग्लैंड में ट्रैफिक में फंसने के कारण लेट स्टेडियम पहुंची है।
IND Vs ENG LIVE Score: अब स्टेडियम पहुंची टीम इंडिया
ट्रैफिक में फंसी टीम इंडिया अब स्टेडियम में पहुंच चुकी है। लाइव विजुअल्स दिखाई दे रहे हैं। जल्द ही टॉस होने की संभावना है। मैच समय से शुरू हो सकता है।
IND Vs ENG LIVE Score: ट्रैफिक में फंसी टीम इंडिया, टॉस में देरी
IND Vs ENG LIVE Score: भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां और आखिरी टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच आज साउथहैप्टन में खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 7 बजे से शुरू होना था। हालांकि, टीम इंडिया के ट्रैफिक में फंसने के कारण टॉस में देरी हो रही है। मैच भी कुछ देर से शुरू हो सकता है।
IND Vs ENG LIVE Score: ऐसा है इंग्लैंड टीम का स्क्वॉड
इंग्लैंड टीम: फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टोंग, लियाम डॉसन, सन्नी बेकर, जॉर्डन कॉक्स, साकिब महमूद, ल्यूक वुड
IND Vs ENG LIVE Score: ऐसा है भारतीय टीम का स्क्वॉड
भारत टीम: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, तिलक वर्मा, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन, रवि बिश्नोई, सूर्यांश शेडगे।
IND Vs ENG LIVE Score: क्या संजू सैमसन को आज के मैच में मिलेगा मौका
भारत अपने तीन मुकाबले इंग्लैंड के खिलाफ लगातार हार के आ रहा है। ऐसे में टीम के कप्तान और कोच टीम में कुछ बड़े बदलाव भी कर सकते हैं। आखिरी मैच में क्या संजू सैमसन को मौका मिलेगा देखना होगा।
IND Vs ENG LIVE Score: भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवा टी-20 मैच आज
IND Vs ENG LIVE Score: भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां और आखिरी टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच आज साउथहैप्टन में खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा। 6:30 बजे भारत और इंग्लैंड के कप्तान श्रेयस अय्यर और हैरी ब्रुक टॉस के लिए मैदान पर होंगे।