MP Patwari Vacancy 2026: पटवारी के पदों पर भर्तियां, ग्रेजुएट्स के पास सरकारी नौकरी का मौका


Last Updated:

MP Patwari Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है. मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने राजस्व विभाग में 200 पटवारी पदों पर विशेष भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. स्नातक पास उम्मीदवारऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. अगर आप सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं तो यह मौका आपके लिए अहम हो सकता है…

MP में पटवारी के पदों पर भर्तियां, ग्रेजुएट्स के पास के लिए मौकाZoom

MP Patwari Vacancy 2026, MP Patwari Recruitment 2026, MPESB Patwari Recruitment: एमपी में पटवारी की भर्तियां निकली हैं.

MP Patwari Vacancy 2026: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है.मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB)ने विशेष भर्ती अभियान के तहत पटवारी के 200 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है.यह भर्ती समूह-2, उप-समूह-4 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2026 के माध्यम से की जाएगी.चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति राजस्व विभाग में होगी.इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 4 अगस्त 2026 से MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

किस श्रेणी में कितने पद हैं?

इस विशेष भर्ती अभियान में कुल 200 पद भरे जाएंगे.इनमें श्रवण बाधित (EH)श्रेणी के लिए 94 पद, लोकोमोटर विकलांगता (LD)श्रेणी के लिए 45 पद और बहुविकलांगता, ऑटिज्म एवं बौद्धिक दिव्यांगता (MD)श्रेणी के लिए 61 पद निर्धारित किए गए हैं.

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होना जरूरी है.साथ ही वह मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी (डोमिसाइल)होना चाहिए.शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation)की डिग्री होनी चाहिए.

CPCT स्कोर कार्ड भी जरूरी

भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास हिंदी टाइपिंग और कंप्यूटर दक्षता से संबंधित वैध CPCT स्कोर कार्ड होना चाहिए हालांकि जिन उम्मीदवारों के पास आवेदन के समय CPCT स्कोर नहीं है उन्हें भी मौका मिलेगा.ऐसे अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिलने के बाद तीन वर्ष के भीतर CPCT परीक्षा पास करनी होगी.आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास संबंधित श्रेणी का वैध दिव्यांग (PwD) प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है.इसके अलावा उम्मीदवार का मध्य प्रदेश रोजगार कार्यालय (Employment Exchange)में लाइव पंजीकरण भी होना चाहिए.

आयु सीमा क्या रखी गई है?

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए.यह आयु सीमा मध्य प्रदेश के स्थायी निवासी दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए लागू होगी. किसी भी स्थिति में अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं हो सकती.

आवेदन शुल्क कितना देना होगा?

अनारक्षित (UR) श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा.मध्य प्रदेश के SC, ST, OBC, EWS और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये तय किया गया है.वहीं लंबित सीधी भर्ती वाली रिक्तियों के उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा.इसके अलावा MP Online कियोस्क के माध्यम से आवेदन करने पर 60 रुपये अतिरिक्त और पंजीकृत नागरिक लॉगिन से आवेदन करने पर 20 रुपये अतिरिक्त सेवा शुल्क देना होगा.

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं.इसके बाद होमपेज पर दिए गए Group-2 Sub Group-4 Patwari Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें.यदि प्रोफाइल पहले से नहीं बनी है तो नई प्रोफाइल बनाएं अन्यथा लॉगिन करें.इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सावधानी से भरें.फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें.सभी जानकारी एक बार जांच लें और फिर आवेदन फॉर्म सबमिट कर दें.

राजस्व विभाग में नौकरी का अच्छा मौका

यह भर्ती विशेष रूप से दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए निकाली गई है. ऐसे में स्नातक पास अभ्यर्थियों के पास मध्य प्रदेश के राजस्व विभाग में पटवारी बनने का अच्छा अवसर है.इच्छुक उम्मीदवार समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें ताकि अंतिम समय में किसी तरह की परेशानी न हो.

About the Author

authorimg

Dhiraj Raiअसिस्टेंट एडिटर

वर्तमान में न्यूज़18 हिंदी (Network18 Digital)में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पिछले 16 वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इस दौरान प्रिंट, डिजिटल और टेलीविजन मीडिया में काम कर…

और पढ़ें



Leave a Comment